आज के समय में प्रतिभा किसी भी चीज की मोहताज नहीं है. यदि किसी व्यक्ति में अपने सपनों को पूरा करने का जुनून, मेहनत और आत्मविश्वास हो, तो वह कम समय में भी बड़ी उपलब्धियां हासिल कर सकता है. इस बात का जीवंत उदाहरण यशी गुप्ता हैं, जो गोरखपुर के गोरखनाथ क्षेत्र की निवासी है. कम उम्र में ही उन्होंने मेकअप इंडस्ट्री में अपनी अलग पहचान बनाई है और आज वे गोरखपुर की उभरती हुई प्रोफेशनल मेकअप आर्टिस्ट के रूप में जानी जाती हैं.
यशी गुप्ता ने हुनर से लिख दी कामयाबी की नई कहानी
यशी गुप्ता ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि वह सुंदरी सैलून से जुड़ी हुई हैं और पिछले 10 वर्षों से मेकअप एवं ब्यूटी क्षेत्र में अपनी सेवाएं दे रही हैं. अपनी मेहनत, लगन और लगातार सीखने की इच्छा के कारण उन्होंने इस क्षेत्र में उल्लेखनीय सफलता प्राप्त की है. उनके द्वारा किया गया हर मेकअप उनके अनुभव, रचनात्मक सोच और ग्राहकों के प्रति समर्पण को दर्शाता है. उनका मानना है कि मेकअप केवल किसी व्यक्ति के चेहरे को सुंदर बनाने का माध्यम नहीं है बल्कि वह आत्मविश्वास बढ़ाने की एक कला है. इसी सोच के साथ वे हर ग्राहक को उसकी पसंद और व्यक्तित्व के अनुरूप सर्वश्रेष्ठ लुक देने का प्रयास करती हैं. अपनी मेहनत और उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए यशी गुप्ता को यंगेस्ट मेकअप आर्टिस्ट ऑफ गोरखपुर का प्रतिष्ठित सम्मान प्राप्त हुआ है.

यह उपलब्धि न केवल उनके लिए गर्व का विषय है बल्कि उन सभी युवातियो के लिए भी प्रेरणा है जो कम उम्र में अपने सपनों को साकार करना चाहती हैं. इतनी कम उम्र में यह सम्मान प्राप्त करना उनकी प्रतिभा, समर्पण और निरंतर प्रयासों का प्रमाण है. इसी कारण उनकी पहचान लगातार मजबूत होती जा रही है और लोग उनके कार्य की सराहना करते हैं. इसके अतिरिक्त याशी गुप्ता को नंदू मिश्रा सर, तनमय सर एवं जीविधा शर्मा द्वारा बेस्ट मेकअप आर्टिस्ट तथा प्रो मेकअप आर्टिस्ट जैसे सम्मानजनक पुरस्कारों से भी सम्मानित किया जा चुका है. ये पुरस्कार उनके उत्कृष्ट कार्य, पेशेवर कौशल और मेकअप इंडस्ट्री में उनके निरंतर योगदान को दर्शाते हैं.

एक सपना, एक जुनून और कम उम्र में बड़ी पहचान
आज के समय में जब मेकअप इंडस्ट्री तेजी से आगे बढ़ती जा रही है, ऐसे में यशी गुप्ता जैसी युवा प्रतिभाएं समाज में नई सोच और सकारात्मक बदलाव ला रही हैं. वह न केवल अपने काम से लोगों का विश्वास जीत रही हैं बल्कि महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने के लिए भी प्रेरित कर रही हैं. उनका लक्ष्य है कि भविष्य में वह एक ऐसा प्रशिक्षण केंद्र स्थापित करें, जहां पर इच्छुक युवाओं को आधुनिक मेकअप तकनीकों का प्रशिक्षण देकर उन्हें रोजगार के योग्य बनाया जा सके. यशी गुप्ता का सपना केवल एक सफल मेकअप आर्टिस्ट बनना नहीं है,

बल्कि वह चाहती हैं कि उनकी तरह अन्य लड़कियां और युवा भी इस क्षेत्र में आगे बढ़ें और आत्मनिर्भर बनें. उन्होंने कम उम्र में संघर्ष करते हुए अपनी पहचान बनाई है और अब वे चाहती हैं कि वह दूसरों को भी प्रशिक्षित करें, उन्हें सही मार्गदर्शन दें और उनके सपनों को साकार करने में सहयोग करें. उनकी सफलता यह साबित करती है कि मेहनत, लगन और लक्ष्य के प्रति समर्पण से कोई भी व्यक्ति अपने मंजिल दूर नहीं होता है. उन्होंने अपने कौशल के दम पर गोरखपुर में अपनी एक अलग पहचान बनाई है और आज वह अनेक युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत बन चुकी हैं. गोरखपुर की इस युवा मेकअप आर्टिस्ट की कहानी उन सभी लोगों के लिए प्रेरणा है जो अपने सपनों को सच करने का साहस रखते हैं. यशी गुप्ता ने यह साबित कर दिया है कि यदि इरादे मजबूत हों और नियत साफ़ हो तो सफलता जरूर मिलती है।
शम्भूनाथ गुप्ता पिछले 6 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता के क्षेत्र में कार्यरत हैं. वे ‘मीडिया दस्तक’ और ‘बस्ती चेतना’ जैसे प्लेटफॉर्म्स पर न्यूज़ एवं वीडियो एडिटिंग टीम में अपनी महत्वपूर्ण सेवाएं दे चुके हैं. न्यूज़ प्रोडक्शन, डिजिटल कंटेंट निर्माण और ग्राउंड रिपोर्टिंग में उन्हें गहरा अनुभव प्राप्त है. इसके साथ ही वे ‘भारतीय बस्ती’ में कंटेंट राइटर के रूप में भी कार्य कर चुके हैं, जहां उन्होंने उत्तर प्रदेश से जुड़ी खबरों के लेखन और डिजिटल प्रकाशन में अहम भूमिका निभाई. वर्तमान में वे ‘न्यूज़ ऑफ नेशन’ में संपादक के पद पर कार्यरत हैं और निष्पक्ष, गंभीर व सटीक पत्रकारिता के माध्यम से समाज से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से सामने ला रहे हैं.


