आख़िर कौन हैं वह मेकअप आर्टिस्ट प्रीति दुबे, जिसने दो बार Winner Trophy जीतकर सबको चौंकाया

अगर मेहनत सच्ची हो और नियत साफ हो तो कोई भी सपना साकार किया जा सकता है. इस बात को राजधानी लखनऊ की रहने वाली प्रीति दुबे ने सच साबित करके दिखाया है. उन्होंने पिछले चार वर्षों में ब्यूटी इंडस्ट्री में अपनी अलग पहचान बनाई है. वह Woman Wings Salon की संचालिका होने के साथ-साथ एक कुशल Professional Makeup Artist भी हैं.

4 साल की मेहनत का बड़ा इनाम प्रीति दुबे ने ब्यूटी इंडस्ट्री में मचाई धूम

प्रीति दुबे अपने उत्कृष्ट कार्य और लगातार सीखने की ललक के कारण आज तेजी से आगे बढ़ रही हैं. उनका लक्ष्य केवल एक सफल मेकअप आर्टिस्ट बनना नहीं है बल्कि देश की अग्रणी और प्रेरणादायक मेकअप आर्टिस्ट्स में अपनी जगह बनाना है. उनका कहना है कि सफलता केवल प्रतिभा से नहीं मिलती है बल्कि निरंतर अभ्यास, नई तकनीकों को सीखने और अनुभवी लोगों के मार्गदर्शन से प्राप्त होती है. इसी सोच के साथ उन्होंने स्वयं को लगातार निखारने का संकल्प लिया है. अपने इस सफर में प्रीति दुबे को उनकी पसंदीदा और प्रसिद्ध मेकअप एक्सपर्ट निधि श्रीवास्तव का विशेष मार्गदर्शन मिला. निधि श्रीवास्तव द्वारा आयोजित दो बड़े मेकअप सेमिनारों में भाग लेकर प्रीति ने न केवल नई तकनीकों और आधुनिक ट्रेंड्स की जानकारी हासिल की है बल्कि अपनी प्रतिभा का भी उत्कृष्ट प्रदर्शन किया हैं.

उनकी मेहनत और बेहतरीन प्रदर्शन को देखते हुए उन्हें दोनों सेमिनारों में Winner Trophy से सम्मानित किया गया है. उनकी यह उपलब्धि उनके लिए गर्व का विषय होने के साथ-साथ उनके करियर की महत्वपूर्ण उपलब्धियों में शामिल हैं. प्रीति दुबे ने कहा कि इन सेमिनारों ने उनके जीवन और करियर को नई दिशा दी और उनके अनुसार यह केवल एक प्रतियोगिता कार्यक्रम नहीं था बल्कि सीखने और अपने कौशल को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने का सुनहरा अवसर था. उन्होंने कार्यक्रम के हर सत्र को पूरी गंभीरता से सीखा और अनुभवी विशेषज्ञों से मिली हर जानकारी को अपने कार्य में उतारने का प्रयास किया.

प्रीति दुबे की उपलब्धि पर हर तरफ हो रही चर्चा

न्यूज़ ऑफ़ नेशन नेटवर्क एक टीम से अपने अनुभव साझा करते हुए प्रीति दुबे ने कहा कि यह सेमिनार मेरे लिए प्रेरणादायक और नई सोच देने वाला अनुभव था. हर सत्र में कुछ नया सीखने को मिला. स्पीकर और एंकर दोनों ने पूरे कार्यक्रम को बेहद रोचक और ज्ञानवर्धक बनाया. प्रैक्टिकल सेशन ने मेरे कौशल को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया है. आज के समय में ब्यूटी इंडस्ट्री लगातार बदल रही है और इसमें सफलता पाने के लिए हर दिन कुछ नया सीखना आवश्यक है. इसलिए प्रीति दुबे समय-समय पर प्रशिक्षण कार्यक्रमों और सेमिनारों में भाग लेकर स्वयं को अपडेट कर रही हैं. उनका उद्देश्य केवल अपने व्यवसाय को आगे बढ़ाना नहीं है बल्कि अपने काम के माध्यम से लोगों को बेहतरीन सेवाएं प्रदान करना है.

प्रीति का कहना है कि सही मार्गदर्शन से किसी भी व्यक्ति के जीवन में सफलता की मजबूत नींव तैयार हो सकता है. Woman Wings Salon के माध्यम से प्रीति दुबे अनेक महिलाओं को आधुनिक मेकअप तकनीक और सौंदर्य सेवाओं का लाभ दे रही हैं. उनके काम की गुणवत्ता, ग्राहकों के प्रति समर्पण और पेशेवर व्यवहार की सराहना लगातार बढ़ती जा रही है. उन्होंने अपनी गुरु निधि श्रीवास्तव मैम और पूरी आयोजन टीम का दिल से धन्यवाद की और कहा कि उनके मार्गदर्शन और प्रोत्साहन ने मुझे आगे बढ़ने का साहस दिया है. यही प्रेरणा मुझे अपने बड़े सपनों को पूरा करने की शक्ति देगी।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top