जीवन की कठिनाइयों को अवसर में बदलने वाली प्रयागराज की दीक्षा सिंह बघेल आज हजारों युवाओं और महिलाओं के लिए प्रेरणा बन चुकी हैं. उन्होंने एक साधारण परिवार से निकलकर अपने संघर्ष और निरंतर सीखने की इच्छा के बल पर ब्यूटी जगत में अपनी अलग स्थापित की है. आज वह एक सफल प्रोफेशनल नेल ट्रेनर, ब्यूटी प्रोफेशनल और अपनी ब्यूटी एकेडमी की संचालिका हैं जहाँ पर वह युवाओं को आधुनिक ब्यूटी और नेल आर्ट की प्रोफेशनल ट्रेनिंग देकर उन्हें आत्मनिर्भर बनने का अवसर प्रदान दे रही हैं.
महिलाओं के लिए बदलाव की नई मिसाल – दीक्षा सिंह बघेल
दीक्षा सिंह बघेल ने न्यूज़ ऑफ़ नेशन नेटवर्क की टीम को जानकारी देते हुए बताया कि उनका जीवन शुरुआत से ही आसान नहीं था. एक साधारण लड़की के रूप में उन्होंने कई चुनौतियों और कठिन परिस्थितियों का सामना किया. कई बार परिस्थितियाँ ऐसी बनीं जब आगे बढ़ना मुश्किल लगने लगा लेकिन उन्होंने कभी हार नहीं मानी. उनका कहना है कि हर चुनौती इंसान को मजबूत बनाती है और यदि लक्ष्य स्पष्ट हो तो सफलता अवश्य मिलती है. उन्होंने हमेशा कुछ नया सीखने और अपने पैरों पर खड़े होने का सपना देखा था.

इसी सोच के साथ वह ब्यूटी और नेल आर्ट के क्षेत्र में प्रोफेशनल प्रशिक्षण प्राप्त किया और लगातार अभ्यास और नई तकनीकों को सीखने की ललक ने उन्हें इस क्षेत्र में मजबूत बना दिया। आज वे न केवल खुद सफल हैं बल्कि अपने अनुभव और ज्ञान से अनेक युवाओं का भविष्य भी संवार रही हैं. उन्होंने आगे कहा कि आज के समय में स्किल आधारित शिक्षा की सबसे अधिक आवश्यकता है. यदि युवाओं को सही प्रशिक्षण और मार्गदर्शन मिले तो वे आसानी से आत्मनिर्भर बन सकते हैं. वह अपने विद्यार्थियों को केवल तकनीकी प्रशिक्षण ही नहीं देतीं है बल्कि आत्मविश्वास, ग्राहक व्यवहार और व्यवसाय प्रबंधन जैसी महत्वपूर्ण बातें भी सिखाती हैं ताकि छात्र अपने करियर में सफल हो सकें.

सही दिशा और निरंतर प्रयास से सफलता की ऊँचाइयों तक पहुँचना पूरी तरह संभव
दीक्षा सिंह बघेल का सपना केवल एक सफल व्यवसायी बनने तक सीमित नहीं है. उनका सबसे बड़ा लक्ष्य है कि उनकी एकेडमी देशभर में अपनी पहचान बनाए और अधिक से अधिक लोगों तक गुणवत्तापूर्ण प्रशिक्षण पहुँचे. वह चाहती हैं कि हर महिलाएँ आधुनिक प्रोफेशनल स्किल सीखकर अपने पैरों पर खड़ी हों और आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनें. महिलाओं का सशक्त होना केवल उनके परिवार के लिए ही नहीं बल्कि पूरे समाज के विकास के लिए आवश्यक है. जब एक महिला आत्मनिर्भर बनती है तो वह अपने साथ कई अन्य लोगों के जीवन में भी सकारात्मक बदलाव लाती है. इसी सोच के साथ दीक्षा लगातार नए प्रशिक्षण कार्यक्रमों और अवसरों पर कार्य कर रही हैं.

वर्तमान समय में दीक्षा सिंह बघेल अपनी एकेडमी के माध्यम से प्रोफेशनल नेल एक्सटेंशन, नेल आर्ट, ब्यूटी केयर तथा अन्य आधुनिक ब्यूटी कोर्स का प्रशिक्षण दे रहीं हैं. उनकी एकेडमी में प्रशिक्षण लेने वाले कई छात्र स्वयं का व्यवसाय शुरू कर चुके हैं या कई छात्र प्रतिष्ठित संस्थानों में कार्य कर रहे हैं. दीक्षा सिंह बघेल कहती हैं कि उनका उद्देश्य केवल अपनी सफलता तक सीमित नहीं है बल्कि वह समाज को यह संदेश देना चाहती हैं कि मेहनत, लगन और ईमानदारी से किया गया प्रयास कभी भी व्यर्थ नहीं जाता है. यदि कोई व्यक्ति अपने लक्ष्य के प्रति समर्पित होकर निरंतर सीखता रहे तो कोई भी सपना असंभव नहीं होता सकता. सफलता का वास्तविक अर्थ केवल स्वयं आगे बढ़ना नहीं होता है बल्कि दूसरों को भी आगे बढ़ने का अवसर देना है. प्रयागराज की दीक्षा सिंह बघेल आज अपने कार्यों से यह साबित कर रही हैं कि सही दिशा और निरंतर प्रयास से सफलता की नई ऊँचाइयों तक पहुँचना पूरी तरह संभव है।
शम्भूनाथ गुप्ता पिछले 6 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता के क्षेत्र में कार्यरत हैं. वे ‘मीडिया दस्तक’ और ‘बस्ती चेतना’ जैसे प्लेटफॉर्म्स पर न्यूज़ एवं वीडियो एडिटिंग टीम में अपनी महत्वपूर्ण सेवाएं दे चुके हैं. न्यूज़ प्रोडक्शन, डिजिटल कंटेंट निर्माण और ग्राउंड रिपोर्टिंग में उन्हें गहरा अनुभव प्राप्त है. इसके साथ ही वे ‘भारतीय बस्ती’ में कंटेंट राइटर के रूप में भी कार्य कर चुके हैं, जहां उन्होंने उत्तर प्रदेश से जुड़ी खबरों के लेखन और डिजिटल प्रकाशन में अहम भूमिका निभाई. वर्तमान में वे ‘न्यूज़ ऑफ नेशन’ में संपादक के पद पर कार्यरत हैं और निष्पक्ष, गंभीर व सटीक पत्रकारिता के माध्यम से समाज से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से सामने ला रहे हैं.


