श्री राम की मर्यादा का आकर है ये राम मंदिर – आनंद पांडेय

आज पूरे देश में भव्य ध्वजारोहण समारोह ने पूरे पूर्वांचल में उत्साह तथा आध्यात्मिक आनंद का वातावरण पूर्ण रूप से बना दिया है इसी क्रम में बस्ती के प्रतिष्ठित व्यापारी समुदाय ने भी इस महत्वपूर्ण अवसर का स्वागत बड़े ही हर्षो उल्लास तथा गर्व के साथ महसूस किया है व्यापारियों ने इस अवसर पर बस्ती के सम्मानित व्यापारियों को व्यापार समाज तथा सांस्कृतिक, आदर्शों पर आधारित प्रेरक संदेश भी दिया है.

मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान राम हमारे आदर्श

आज उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले में नामचीन प्रभा इलेक्ट्रॉनिक के ओनर आनंद पांडेय ने कहा है कि आज सुबह से ही मंदिर परिसर में विधि विधान के साथ-साथ ध्वजारोहण, जय श्री राम के जयकारों से पूरा वातावरण ऊर्जा तथा भक्तिमय से भर दिया है इस ऐतिहासिक छड़ के प्रति सभी अपनी भावनाएं साझा किए हैं. यह दिन केवल धार्मिक उल्लास का ही नहीं है अपितु आत्म चिंतन तथा मूल्य पर आधारित व्यापार का भी है. राम मंदिर पर ध्वजारोहण केवल विजय का ही प्रतीक ही नहीं है अपितु आदर्श, सत्य और न्याय के प्रति प्रतिबद्धता का उत्सव है बस्ती का व्यापार जगत हमेशा से ही संस्कार तथा सेवा परंपरा में अग्रणी रहा है आज का यह पावन अवसर हमें याद भी दिलाता है कि पूरे व्यापार जगत में केवल लेन-देन ही नहीं अपितु समाज को दिशा देने की जिम्मेदारी भी महत्वपूर्ण है

अब इस कड़ी में व्यापारियों से अपील भी किया गया है कि व्यापार को केवल आर्थिक गतिविधि ही ना माने अपितु इसे सामाजिक सद्भाव प्रदर्शित तथा विश्वसनीयता को आवश्यक रूप से जुड़कर रहे मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम ने लोकहित को जीवन का मूल्य सिद्धांत बनाया था हम भी यदि ग्राहक हित, समाज हित तथा नैतिक आचरण को प्राथमिकता देंगे तो बस्ती का व्यापार न केवल समृद्ध होगा अपितु आदर्श और भाईचारे का प्रतीक भी बनेगा. अपने व्यापार में नैतिकता तथा पारदर्शिता पर जोर देते हुए आगे उन्होंने कहा है कि समय स्पष्ट रूप से तीव्र गति के साथ परिवर्तित हो रहा है, पूरा बाजार का स्वरूप बदल चुका है उपभोक्ताओं की अपेक्षा भी लगातार परिवर्तनशील हो रही है और ऐसे दौर में ईमानदार व्यापार ही टिकाऊ व्यापारी है.

बस्ती का व्यावसाय तथा सामाजिक भविष्य

आनंद पांडेय ने मीडिया से बातचीत के दौरान कहा है कि इस डिजिटल युग में बिलिंग गुणवत्ता तथा ग्राहक सेवा को उच्च स्तर पर रखना हर व्यापारी की जिम्मेदारी बनती है बस्ती के व्यापारियों की एकता की भी तारीफ की तथा इसे आगे मजबूत करने की आवश्यकताओं पर भी काफी जोर दिया है. हम सब का व्यापार तभी आगे बढ़ सकता है जब हमारा बस्ती शहर आगे बढ़ता है इसीलिए यह भी महत्वपूर्ण है कि हम त्योहार, धार्मिक आयोजन तथा सामाजिक अभियान में अग्रणी आवश्यक रूप से भूमिका निभाये. इस राम मंदिर पर यह ध्वजारोहण हमें एकता, मर्यादा तथा सामूहिक विकास की सीख को भी समझता है. उन्होंने सभी व्यापारियों को यह भी सुझाव दिया है कि व्यापार जगत को समय-समय पर स्वच्छता अभियान, जन सेवा तथा धार्मिक आयोजन में सहयोग के लिए सामूहिक पहल भी करनी चाहिए.

इस ध्वजारोहण के खास कार्यक्रम में आज बस्ती शहर के लोगों के मन में उत्सव जैसा माहौल बन चुका है बाजारों में रौनक, मंदिरों में भजन कीर्तन तथा दुकानों पर ग्राहक और व्यापारी में प्रेम कनेक्ट हो चुका है. व्यापारियों ने संकल्प भी लिया है कि बस्ती शहर के विकास तथा धार्मिक सामाजिक कार्यों में सक्रिय भूमिका भी निभायेंगे. अंत में इन्होंने बताया है कि मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम हमारे आदर्श हैं उनका रामराज्य न्याय, समानता, करुणा तथा समर्पण पर आधारित महत्वपूर्ण हम सभी के लिए सुझाव है यदि हम इन मूल्यों को अपने व्यापार तथा जीवन में शामिल कर ले गए तो पूरा बस्ती शहर का व्यावसायिक तथा सामाजिक भविष्य और भी उज्जवल हो जाएगा. इस ध्वजारोहण कार्यक्रम तथा व्यापारी समाज में बस्ती शहर में एक सकारात्मक आध्यात्मिक तथा सांस्कृतिक ऊर्जा का संचार हुआ है जो आने वाले समय में बस्ती शहर के व्यापारी वातावरण को एक नई दिशा देने की क्षमता भी आवश्यक रूप से देगा.

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top