जानिए कैसे मेकअप एजुकेटर हर्षिता त्रिपाठी ने 500 से अधिक छात्राओं की जिंदगी बदल दी

मेहनत, जुनून और सकारात्मक विचारों से सफलता की नई इबारत लिखने वाली प्रोफेशनल मेकअप आर्टिस्ट एवं मेकअप एजुकेटर हर्षिता त्रिपाठी आज उन हजारों युवतियों के लिए प्रेरणा बन चुकी हैं जो अपने सपनों को साकार करने का हौसला रखती हैं. पिछले छह वर्षों से ब्यूटी और मेकअप इंडस्ट्री में सक्रिय हर्षिता न केवल अपनी बेहतरीन सेवाओं के लिए जानी जाती हैं बल्कि अब तक 500 से अधिक लड़कियों को प्रशिक्षित कर उन्हें आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा चुकी हैं.

हर्षिता त्रिपाठी ने 500 से ज्यादा लड़कियों को बना चुकी हैं आत्मनिर्भर

हर्षिता त्रिपाठी ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि यदि किसी व्यक्ति में सीखने और आगे बढ़ने का जुनून हो, तो उम्र और परिस्थितियां कभी भी सफलता की राह में बाधा नहीं बनतीं है. यही सोच उनके जीवन की सबसे बड़ी ताकत बनी. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत उस समय की, जब वे कक्षा 10वीं में पढ़ रही थीं. उस छोटी-सी उम्र में उन्होंने बड़े सपने देखने का साहस किया और अपने हुनर को पहचानते हुए मेकअप की दुनिया में कदम रखा. शुरुआती समय में उनके पास चुनौतियां बहुत थीं. पढ़ाई के साथ अपने काम को संतुलित करना, लोगों का विश्वास जीतना और लगातार खुद को बेहतर बनाना आसान नहीं था लेकिन उन्होंने कभी हार नहीं मानी.

अपनी मेहनत, लगन और सीखने की इच्छा के दम पर उन्होंने धीरे-धीरे अपनी अलग पहचान बनाई. समय के साथ उनके काम की गुणवत्ता और ग्राहकों का विश्वास लगातार बढ़ता गया. आज के समय में हर्षिता त्रिपाठी एक सफल प्रोफेशनल मेकअप आर्टिस्ट होने के साथ-साथ एक कुशल प्रशिक्षक भी हैं. उन्होंने पिछले छह वर्षों में 500 से अधिक युवतियों को प्रोफेशनल मेकअप का प्रशिक्षण दिया है. इनमें से कई छात्राएं आज अपना स्वयं का ब्यूटी स्टूडियो चला रही हैं, जबकि कई प्रतिष्ठित ब्यूटी संस्थानों में कार्यरत हैं. अनेक महिलाएं अपने परिवार की आर्थिक जिम्मेदारियों को संभाल रही हैं और सम्मानजनक जीवन जी रही हैं.

एक ऐसी मेकअप एक्सपर्ट, जो हुनर के साथ आत्मनिर्भरता भी सिखा रही हैं

हर्षिता त्रिपाठी का कहना है कि उनका मुख्य उद्देश्य केवल मेकअप सिखाना नहीं है बल्कि महिलाओं को आत्मविश्वास देना और उन्हें आर्थिक रूप से मजबूत भी बनाना है. उनका विश्वास है कि जब एक महिला आत्मनिर्भर बनती है तो उसका पूरा परिवार और समाज मजबूत होता है. यही सोच उन्हें लगातार आगे बढ़ने और अधिक से अधिक महिलाओं तक अपने प्रशिक्षण को पहुंचाने के लिए प्रेरित करती है. वह कहती हैं कि यदि उनके परिवार का सहयोग, विश्वास और प्रोत्साहन न मिलता, तो शायद वह इस मुकाम तक नहीं पहुंच पातीं. इसी तरह उनके सभी ग्राहकों ने उन पर भरोसा जताया और उनके काम को सराहा, जिसने उन्हें लगातार बेहतर करने की प्रेरणा दी. आज हर्षिता त्रिपाठी का नाम मेकअप इंडस्ट्री में तेजी से उभरते हुए प्रोफेशनल्स में लिया जाता है. वह नई तकनीकों को सीखने, आधुनिक ट्रेंड्स को अपनाने और अपनी छात्राओं को उद्योग की मांग के अनुरूप प्रशिक्षण देने पर विशेष ध्यान देती हैं.

उनका कहना है कि सफलता का कोई शॉर्टकट नहीं होता है बल्कि निरंतर अभ्यास, ईमानदारी और ग्राहकों की संतुष्टि से ही अपने पेशे में वास्तविक पहचान दिलाती है. हर्षिता त्रिपाठी भविष्य में अधिक से अधिक महिलाओं को प्रशिक्षित करने तथा उन्हें स्वरोजगार से जोड़ने का लक्ष्य लेकर आगे बढ़ रही हैं. उनका सपना है कि देश के हर कोने की बेटियां अपने हुनर के बल पर आत्मनिर्भर बनें और अपने परिवार का नाम रोशन करें. वह चाहती हैं कि महिलाएं केवल रोजगार की तलाश न करें, बल्कि स्वयं रोजगार देने वाली उद्यमी बनें. हाई स्कूल से शुरू हुआ यह सफर आज हजारों महिलाओं के लिए उम्मीद और आत्मविश्वास की मिसाल बन चुका है. हर्षिता त्रिपाठी ने यह दिखा दिया है कि निश्चय, कठिन परिश्रम और परिवार के सहयोग से कोई भी सपना आसानी से संभव बनाया जा सकता है. उनकी सफलता की कहानी उन सभी युवाओं के लिए प्रेरणा है, जो सीमित संसाधनों के बावजूद अपने जीवन में कुछ बड़ा करने का सपना देखते हैं।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top