जानिए आखिर क्या है रोहिणी गुप्ता की कामयाबी का सीक्रेट

सिद्धार्थनगर की रहने वाली रोहिनी गुप्ता आज मेकअप इंडस्ट्री में अपनी अलग पहचान बना रही हैं. उन्होंने अपने मेहनत और निरंतर सीखने के दम पर कम समय में एक सफल प्रोफेशनल मेकअप आर्टिस्ट के रूप में अपनी पहचान स्थापित की है. उनका संस्थान रोहिणी मेकओवर एकेडमी न केवल लोगों को बेहतरीन मेकअप सेवाएँ प्रदान करता है बल्कि इस क्षेत्र में करियर बनाने का सपना देखने वाले युवाओं के लिए भी प्रेरणा का केंद्र बनता जा रहा है.

मेकअप इंडस्ट्री में गूंज रहा है रोहिणी गुप्ता का नाम

रोहिनी गुप्ता मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि मेकअप केवल चेहरे की खूबसूरती बढ़ाने का माध्यम नहीं है बल्कि यह किसी व्यक्ति के आत्मविश्वास को नई ऊँचाइयों तक पहुँचाने की कला है. यही सोच उन्हें हर दिन कुछ नया सीखने और अपने काम को पहले से बेहतर बनाने के लिए प्रेरित करती है. पिछले चार वर्षों से वह इस क्षेत्र में लगातार कार्य कर रही हैं और अपने अनुभव तथा आधुनिक तकनीकों के माध्यम से ग्राहकों का विश्वास जीतने में सफल हो रही हैं. एक प्रोफेशनल मेकअप आर्टिस्ट के रूप में रोहिनी हर चेहरे की खूबसूरती को उसकी प्राकृतिक पहचान के साथ निखारने में विश्वास रखती हैं.

उन्होंने बताया कि हर व्यक्ति की त्वचा और पसंद अलग होती है इसलिए मेकअप भी उसी के अनुरूप होना चाहिए. इसी कारण उनके द्वारा किया गया मेकअप लोगों को आकर्षित करता है और उनकी अलग कार्यशैली की सराहना होती है. रोहिणी मेकओवर एकेडमी की स्थापना का उद्देश्य केवल व्यवसाय करना नहीं है बल्कि गुणवत्तापूर्ण प्रशिक्षण देकर नई प्रतिभाओं को आगे बढ़ाना भी है. रोहिनी चाहती हैं कि अधिक से अधिक युवतियाँ और युवा इस क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनें और अपने हुनर के बल पर एक सफल करियर स्थापित करें.

हजारों लड़कियों के लिए मिसाल बन चुकी हैं रोहिणी गुप्ता

चार वर्षों के अनुभव ने उन्हें यह सिखा है कि सफलता का कोई शॉर्टकट नहीं होता है. निरंतर अभ्यास, ग्राहकों का विश्वास और नई तकनीकों को सीखने की इच्छा ही किसी भी मेकअप आर्टिस्ट को सफल बनाती है. उनका मानना है कि यदि सही मार्गदर्शन, अभ्यास और आत्मविश्वास हो तो कोई भी व्यक्ति इस क्षेत्र में नई ऊँचाइयों को छू सकता है. उनकी यही सोच उन्हें लगातार आगे बढ़ने की प्रेरणा देती है. वह समय-समय पर नए ट्रेंड्स, आधुनिक मेकअप तकनीकों और ब्यूटी इंडस्ट्री के बदलते स्वरूप को सीखने पर विशेष ध्यान देती हैं ताकि अपने ग्राहकों को हमेशा बेहतरीन सेवाएँ प्रदान कर सकें. उन्होंने आगे जानकारी देते हुए बताया कि उनका का सपना है कि आने वाले वर्षों में उनका नाम देश के सर्वश्रेष्ठ प्रोफेशनल मेकअप आर्टिस्ट्स की सूची में शामिल हो.

वह चाहती हैं कि उनकी एकेडमी राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनाए और यहाँ से प्रशिक्षण लेने वाले विद्यार्थी भी अपने करियर में बड़ी सफलताएँ हासिल करें. उनके लिए सफलता का अर्थ केवल व्यक्तिगत उपलब्धि नहीं, बल्कि दूसरों को आगे बढ़ाने और उनके सपनों को साकार करने में सहयोग देना भी है. आज रोहिनी गुप्ता उन सभी युवाओं के लिए प्रेरणा हैं जो अपने सपनों को मेहनत और समर्पण के बल पर सच करना चाहते हैं. उनका सफर यह संदेश देता है कि यदि लक्ष्य स्पष्ट हो, सीखने का जज़्बा हो और मेहनत करने की इच्छा हो, तो सफलता अवश्य मिलती है. वह विश्वास के साथ कहती हैं कि उनका सबसे बड़ा लक्ष्य एक ऐसी पहचान बनाना है जिस पर सिद्धार्थनगर ही नहीं, बल्कि पूरा देश गर्व कर सके।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top