आज पूरे देश में बदलती जीवन शैली तथा ग्लैमर इंडस्ट्रीज के विस्तार ने मेकअप आर्टिस्ट की मांग अब कहीं ज्यादा बढ़ चुकी है. अब पहले जहां मेकअप केवल विशेष अवसर तक ही सीमित था अब वही रोजमर्रा की लाइफ स्टाइल तथा प्रोफेशनल कार्य का एक महत्वपूर्ण हिस्सा बन चुका है. इस कड़ी में फैशन शो, शादी समारोह, मॉडलिंग, प्री वेडिंग शूट तथा बॉलीवुड दुनिया में डिजिटल कंटेंट की बढ़ती दुनिया ने मेकअप आर्टिस्ट के क्षेत्र में कई नए अवसरों का जन्म हुआ है.
करियर बनाने के लिए प्रेरित नई सोच
आज उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले में गांधीनगर में स्थित ओमीषा मेकओवर की मैनेजिंग डायरेक्टर संगीता कुमार ने मीडिया से खास बातचीत किया उन्होंने कहा ब्यूटी इंडस्ट्रीज में स्किन फ्रेंडली तथा नेचुरल मेकअप ट्रेंड्स ने भी प्रशिक्षित आर्टिस्ट की आवश्यकता को भी काफी हद तक बढ़ाया है. इस कड़ी में समय प्रबंधन तथा रचनात्मक रखने वाले मेकअप आर्टिस्ट को आज के समय में हर ग्राहक प्राथमिकता देता है. मेकअप आर्टिस्ट बेटियों के लिए एक तेजी से उभरता तथा आकर्षक कैरियर बन चुका है जिसमें भविष्य की संभावनाएं बेहद उज्जवल भी हो रही हैं. आज के दौर में देश की बेटियों को सपनों को पंख देने का समय आ चुका है.

मेकअप तथा ब्यूटी इंडस्ट्रीज में उन क्षेत्रों में से एक माना जाता है जहां मेहनत लगन तथा रचनात्मक रूप से मजबूत तथा स्वतंत्र करियर बना सकती हैं. यह क्षेत्र न सिर्फ कला को बढ़ावा और प्रदर्शित करता है अपितु देश की बेटियों को आत्मनिर्भर बनाने तथा अनगिनत मौके भी प्रदान करता है. ओमीषा मेकओवर में प्रतिदिन कक्षाएं सुबह 11:00 से दोपहर 2:00 तक संचालित की जाती है 3 घंटे की इस प्रैक्टिकल वर्कशॉप में छात्रों को बेसिक से लेकर एडवांस मेकअप तकनीक का प्रशिक्षण लगातार दिया जा रहा है इस क्लास में ब्राइडल, डे-टु-डे मेकअप के साथ-साथ स्किन केयर तथा प्रोडक्ट नॉलेज पर भी विशेष रूप से ध्यान दिया जा रहा है नियमित उपस्थिति तथा प्रैक्टिकल सीखने से छात्रों का उत्साह अब मेकअप कोर्स को अधिक प्रभावशाली भी बना रहा संस्था का कहना है की बढ़ती मांग को देखते हुए सीट जल्दी भर जा रही है.

बढ़ रही मेकअप आर्टिस्टो की मांग
ओमीषा मेकओवर ने बताया मेकअप केवल चेहरे को सुंदर बनाना ही नहीं अपितु यह एक भावनात्मक अनुभव है. जो किसी भी व्यक्ति को आत्मविश्वास काफी बढ़ा सकता है उन्होंने और जोर देते हुए बताया है कि एक सफल मेकअप आर्टिस्ट वही है जो ग्राहक की जरूरत को काफी हद तक समझे उसकी पर्सनालिटी के हिसाब से लुक तैयार करें तथा कला में सृजनात्मक बनाए रखें उनके अनुसार मेकअप की दुनिया लगातार परिवर्तनशील हो रही है इसलिए हर विद्यार्थी को नए कौशल सीखने तथा प्रयोग करने के लिए हमेशा तैयार रहना चाहिए उद्योग में आज के समय में स्क्रीन फ्रेंडली तथा नेचुरल मेकअप की मांग तीव्र गति से रफ्तार पकड़ रही है.

इन्होंने अपने विद्यार्थियों को यह भी सलाह दिया है कि केवल ब्रश तथा प्रोडक्ट के उपयोग तक सीमित ही ना रहे अपितु त्वचा की समझ कलर थ्योरी तथा ब्राइडल ट्रेंड्स जैसी तकनीक पर भी आवश्यक रूप से कार्य करें इन्होंने आगे कहा है कि किसी भी मेकअप आर्टिस्ट को बाजार की जरूरत तथा ग्राहक की अपेक्षाओं को समझना अत्यंत आवश्यककारी है यहां क्लास में छात्राओं को प्रैक्टिकल डेमो भी दिखाया गया है जिसमें रात तथा दिन के मेकअप में अंतर हाइलाइटिंग कान्टूरिंग की तकनीक तथा एयरब्रश मेकअप के स्टेप बाय स्टेप तरीकों को समझाया गया है इन सभी छात्राओं ने कई प्रश्न पूछे हैं जिसमें करियर स्कोप, मेकअप किट, फ्रिलांसिंग निवेश जैसे विशेष चीज शामिल हैं. इस कड़ी में अध्यापिका मेकअप आर्टिस्ट सपना गुप्ता ने सभी सवालों का विस्तारपूर्वक उत्तर देते हुए उन सभी छात्राओ का भी हौसला बढ़ाया है.
शम्भूनाथ गुप्ता पिछले 6 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता के क्षेत्र में कार्यरत हैं. वे ‘मीडिया दस्तक’ और ‘बस्ती चेतना’ जैसे प्लेटफॉर्म्स पर न्यूज़ एवं वीडियो एडिटिंग टीम में अपनी महत्वपूर्ण सेवाएं दे चुके हैं. न्यूज़ प्रोडक्शन, डिजिटल कंटेंट निर्माण और ग्राउंड रिपोर्टिंग में उन्हें गहरा अनुभव प्राप्त है. इसके साथ ही वे ‘भारतीय बस्ती’ में कंटेंट राइटर के रूप में भी कार्य कर चुके हैं, जहां उन्होंने उत्तर प्रदेश से जुड़ी खबरों के लेखन और डिजिटल प्रकाशन में अहम भूमिका निभाई. वर्तमान में वे ‘न्यूज़ ऑफ नेशन’ में संपादक के पद पर कार्यरत हैं और निष्पक्ष, गंभीर व सटीक पत्रकारिता के माध्यम से समाज से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से सामने ला रहे हैं.


