पटना, बिहार सौंदर्य और मेकअप इंडस्ट्री को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने के उद्देश्य से सहेली फाउंडेशन के अनिल सर द्वारा पटना में भव्य ब्यूटी एक्सपो एवं मेकअप सेमिनार का आयोजन किया गया था. यह आयोजन न केवल बिहार बल्कि देश के विभिन्न राज्यों से आए ब्यूटी प्रोफेशनल्स, मेकअप आर्टिस्ट्स और इस क्षेत्र में करियर बनाने वाले युवाओं के लिए ज्ञान, प्रेरणा और आधुनिक तकनीकों से जुड़ने का एक महत्वपूर्ण मंच साबित हुआ. पूरे आयोजन के दौरान उत्साह माहौल देखने को मिला.
सौंदर्य की दुनिया का सबसे बड़ा मंच बना पटना
कार्यक्रम में भारी संख्या में प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया, जहां पर उन्हें मेकअप और ब्यूटी इंडस्ट्री से जुड़ी नई तकनीकों, आधुनिक उत्पादों और बदलते ट्रेंड्स के बारे में जानकारी दी गई. इस सेमिनार का मुख्य आकर्षण उत्तर प्रदेश के गोरखपुर से आईं प्रसिद्ध सेलिब्रिटी मेकअप आर्टिस्ट अंजली गुप्ता थीं. उनके पटना पहुंचते ही सभागार तालियों की गूंज से भर उठा. आयोजकों और उपस्थित अतिथियों ने पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका भव्य स्वागत किया. उनके आगमन से पूरे कार्यक्रम में एक अलग ही ऊर्जा और उत्साह का संचार देखने को मिला. अपने विशेष सत्र के दौरान अंजली गुप्ता ने प्रतिभागियों के लिए एक विस्तृत लाइव मेकअप मास्टरक्लास का आयोजन किया. उन्होंने मंच पर मॉडल के माध्यम से आधुनिक मेकअप तकनीकों का लाइव प्रदर्शन करते हुए मेकअप की हर छोटी-बड़ी बारीकी को सरल भाषा में समझाया. इस कार्यक्रम में बॉलीवुड अभिनेत्री समिता शेट्टी भी उपस्थित थीं. बॉलीवुड अभिनेत्री समिता शेट्टी ने सेलिब्रिटी मेकअप आर्टिस्ट अंजली गुप्ता को बेस्ट मेकअप आर्टिस्ट का अवार्ड देकर सम्मानित किया.

इस दौरान उन्होंने ब्राइडल मेकअप, एचडी मेकअप, स्किन प्रिपरेशन, प्रोफेशनल बेस मेकअप और लेटेस्ट ब्यूटी ट्रेंड्स जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से जानकारियां दी. अंजली गुप्ता ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि किसी भी मेकअप की सफलता उसकी मजबूत स्किन प्रिपरेशन और सही प्रोडक्ट चयन पर निर्भर करती है. हर व्यक्ति की त्वचा अलग होती है इसलिए मेकअप तकनीक और उत्पादों का चुनाव भी उसी के अनुसार किया जाना चाहिए. उन्होंने लाइव डेमो के दौरान प्रोफेशनल मेकअप के कई ऐसे टिप्स और ट्रिक्स साझा किए, जिनसे प्रतिभागियों को व्यावहारिक प्रशिक्षण प्राप्त हुआ और वे नई तकनीकों को बेहतर ढंग से समझ सके.

ब्यूटी इंडस्ट्री के भविष्य की नई शुरुआत बनी पटना
सेमिनार कार्यक्रम के दौरान उपस्थित प्रतिभागियों ने अंजली गुप्ता से सीधे संवाद कर अपने सवाल भी पूछे, जिनका उन्होंने विस्तारपूर्वक उत्तर दिया. इस इंटरैक्टिव सत्र ने कार्यक्रम को रोचक बना दिया. कई युवा मेकअप आर्टिस्ट्स ने जानकारी देते हुए बताया कि इस प्रकार की मास्टरक्लास उनके करियर के लिए बेहद उपयोगी साबित होगी. सोशल मीडिया, फैशन, फिल्म, वेडिंग और डिजिटल कंटेंट के बढ़ते प्रभाव के कारण इस क्षेत्र में प्रशिक्षित प्रोफेशनल्स की मांग लगातार बढ़ती जा रही है. उन्होंने आगे कहा कि यदि युवा मेहनत और रचनात्मक सोच के साथ इस क्षेत्र में आगे बढ़े, तो उनके लिए इस क्षेत्र में रोजगार और स्वरोजगार के अनेक विकल्प उपलब्ध हैं.

अंजली गुप्ता ने युवाओं को सलाह दी कि वे केवल मेकअप सीखने तक सीमित न रहें, बल्कि नई तकनीकों और बदलते ट्रेंड्स को लगातार सीखते रहें. सहेली फाउंडेशन के पदाधिकारियों ने कहा कि इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य बिहार सहित पूरे देश के ब्यूटी प्रोफेशनल्स को एक साझा मंच उपलब्ध कराना था, जहां पर सभी लोग अपने अनुभव साझा कर सकें, नई तकनीकों को सीख सकें और उद्योगों के विशेषज्ञों से सीधे जुड़ सकें. उन्होंने कहा कि भविष्य में भी इस तरह के कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, ताकि अधिक से अधिक युवाओं को आधुनिक ब्यूटी शिक्षा और रोजगार के अवसरों से जोड़ा जा सके. ऐसे आयोजन न केवल ब्यूटी इंडस्ट्री को नई दिशा देते हैं, बल्कि युवाओं को आत्मनिर्भर बनने और अपने हुनर को पेशेवर पहचान दिलाने का अवसर भी प्रदान करते हैं।

शम्भूनाथ गुप्ता पिछले 6 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता के क्षेत्र में कार्यरत हैं. वे ‘मीडिया दस्तक’ और ‘बस्ती चेतना’ जैसे प्लेटफॉर्म्स पर न्यूज़ एवं वीडियो एडिटिंग टीम में अपनी महत्वपूर्ण सेवाएं दे चुके हैं. न्यूज़ प्रोडक्शन, डिजिटल कंटेंट निर्माण और ग्राउंड रिपोर्टिंग में उन्हें गहरा अनुभव प्राप्त है. इसके साथ ही वे ‘भारतीय बस्ती’ में कंटेंट राइटर के रूप में भी कार्य कर चुके हैं, जहां उन्होंने उत्तर प्रदेश से जुड़ी खबरों के लेखन और डिजिटल प्रकाशन में अहम भूमिका निभाई. वर्तमान में वे ‘न्यूज़ ऑफ नेशन’ में संपादक के पद पर कार्यरत हैं और निष्पक्ष, गंभीर व सटीक पत्रकारिता के माध्यम से समाज से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से सामने ला रहे हैं.


