यूपी के इस जिले में बिटिया बनी इंटरनेशनल मेकअप आर्टिस्ट, राजधानी में सीखी एडवांस्ड टेक्निक

देश में आज के समय में मेकअप आर्टिस्ट का क्षेत्र तीव्र गति से आगे बढ़ रहा है जिसमें फैशन इंडस्ट्रीज, शादी पार्टी का ग्लैमर और सोशल मीडिया अब इस पेशे को कई गुना आकर्षक बना रहा है. जब कोई बेटी मेकअप आर्टिस्ट बनने का सपना देखती है तो उसके सामने कई तरह की चुनौतियां खड़ी हो जाती है. आईए इस लेख में उस बिटिया की दास्तान जानते हैं.

जानिए कौन है मेकअप आर्टिस्ट अंकिता भट्ट

उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले में अंकिता भट्ट का प्रयास प्रेरणा का स्रोत बन चुका है. अंकिता मेकअप आर्टिस्ट के साथ-साथ वेबसाइट डिजाइनर भी है. मीडिया से बातचीत के दौरान इन्होंने कहा है कि हर चेहरा अपने आप में एक कहानी होती है मेरा बचपन हमेशा से ही कलात्मक था रंग, रूप- रंग छोटे ब्रश तथा आईशैडो मेरी पहली दोस्त ही थी. लेकिन यह शौक सिर्फ खेलने जैसा था. जब तक मेरे जीवन में परेशानियों का साया नहीं आया सामाजिक दबाव, आर्थिक तंगी तथा परिवार की उम्मीद ने मुझे बार-बार पीछे धकेल दिया. जिसमें लोगों का कहना था कई लोगों का मेकअप महिला का काम है यह सिर्फ शौक है करियर इसमें बिल्कुल भी नहीं बन सकता. लेकिन मैंने हार नहीं माना मैंने रात भर जागकर यह निर्णय लिया है कि मैं अपने जुनून को ही अपना करियर बनाऊंगी प्रारंभ में मैं घर पर अभ्यास करना प्रारंभ कर दिया.

मैंने अपने मम्मी के आईज, अपने दोस्तों, सहेलियों के चेहरे पर मेकअप करके वीडियो बनाकर, वीडियो को देखकर कम उत्पादन में यह कार्य मैंने करके दिखाया. मेरे पास प्रारंभ में संसाधन बहुत ही काम थे. प्रोफेशनल ब्रांड खरीदना बहुत ही मेरे लिए मुश्किल था ब्रश सेट सीमित था तथा कोई गुरु और दिशा देने वाला नहीं था. फिर उसके बाद में शहर में एक कोर्स ज्वाइन किया. यहां से शिक्षा दीक्षा समाप्त होने के बाद मैं दिल्ली के लिए रवाना हो गई वहां पर ओरेन इंटरनेशनल एकेडमी से मेरी शिक्षा पूरी हुई. लेकिन यहां पर भी चुनौतियां काफी थी यात्रा का खर्च, कोर्स की फीस, समय नियोजन को संतुलित करना बेहद जरूरी था कई बार मैंने दोबारा भी सोचा क्या यह सब कुछ सार्थक है क्योंकि मेकअप मेरे लिए सिर्फ ग्लैमर ही नहीं था अपितु आत्म अभिव्यक्ति थी मैंने आगे बढ़ने का फैसला नहीं छोड़ा.

समर्पण तथा मेहनत हर सफलता की कुंजी

अंकिता भट्ट ने आज 1:05 पर मीडिया से खास वार्ता किया उन्होंने कहा अगर मैंने मन को जीत लिया तो दुनिया की हर शख्सियत को मैं जीत लूंगी. मैंने अपनी स्किल को निरंतर निखारा, जिसमें छोटे-छोटे चेहरे के शेप, ब्राइडल मेकअप, कलर कांबिनेशन, मेकअप पार्टी मैंने हर लुक पर अभ्यास किया है. मैंने फिर कोर्स को खत्म किया है लेकिन अभी भी बिना पैसे वाले मौके मिल रहे हैं डर है कि क्या मैं कभी अपने काम में अच्छा हो पाऊंगी अब हर शब्द मुझे याद दिलाता है की ऐसी ही चुनौतियां हर प्रारंभ में आती हैं मैं फिर लोगों से फीडबैक लेना प्रारंभ किया. आलोचनाओं को सकारात्मक रूप में परिवर्तित करने का मन बना लिया तथा अपने काम को बेहतर बनाने का हर मौका तलाश किया.

अब धीरे-धीरे मेहनत मेरी रंग लाने लगी मैंने छोटे-छोटे प्रोग्राम में नाम बनाना प्रारंभ किया सोशल मीडिया पर अपने काम की तस्वीरों को साझा करने लगी तथा क्लाइंट बेश धीरे-धीरे बढ़ने लगे. संघर्षों का सिलसिला जारी ही रहा इसी कठिन समय में दिल्ली से बस्ती आकर मैंने मेकअप स्टूडियो एक जगह लेकर प्रारंभ किया. THE BEAUTY LOUNGE BY ANKITA BHATT जो बस्ती शहर के बड़ेवन पर स्थित है मेरे करियर के इस सफर में महत्वपूर्ण सबक रहा है रिसर्च तथा नई चीज सीखना. एक सफल मेकअप आर्टिस्ट बनने के लिए केवल कोर्स करना ही नहीं अपितु मेकअप की टेक्निक, अलग-अलग प्रोडक्ट की समझ, फेस की बनावट तथा ट्रेंड्स पर नजर होना भी काफी जरूरी है. अंकिता ने कहा इसके अलावा आत्मविश्वास धैर्य तथा लगातार अभ्यास मुझे आगे बढ़ाते ही रहे जिसमें छोटी-छोटी डिटेल्स पर ध्यान देना तथा समय मैनेजमेंट स्किल्स आज के समय में बेहद महत्वपूर्ण है. अब इसके साथ-साथ वर्तमान समय में राजधानी दिल्ली में वेबसाइट डिजाइनर में कार्यरत हूं.

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top