आत्मनिर्भर और महिला सशक्तिकरण की मिसाल बनीं सेलिब्रिटी मेकअप आर्टिस्ट रंजना सिंह

उत्तर प्रदेश – देवरिया जनपद के रुद्रपुर क्षेत्र की रहने वाली सेलिब्रिटी मेकअप आर्टिस्ट रंजना सिंह आज किसी परिचय की मोहताज नहीं हैं. उन्होंने अपनी कड़ी मेहनत से मेकअप इंडस्ट्री में एक अलग पहचान स्थापित की है. 20 वर्षों के अनुभव और संघर्ष के बाद आज उन्हें प्रोफेशनल मेकअप आर्टिस्ट और सेलिब्रिटी मेकअप आर्टिस्ट के रूप में प्रसिद्ध मिली है. उनकी संघर्ष से सफलता की कहानी उन युवाओं के लिए प्रेरणा है जो अपने सपनों को साकार करने के लिए निरंतर प्रयास कर रहे हैं.

एक महिला, दो ब्रांच और अनगिनत सफलताएं

रंजना सिंह ने न्यूज़ ऑफ़ नेशन के टीम को जानकारी देते हुए बताया कि वह केवल एक सफल मेकअप आर्टिस्ट ही नहीं बल्कि एक कुशल ऑर्गेनाइजर और प्रशिक्षक भी हैं. वर्तमान समय में उनके दो प्रतिष्ठित ब्रांच संचालित हो रहे हैं जिनमें पहला ब्रांच पिड़रा घाट और दूसरा ब्रांच रुद्रपुर में स्थित है. इन दोनों ब्रांचों में मेकअप और ब्यूटी से संबंधित विभिन्न प्रकार के प्रशिक्षण कार्यक्रम संचालित किए जाते हैं. यहां बड़ी संख्या में छात्राएं और युवा प्रशिक्षण प्राप्त कर अपने करियर को नई दिशा दे रहे हैं. गोरखपुर में मल्लिका-ए-अवध श्वेता तिवारी द्वारा आयोजित एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया.

इस कार्यक्रम में फैशन, मॉडलिंग और मेकअप इंडस्ट्री से जुड़े कई प्रतिष्ठित लोगों ने भाग लिया. कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य प्रतिभाओं को सम्मानित करना और उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित करना था. इस भव्य आयोजन में रंजना सिंह को भी विशेष अतिथि के रूप में आमंत्रित किया गया, जो उनके कार्यों और उपलब्धियों का प्रमाण है. गोरखपुर के इस कार्यक्रम में प्रसिद्ध टीवी सीरियल अभिनेत्री इशिता गांगुली भी उपस्थित रहीं. जैसे ही अभिनेत्री इशिता गांगुली कार्यक्रम स्थल पर पहुंचीं, वहां पर उपस्थित लोगों ने उनका जोरदार स्वागत किया. उनके आगमन से कार्यक्रम की भव्यता बढ़ गई. मंच पर विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया.

20 सालों की मेहनत से अंजली सिंह ने रचा इतिहास

इस कार्यक्रम में सेलिब्रिटी मेकअप आर्टिस्ट रंजना सिंह को अभिनेत्री इशिता गांगुली ने अवार्ड देकर सम्मानित किया और उनके कार्यों की भरपुर सराहना की. यह सम्मान रंजना सिंह के दो दशकों की अथक मेहनत, संघर्ष और समर्पण का फल था. सम्मान प्राप्त करते समय रंजना सिंह के चेहरे पर खुशी और गर्व साफ दिखाई दे रहा था. सभागार में मौजूद लोगों ने जोरदार तालियों के साथ उनका उत्साहवर्धन किया. सम्मान प्राप्त करने के बाद रंजना सिंह ने अपनी खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि आज का यह सम्मान उनके लिए बेहद खास है. किसी भी सफलता के पीछे वर्षों की मेहनत और संघर्ष छिपा होता है. रंजना सिंह ने आगे बताया कि किसी भी क्षेत्र में सफलता प्राप्त करने के लिए निरंतर सीखना बेहद आवश्यक है. इसीलिए उन्होंने अपने अनुभव को नई पीढ़ी तक पहुंचाने का कार्य किया है.

पिछले 20 वर्षों में उन्होंने 70 से अधिक छात्रों को प्रशिक्षित किया हैं. आज उनके द्वारा प्रशिक्षित अनेक छात्र-छात्राएं अपने पैरों पर खड़े होकर आत्मनिर्भर जीवन जी रहे हैं और अपने-अपने क्षेत्रों में सफलता हासिल कर रहे हैं. छात्रों की यह उपलब्धि उनके लिए किसी सम्मान से कम नहीं है. लोगों ने रंजना सिंह की उपलब्धियों को के बारे में बताते हुए कहा कि अंजली सिंह ने न केवल स्वयं सफलता प्राप्त की है, बल्कि दर्जनों युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है. उनके प्रशिक्षण और मार्गदर्शन से अनेक लोगों को रोजगार और पहचान मिली है. इतने बड़े सम्मान के लिए उन्होंने विशेष रूप से कार्यक्रम की आयोजिका श्वेता तिवारी और टीवी अभिनेत्री इशिता गांगुली का धन्यवाद किया. रंजना सिंह की संघर्षपूर्ण सफलता न केवल देवरिया और रुद्रपुर क्षेत्र के लिए बल्कि पूरे पूर्वांचल के लिए गर्व का विषय बन चुका है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top