देश में डीजल और पेट्रोल पंप खोलना एक महत्वपूर्ण व्यावसायिक अवसर बनता जा रहा है. वाहन संख्या परिवहन नेटवर्क तथा ग्रामीण शहरी मोड़ के विस्तार के चलते इस क्षेत्र में लगातार तेजी आ रही है सरकार ने नियम तथा नीति भी बदले है. इसी कड़ी में सरकार ने राज्य में नए पंप खोलने वाले स्थानों के लिए न्यूनतम दूरी संबंधी नियम में बड़ी राहत दी है.
माता की चौकी में झूम उठे भक्त, लगे जयकारे
उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले के पचवस में कुमार फ्यूल प्रांगण में श्रद्धा और भक्ति भाव से परिपूर्ण माहौल में मां की चौकी का धूमधाम से आयोजन संपन्न हुआ है इस आयोजन में स्थानीय श्रद्धालु बड़ी संख्या में उपस्थित भी रहे तथा भक्ति गीतों आरती तथा कीर्तन के माध्यम से मां के प्रति अपनी भक्ति व्यक्त की है. इसी बीच प्रोपराइटर राजन गुप्ता ने कहा है कि इस कार्यक्रम का प्रारंभ हवन पूजन और दीप प्रज्वलन से हुई है तत्पश्चात कीर्तन भजन भी हुआ है जिसमें उपस्थित लोगों ने जय माता दी के स्वर में नारे भी गूजे भी हैं

इस शुभ घड़ी में युवा, बुजुर्ग और बच्चों ने मिलकर माता के गीत भी गाये हैं. झूम झूम कर उपस्थित जनमानस को भाव विभोर कर दिया. इस अवसर पर कलाकारों ने मां जगदंबा के मनमोहक भजनों की भव्य प्रस्तुति को पूरा भक्ति का माहौल बना दिया जिसमें देर रात तक भजन संगीत का सिलसिला चलता ही रहा. राजन गुप्ता ने आगे बताया है कि उनकी बिटिया कृतिमा गुप्ता ने मां से मन्नत मांगी थी जो माता रानी ने रातों-रात पूरी कर दी. इस कृतज्ञता के भाव से यह माता रानी चौकी का आयोजन धूमधाम से करवाया गया है जिससे माता रानी की कृपा हम पर ही नहीं अपितु देश और समाज पर बनी रहे.

मां की चौकी ने छुई आस्था की हर ऊंचाई
इस कड़ी में संचालिका कृतिमा गुप्ता मीडिया से बातचीत करने के दौरान बताया है कि बस्ती मंडल का पहला सीएनजी पंप कुमार फ्यूल पर स्थापित किया गया था जिसका उद्देश्य सदैव क्वालिटी तथा क्वांटिटी दोनों का ध्यान रखना हमारी पहली प्राथमिकता है कुमार स्वीट्स समूह की सभी इकाइयां अपनी गुणवत्ता को लेकर हमेशा अलर्ट मोड में रहती है इसी वजह से जनता के दिलों में हमारी पूरी इकाइयां विशेष स्थान बना रही है.

कृतिमा गुप्ता ने कहा माता की चौकी का आयोजन का उद्देश्य यह है कि मां से मैंने सच्चे मन से मंदिर में जाकर मन्नत मांगी थी और माता रानी ने मेरी इस फरियाद को सुनकर मेरे जीवन में एक नया सवेरा लाया है इसलिए माता रानी का कार्यक्रम करने का हमने निर्णय लिया यह कार्यक्रम रात भर चलता रहा. मां की भक्ति में समर्पित इस जागरण से हमारा मन, हमारा परिवार, हमारा जीवन सभी पावन हो गया है क्लेश, पाप धूल गए श्रद्धा का बीज अंकुरित होकर फूट रहा है. अब इन बीजों से यह पुष्पों का निर्माण हो जो संसार में व्याप्त मालीनता को दूर करें. इस खास आयोजन में थाना छावनी के जनार्दन, ग्राम प्रधान शैलेंद्र सिंह, मुस्कान गुप्ता, शशि गुप्ता, शिल्पी गुप्ता, राहुल अनेक गणमान्य नागरिक और समाजसेवी की उपस्थिति रही कार्यक्रम के अंत में भव्य प्रसाद वितरण का कार्यक्रम हुआ.


