Friendship Carnival 2026 ने रचा यादों का नया इतिहास, तस्वीरों में देखिए

रंजीवन ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट (Powered by BCC Group) एवं आरजे मेकअप स्टूडियो द्वारा 1 अगस्त 2026, दिन शनिवार को RJ Friendship Carnival 2026 का आयोजन गया. यह कार्यक्रम सुबह 11:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक लगातार आरजे हॉल, BCC Group Campus में आयोजित हुआ. इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य केवल फ्रेंडशिप डे मनाना ही नहीं था बल्कि युवाओं की प्रतिभाओं को एक बेहतर मंच प्रदान करना, आपसी भाईचारे को बढ़ावा देना तथा मनोरंजन के साथ सीखने का अवसर उपलब्ध कराना था.

हर पल बना यादगार, हर चेहरा मुस्कुराया

कार्यक्रम के मार्गदर्शक गुरु रवि ने छात्रों और मीडिया बन्धुओं को जानकारी देते हुए कहा कि मित्रता केवल एक रिश्ता नहीं है बल्कि यह जीवन की सबसे बड़ी ताकत होती है. सच्चे मित्र कठिन समय में साथ खड़े रहते हैं और सफलता की राह में प्रेरणा बनते हैं. आज की व्यस्त जीवनशैली में लोग रिश्तों के लिए समय नहीं निकाल पाते हैं इसलिए ऐसे आयोजनों की आवश्यकता पहले से कहीं अधिक बढ़ गई है. उन्होंने कहा कि RJ Friendship Carnival 2026 केवल एक मनोरंजन कार्यक्रम नहीं है बल्कि यह युवाओं की प्रतिभा, आत्मविश्वास और रचनात्मक गतिविधियों को मंच देने का एक प्रयास है. हमारा उद्देश्य है कि हर युवा अपनी कला को दुनिया के सामने प्रस्तुत करे और नए लोगों से जुड़कर सकारात्मक संबंध बनाए.

इस कार्निवल में आने वाले सभी प्रतिभागियों के लिए विभिन्न प्रकार की गतिविधियाँ रखी गई हैं जिनमें फ्रेंडशिप सेलिब्रेशन, गेम्स, टैलेंट परफॉर्मेंस, डांस, म्यूजिक, सेल्फी जोन, पुरस्कार, सरप्राइज गिफ्ट्स तथा रिफ्रेशमेंट्स शामिल हैं. इन गतिविधियों के माध्यम से प्रतिभागियों को मनोरंजन के साथ-साथ आत्मविश्वास विकसित करने का अवसर मिलेगा. किसी भी समाज की सबसे बड़ी पूंजी उसके युवा होते हैं. यदि उन्हें सही दिशा, उचित मंच और सकारात्मक वातावरण मिले तो वह अपने सपनों को साकार कर सकते हैं. इसी सोच के साथ रंजीवन ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट और BCC Group लगातार ऐसे कार्यक्रम आयोजित कर रहे हैं जो युवाओं को प्रेरित करने के साथ-साथ उनके व्यक्तित्व विकास में भी सहायक सिद्ध हो सके.

RJ Friendship Carnival सही मंच देने की दिशा में एक सकारात्मक कदम

आज के समय में केवल पढ़ाई ही पर्याप्त नहीं है बल्कि विद्यार्थियों को सांस्कृतिक गतिविधियों, मंच संचालन, नृत्य, संगीत, कला और सामाजिक कार्यक्रमों में भी भाग लेना आवश्यक है. इससे उनका आत्मविश्वास बढ़ेगा व संचार कौशल विकसित होगा. इसके साथ ही उनमें नेतृत्व क्षमता भी मजबूत होगी. हर युवा के भीतर कोई न कोई प्रतिभा छिपी होती है. जरूरत केवल उसे पहचानने और सही मंच देने की है. RJ Friendship Carnival उसी दिशा में एक सकारात्मक कदम है. कार्यक्रम से पहले उन्होंने सभी विद्यार्थियों, युवाओं और अभिभावकों से अपील किया था कि वे इस कार्यक्रम में अपने मित्रों के साथ आएं और पूरे उत्साह के साथ भाग ले. यह आयोजन मनोरंजन के साथ-साथ सीखने, नए लोगों से मिलने और सकारात्मक ऊर्जा प्राप्त करने का एक सुनहरा साबित हुआ. कार्यक्रम में विभिन्न प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को सम्मानित भी किया गया.

इसके साथ ही आकर्षक पुरस्कार एवं सरप्राइज गिफ्ट्स भी वितरित किए गए. आयोजकों का मानना है कि इस प्रकार के आयोजन युवाओं में स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना विकसित करते हैं और उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करते हैं. Ranjivan Training Institute एवं RJ Makeup Studio के संयुक्त प्रयास से आयोजित इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में विद्यार्थियों शामिल हुए. कार्यक्रम स्थल पर सेल्फी जोन, मनोरंजन गतिविधियाँ और सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ आकर्षण का केंद्र था. गुरु रवि ने आगे कहा कि दोस्ती प्रेम, विश्वास और सम्मान का दूसरा नाम है. आइए, इस फ्रेंडशिप डे को केवल एक दिन के रूप में नहीं, अपितु रिश्तों को मजबूत करने और प्रतिभाओं को सम्मान देने के पर्व के रूप में मनाएं. आइए, मिलकर दोस्ती का जश्न मनाएं, नई यादें बनाएं और अपनी प्रतिभा से इस आयोजन को यादगार बनाएं. यह कार्निवल निश्चित रूप से फ्रेंडशिप डे को उत्साह, उमंग, प्रतिभा और यादगार पलों से भर देने वाला एक अनोखा आयोजन साबित हुआ।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top