आज पूरे देश में राम नाम का डंका हर किसी के मन को भा रहा है. आज हम सब एक ऐसे ऐतिहासिक छड़ के साक्षी बनने जा रहे हैं. जिसमें अयोध्या में मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम के भव्य मंदिर के ध्वजारोहण की तैयारी को देख भी रहे हैं और सम्मिलित भी हो रहे हैं इस ऐतिहासिक समय में हम सभी व्यापारियों की भूमिका विशेष रूप से महत्वपूर्ण हो चुकी है.
चलिए आज अयोध्या की प्रतिष्ठा को ऊंचा उठाएं
आज उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले के गांधीनगर में स्थित प्रहलाद वस्त्रालय के ओनर प्रहलाद मोदी ने सभी व्यापारियों को अयोध्या में ध्वजारोहण तथा धर्म की स्थापना को लेकर बधाई दी है. उन्होंने आगे कहा है कि यह एक ऐसा अवसर है जिसमें समाज, आस्था तथा सांस्कृतिक पर गहरा प्रभाव है. यह सिर्फ एक धार्मिक आयोजन ही नहीं अपितु हमारी परंपरा, गौरव, तथा पहचान का महा उत्सव है इस कड़ी में उन्होंने कहा हम व्यापारी केवल सौदे ही नहीं करते अपितु समाज के नज्ब को समझते हैं. हमारा दुकान, हमारा बाजार सिर्फ व्यापार का केंद्र ही नहीं अपितु लोगों की भावनाओं तथा उत्साह को जोड़ने वाले स्थान भी है. अब आने वाले समय में देश-विदेश से लाखों श्रद्धालु अयोध्या भी आएंगे तथा हमारे लिए अवसर भी है तथा जिम्मेदारी भी.

प्रहलाद मोदी ने कहा प्रभु श्री राम का जीवन हमें कर्तव्य बोध, समर्पण तथा मर्यादा का संदेश देता है अब ऐसे में पवित्र अवसर पर यदि हम अपने सभी कार्य को व्यवसाय से आगे बढ़कर सेवा के रूप में देखें तो अब हमारी आत्मा को संतुष्टि भी देगा तथा व्यापार को एक सकारात्मक ऊर्जा भी प्रदान करेगा. ध्वजारोहण केवल एक ध्वज ही नहीं अपितु हमारी समृद्धि विरासत का भी प्रतीक है तथा इस विरासत को आगे बढ़ाने में हम सभी का सामूहिक भूमिका भी आवश्यक रूप से है. आज हम इस पर्व को पूरी सकारात्मक तथा सेवा भाव से देख रहे हैं और इसी कड़ी में पूरा देश भी इस वातावरण को महसूस कर रहा है हमारा व्यवहार, हमारी तैयारी तथा हमारी सजावट अयोध्या की भव्यता झलक रही है हमें आज के दिन अपनी दुकानों, गोदाम तथा शोरूम को स्वच्छता सजावट तथा शिष्टाचार के उच्च मानकों पर तैयार किया है.
हम सनातनी अयोध्या धाम के गौरव के बने रक्षक
प्रहलाद मोदी ने मीडिया से इस खास आयोजन को लेकर जब बातचीत किया तब उन्होंने कहा है कि जब लोग दुकानों में आए तो उन्हें सिर्फ सामान ना मिले अपितु उन्हें अपनापन, विनम्रता तथा अयोध्या की संस्कृति का सौंदर्य भी आवश्यक रूप से महसूस हो. हमें अब बस्ती शहर के संसाधनों को भी ध्यान में रखना होगा भीड़ अत्यधिक होगी, यातायात मे तीव्र वृद्धि होगी, और अचानक से हर चीज की मांग बढ़ सकती है इन सबके लिए हमें अपने स्टॉक, कर्मचारियों तथा प्रबंधन को भी युद्ध स्तर पर तैयार करना होगा यह हमारे लिए व्यापार बढ़ाने का एक महत्वपूर्ण अवसर है लेकिन उससे भी महत्वपूर्ण अयोध्या की गरिमा को बनाए रखने का पहला कर्तव्य है. अब यह समय है जब हम अपनी एकजुटता दुनिया के सामने प्रदर्शित करेंगे तब व्यापारिक समुदाय की संयुक्त भागीदारी इस आयोजन को और भी दिव्य तथा भव्य भी बना देगी.

आज इस ध्वजारोहण के इस पावन अवसर पर अपने व्यापार में गुणवत्ता को सर्वोपरि आवश्यक रूप से रखें विशेषकर कपड़ा व्यापारी होने के नाते हम ऐसे उत्पाद ग्राहकों के लिए उपलब्ध कराने चाहिए जिससे आधुनिकता तथा परंपरा दोनों का संतुलन प्रस्तुत हो सके राम मंदिर की थीम के अनुरूप वस्त्र, पूजा वस्त्र, सॉल्व, ध्वज, चुनरी आदि की मांग आवश्यक रूप से बढ़ेगी इसलिए हमें सुनिश्चित करना होगा कि हम सही मूल्य, विश्वसनीय, गुणवत्ता तथा पारदर्शी व्यवहार के लिए बस्ती ही नहीं पूरे पूर्वांचल में जाने जाए. आइए हम सब संकल्प ले हम सब मिलकर अयोध्या की प्रतिष्ठा को और ऊंचा भी उठाएं, हम सब व्यापारी केवल दुकानों के मालिक ना रहे, अयोध्या के गौरव के रक्षक बने, इस ऐतिहासिक अवसर को आने वाली पीढ़ियां के लिए एक उदाहरण बनाएं.


