RJ Friendship Carnival 2026 की Exclusive झलकियां, जानिए क्यों बना यह इवेंट चर्चा का विषय

फ्रेंडशिप डे के अवसर पर युवाओं में उत्साह और रचनात्मकता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से Ranjivan Training Institute, BCC Group एवं RJ Makeup Studio द्वारा 1 अगस्त 2026, दिन शनिवार को RJ Friendship Carnival का आयोजन किया गया. आयोजन को लेकर युवाओं में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला. इस अवसर पर संस्थान के डायरेक्टर हर्षित गुप्ता ने कार्यक्रम की जानकारी देते हुए कहा कि यह केवल फ्रेंडशिप डे का उत्सव नहीं, बल्कि प्रतिभाओं को मंच देने और समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संदेश फैलाने का प्रयास है.

दोस्ती, टैलेंट और सरप्राइज से भरा RJ Friendship Carnival

डायरेक्टर हर्षित गुप्ता ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि आज की व्यस्त जीवनशैली में लोग अपने रिश्तों और दोस्तों के लिए समय नहीं निकाल पा रहे हैं. ऐसे में फ्रेंडशिप डे हमें अपने मित्रों के प्रति प्रेम, सम्मान और विश्वास व्यक्त करने का अवसर देता है. उन्होंने यह भी कहा कि एक सच्चा मित्र जीवन के हर मोड़ पर साथ खड़ा रहता है और कठिन परिस्थितियों में भी हिम्मत देता है इसलिए दोस्ती का यह रिश्ता जीवन का सबसे अनमोल रिश्ता माना जाता है. दोस्ती केवल साथ घूमने-फिरने का नाम नहीं है बल्कि एक-दूसरे के सुख-दुख में साथ निभाने, प्रेरित करने और आगे बढ़ाने का नाम है. यदि हमारे पास सच्चे दोस्त हैं तो जीवन की हर कठिनाई आसान लगने लगती है इसलिए हमें अपने रिश्तों को मजबूत बनाना चाहिए और अपने दोस्तों के साथ बिताए हर पल को संजोकर रखना चाहिए.

उन्होंने आगे बताया कि RJ Friendship Carnival 2026 को युवाओं की पसंद और उनकी प्रतिभाओं को ध्यान में रखते हुए विशेष रूप से तैयार किया गया था. कार्यक्रम में छात्रों को मनोरंजन के साथ-साथ सीखने और अपनी कला को प्रदर्शित करने का भी भरपूर अवसर मिला. इसमें फ्रेंडशिप सेलिब्रेशन, फन गेम्स, टैलेंट परफॉर्मेंस, डांस, म्यूजिक, सेल्फी ज़ोन, अवॉर्ड्स, सरप्राइज गिफ्ट्स और रिफ्रेशमेंट जैसी अनेक आकर्षक गतिविधियाँ आयोजित हुई. इस कार्यक्रम का उद्देश्य यह था कि हर प्रतिभागी अपने दोस्तों के साथ इस दिन को जीवनभर याद रखने योग्य बन सके.

Friendship Day पर BCC Group का मेगा सेलिब्रेशन, रचा यादगार इतिहास

इस आयोजन ने युवाओं को एक ऐसा मंच दिया जहाँ पर छात्र बिना किसी झिझक के अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर रहे थे. चाहे किसी को गायन का शौक हो, नृत्य में रुचि हो, एंकरिंग करना पसंद हो या किसी अन्य कला में दक्षता हो, सभी को अपनी प्रतिभा दिखाने का समान अवसर मिला. उन्होंने कहा कि ऐसे कार्यक्रम युवाओं के आत्मविश्वास को बढ़ाने के साथ-साथ उनके व्यक्तित्व विकास में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं. उन्होंने आगे बताया कि रंजीवन ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट और BCC Group हमेशा से शिक्षा, कौशल विकास और सामाजिक गतिविधियों के माध्यम से युवाओं को नई दिशा देने का कार्य करते रहे हैं. वहीं दूसरी तरफ RJ Makeup Studio भी प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने और रचनात्मक मंच उपलब्ध कराने के लिए निरंतर प्रयासरत है.

इसी सोच के साथ फ्रेंडशिप डे पर इस कार्निवल का आयोजन किया गया है. अपने संदेश के हर्षित गुप्ता ने कहा कि फ्रेंडशिप डे पर हम सभी लोगों को दोस्ती, प्रेम और विश्वास के इस खूबसूरत रिश्ते का जश्न मनाएँ. नई यादें बनाएँ, अपनी प्रतिभा दिखाएँ और इस दिन को जीवन का सबसे यादगार दिन बनाएँ. यह आयोजन सभी के दिलों में हमेशा के लिए अपनी विशेष जगह बनाए रहेगा. आज का यह आयोजन केवल मनोरंजन का माध्यम नहीं रहा, बल्कि विद्यार्थियों के बीच भाईचारे, सहयोग, सम्मान और एकता की भावना को सशक्त बनाने का प्रेरणादायक मंच भी बना. विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियों, खेलों, प्रतिभा प्रदर्शन और मनोरंजक गतिविधियों ने सभी प्रतिभागियों में उत्साह का संचार किया. यह यादगार आयोजन युवाओं के लिए दोस्ती, प्रतिभा, आत्मविश्वास और मनोरंजन का अनूठा संगम साबित हुआ तथा सभी के मन में अविस्मरणीय यादें छोड़ गया।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top