बस्ती जिले में सामाजिक संस्था पहल फाउंडेशन के द्वारा महिलाओं और युवाओं के सशक्तिकरण की दिशा में लगातार आने को कार्य किया जा रहे हैं. इस संस्था का मुख्य उद्देश्य प्रदेश के प्रत्येक जिले में बेटियों को सम्मान दिलाना, युवाओं के प्रतिभा को एक मंच उपलब्ध कराना तथा उन्हें आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित करना है. इस उद्देश्य को आगे बढ़ाते हुए पहल फाउंडेशन की संस्थापिका स्नेहा वर्मा के नेतृत्व में एक बॉलीवुड मेकअप सेमिनार एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें मुंबई से प्रसिद्ध बॉलीवुड अभिनेत्री जीविधा शर्मा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित हुईं.
100 से ज्यादा लोगों को मिला सम्मान, बस्ती से शुरू हुआ एक बड़ा मिशन
इस कार्यक्रम में अभिनेत्री जीविधा शर्मा के आगमन पर दर्शकों में काफी उत्साह देखने को मिला. जैसे ही जीविधा शर्मा कार्यक्रम स्थल पर पहुंची, वहां पर उपस्थित लोगों ने उनका जोरदार तालियो से स्वागत किया. पहल फाउंडेशन की संस्थापिका स्नेहा वर्मा ने अभिनेत्री जीविधा शर्मा को मंच पर पुष्पगुच्छ भेंट कर उन्हें सम्मानित किया और संस्था की ओर से स्मृति चिन्ह भी प्रदान किया गया. इस अवसर पर स्नेहा वर्मा ने पूरे सभागार को संबोधित करते हुए कहा कि हमारी संस्था का लक्ष्य केवल कार्यक्रम आयोजित करना नहीं है बल्कि समाज में सकारात्मक बदलाव लाना भी हमारी जिम्मेदारी है.

इसके साथ ही युवाओं को आगे बढ़ाने के लिए अवसर प्रदान करना हमारी पहली प्राथमिकता है. इस कार्यक्रम का सबसे आकर्षक क्षण वह था जब अभिनेत्री जीविधा शर्मा के द्वारा प्रतिभागियों को मंच पर सम्मानित किया गया. इस अवसर पर उन्होंने 100 से अधिक प्रतिभागियों को अवार्ड देकर सम्मानित किया. सम्मान पाने वाले प्रतिभागियों के चेहरे पर खुशियां साथ-साथ झलक रही थी. सभी लोगों ने इस सम्मान को अपने जीवन का प्रेरणादायक पल बताते हुए पहल फाउंडेशन और स्नेहा वर्मा का विशेष आभार व्यक्त किया.

आखिर क्या है पहल फाउंडेशन की खास पहल
इस सेमिनार में बड़ी संख्या में मेकअप आर्टिस्ट, ब्यूटी इंडस्ट्री से जुड़े प्रोफेशनल्स, छात्र-छात्राएं और विभिन्न क्षेत्रों की प्रतिभाएं शामिल हुईं. इसके साथ ही मेकअप इंडस्ट्री से जुड़े नए ट्रेंड, प्रोफेशनल स्किल्स, करियर की संभावनाओं और आत्मनिर्भरता के विषय पर विस्तार से चर्चा की गई. प्रतिभागियों ने विशेषज्ञों से नई तकनीकों की जानकारी प्राप्त की और अपने अनुभव भी साझा किए. सम्मान समारोह के दौरान जीविधा शर्मा ने कहा कि आज के समय में युवाओं को सही दिशा और उचित मंच की बहुत ही ज्यादा आवश्यकता है और पहल फाउंडेशन जिस समर्पण और सकारात्मक सोच के साथ कार्य कर रहा है, वह निश्चित रूप से समाज में बड़ा बदलाव लाने की क्षमता रखता है. उन्होंने विशेष रूप से महिलाओं और बेटियों को आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित करते हुए कहा कि मेहनत, लगन और आत्मविश्वास के बल पर किसी भी क्षेत्र में सफलता हासिल की जा सकती है.

अभिनेत्री जीविधा शर्मा ने पहल फाउंडेशन की सराहना करते हुए कहा कि पहल फाउंडेशन आने वाले समय में उत्तर प्रदेश के सभी जिलों में अपनी अलग पहचान बनाएगा. मैं पहल फाउंडेशन के साथ हूं और संस्था के उज्ज्वल भविष्य की कामना करती हूं. उनके इस बात को सुनकर कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने जोरदार तालियों के साथ स्वागत किया. संस्थापिका स्नेहा वर्मा ने कहा कि इस तरह के आयोजन न केवल युवाओं के आतमविश्वास को बढ़ाते हैं बल्कि उन्हें इस क्षेत्र में बेहतर कार्य करने की प्रेरणा भी देते हैं. बस्ती जिले में आयोजित यह कार्यक्रम उत्साह, सम्मान और प्रेरणा से भरा हुआ दिखाई दिया. युवा प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने की दिशा में यह आयोजन एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है जिसकी चर्चा पूरे क्षेत्र में हो रही है।

शम्भूनाथ गुप्ता पिछले 6 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता के क्षेत्र में कार्यरत हैं. वे ‘मीडिया दस्तक’ और ‘बस्ती चेतना’ जैसे प्लेटफॉर्म्स पर न्यूज़ एवं वीडियो एडिटिंग टीम में अपनी महत्वपूर्ण सेवाएं दे चुके हैं. न्यूज़ प्रोडक्शन, डिजिटल कंटेंट निर्माण और ग्राउंड रिपोर्टिंग में उन्हें गहरा अनुभव प्राप्त है. इसके साथ ही वे ‘भारतीय बस्ती’ में कंटेंट राइटर के रूप में भी कार्य कर चुके हैं, जहां उन्होंने उत्तर प्रदेश से जुड़ी खबरों के लेखन और डिजिटल प्रकाशन में अहम भूमिका निभाई. वर्तमान में वे ‘न्यूज़ ऑफ नेशन’ में संपादक के पद पर कार्यरत हैं और निष्पक्ष, गंभीर व सटीक पत्रकारिता के माध्यम से समाज से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से सामने ला रहे हैं.


