महाराजगंज में फैशन का महाकुंभ, जूरी मेम्बर की कुर्सी पर बैठीं मॉडल एवं अभिनेत्री तनुसिया श्रीवास्तव

महाराजगंज जिले में आयोजित सीजन-4 फैशन शो, टैलेंट शो एवं डांस प्रतियोगिता का आयोजन बड़े ही आकर्षक अंदाज में संपन्न हुआ. इस आयोजन में प्रतिभाशाली युवाओं ने अपनी कला और रचनात्मकता का शानदार प्रदर्शन किया. कार्यक्रम में बॉलीवुड इंडस्ट्री से जुड़े कई कलाकारों की उपस्थिति ने इस आयोजन को खास बना दिया. कार्यक्रम में दर्शकों में उत्साह का माहौल देखने को मिला और प्रतिभागियों ने अपनी प्रस्तुतियों से सभी का दिल जीत लिया.

महाराजगंज में फैशन शो बना आकर्षण का केंद्र

इस भव्य आयोजन का संचालन MGT और सर्वेश सिंह के नेतृत्व में किया गया. ये प्रतियोगिता का सीजन-4 था, जिसने पिछले आयोजनों की तरह इस बार भी बड़ी संख्या में प्रतिभागियों और दर्शकों को अपनी ओर आकर्षित किया. कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं की छिपी हुई प्रतिभाओं को मंच प्रदान करना तथा उन्हें अपनी कला का प्रदर्शन करने का अवसर देना था. कार्यक्रम की सबसे बड़ी विशेषता गोरखपुर की मॉडल एवं अभिनेत्री तनुसिया श्रीवास्तव की गरिमामयी उपस्थिति रही. वह विशेष अतिथि के रूप में महाराजगंज पहुंचीं और उन्होंने प्रतियोगिता में जूरी सदस्य की महत्वपूर्ण भूमिका निभाई. उन्होंने प्रतिभागियों के आत्मविश्वास, प्रस्तुति, व्यक्तित्व और प्रदर्शन का निष्पक्ष मूल्यांकन किया. उनके अनुभव और मार्गदर्शन से प्रतिभागियों को काफी प्रेरणा मिली.

प्रतियोगिता में बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां, आकर्षक फैशन वॉक, मनमोहक नृत्य और विभिन्न प्रकार की कलात्मक प्रस्तुतियां दीं. छोटे-छोटे बच्चों से लेकर युवा प्रतिभागियों तक सभी ने पूरे आत्मविश्वास के साथ मंच पर अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया. दर्शकों ने प्रत्येक प्रस्तुति का तालियों की गड़गड़ाहट के साथ उत्साहवर्धन किया. जूरी सदस्य के रूप में तनुसिया श्रीवास्तव ने प्रतिभागियों की मेहनत और प्रतिभा की सराहना करते हुए कहा कि आज के समय में ऐसे मंच युवाओं के व्यक्तित्व विकास के लिए आवश्यक हैं. प्रतियोगिताएं केवल जीतने का माध्यम नहीं होतीं है बल्कि आत्मविश्वास बढ़ाने, नए अनुभव प्राप्त करने और अपने सपनों को नई दिशा देने का अवसर भी प्रदान करती हैं. उन्होंने सभी प्रतिभागियों को निरंतर अभ्यास करने और अपने लक्ष्य के प्रति समर्पित रहने की सलाह दी.

ग्लैमर का धमाका और प्रतिभा का अनोखा संगम

प्रतियोगिता के समापन अवसर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान के पुरस्कार प्रदान किए गए. विजेताओं को सम्मानित करते हुए तनुसिया श्रीवास्तव ने उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं. पुरस्कार प्राप्त करने वाले बच्चों और उनके अभिभावकों के चेहरों पर खुशी साफ दिखाई दे रही थी. इस सम्मान समारोह ने पूरे आयोजन को यादगार बना दिया था. कार्यक्रम आयोजक एमजीटी एवं सर्वेश सिंह ने बताया कि उनका उद्देश्य ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों की प्रतिभाओं को एक मंच उपलब्ध कराना है ताकि उन्हें अपनी क्षमता दिखाने का अवसर मिल सके. लगातार चौथे सीजन की सफलता यह साबित करती है कि क्षेत्र के लोगों में इस तरह के रचनात्मक आयोजनों के प्रति उत्साह लगातार बढ़ रहा है. भविष्य में भी इससे बड़े स्तर पर कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे. जिसमें राष्ट्रीय और बॉलीवुड जगत की हस्तियों को आमंत्रित करने की योजना है.

आयोजन के दौरान प्रतिभागियों ने अपने परिधानों, आत्मविश्वास और शानदार प्रस्तुतियों से कार्यक्रम को जीवंत बना दिया था. कार्यक्रम में मौजूद अभिभावकों ने आयोजकों की प्रशंसा करते हुए कहा कि ऐसे आयोजनों से बच्चों का आत्मविश्वास बढ़ता है और उन्हें अपनी प्रतिभा को पहचानने का अवसर मिलता है. समापन समारोह में आयोजकों ने इस सफल आयोजन के लिए सभी अतिथियों, प्रतिभागियों, अभिभावकों को शुभकामनाएं दीं. कार्यक्रम का समापन सम्मान समारोह और सामूहिक फोटो सत्र के साथ हुआ. पूरे आयोजन ने यह संदेश दिया कि यदि युवाओं को उचित मंच मिले तो वे किसी भी क्षेत्र में अपनी अलग पहचान बना सकते हैं. महाराजगंज में आयोजित फैशन शो, टैलेंट शो एवं डांस प्रतियोगिता का यह चौथा सीजन प्रतिभा, उत्साह और प्रेरणा का शानदार उदाहरण बनकर सभी के दिलों में अपनी विशेष छाप छोड़ गया।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top