गोरखपुर के रहने वाली और गोरखपुर शहर को अपना होमटाउन बनाने वाली रिया मौर्या आज मेकअप और मॉडलिंग के क्षेत्र में अपनी अलग पहचान बना रही है. अपनी प्रतिभा, मेहनत और लगन के बल पर रिया मौर्या ने क्षेत्रीय स्तर के साथ साथ बड़े मंचों पर अभी अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज कराई है. आज के समय में रिया मौर्या उन युवा प्रतिभाओं में शामिल हो चुकी है जो अपने सपनों को साकार करने के लिए निरंतर प्रयासरत है.
सफलता को लेकर रिया मौर्या का प्रेरणादायक संदेश
कुछ दिनों पहले गोरखपुर शहर में आयोजित बॉलीवुड मेकअप सेमिनार और सम्मान समारोह में रिया मौर्या को सम्मानित किया गया. गोरखपुर में होने वाले शानदार कार्यक्रम का आयोजन मल्लिका-ए-अवध श्वेता की तिवारी के द्वारा बड़े ही आकर्षक अंदाज में किया गया. इस कार्यक्रम में फैशन, मॉडलिंग और मेकअप इंडस्ट्री से जुड़े अनेक लोगों ने प्रतिभाग किया. कार्यक्रम में उपस्थित दर्शकों और प्रतिभागियों के बीच कार्यक्रम को लेकर काफी उत्साह देखने को मिला. इस कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण मुंबई की प्रसिद्ध टीवी अभिनेत्री इशिता गांगुली रही. जैसे ही इशिता गांगुली मंच पर पहुंचीं, दर्शकों ने उनका स्वागत किया. कार्यक्रम के दौरान इशिता गांगुली ने विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली प्रतिभाओं को सम्मानित किया.

इशिता गांगुली ने रिया मौर्या को इस मंच पर प्रोफेशनल मॉडल 2026 अवार्ड और क्राउन देकर सम्मानित किया गया. यह सम्मान वर्षों की मेहनत और इंडस्ट्री में किए गए उल्लेखनीय कार्यों का परिणाम है. रिया मौर्या आज केवल एक सफल मॉडल ही नहीं बल्कि एक प्रसिद्ध सेलिब्रिटी मेकअप आर्टिस्ट भी हैं. अपने कौशल और रचनात्मकता के माध्यम से उन्होंने मेकअप इंडस्ट्री में अलग मुकाम हासिल किया है. तीन वर्षों के अनुभव से उन्होंने अनेक फैशन शो, फोटोशूट और विशेष आयोजनों में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया है. उनके काम की गुणवत्ता और प्रोफेशनल दृष्टिकोण ने उन्हें इंडस्ट्री में विशेष पहचान दिलाई है. कार्यक्रम में अवार्ड प्राप्त करने के दौरान रिया मौर्या के चेहरे पर खुशी साफ साफ झलक रहा था. सभागार में मौजूद लोगों ने जोरदार तालियों के साथ उनकी उपलब्धि का स्वागत किया.

आत्मविश्वास और कर्म की राह पर आगे बढ़ी रिया मौर्या
टीवी अभिनेत्री इशिता गांगुली ने रिया मौर्या की सराहना करते हुए कहा कि परीक्षा केवल उन्हीं की होती है जो उस परीक्षा के लायक होते हैं और जो लोग सीखना बंद कर देते हैं वह लोग अपने जीवन में पीछे रह जाते हैं. उनके इन प्रेरणादायक शब्दों ने वहां उपस्थित सभी लोगों को गहराई से प्रभावित किया. इशिता गांगुली ने कहा कि सफलता पाने के लिए निरंतर सीखते रहना और कठिन परिस्थितियों का सामना करना आवश्यक है. उनके विचारों ने युवा प्रतिभाओं को आगे बढ़ने और अपने लक्ष्य के प्रति समर्पित रहने की प्रेरणा दी. जब मंच से इशिता गांगुली ने रिया मौर्या की उपलब्धियों और उनके संघर्षपूर्ण सफर की प्रशंसा की, तब वह क्षण रिया मौर्या के लिए बेहद भावुक करने वाला और गर्व से भरने वाला था.

उनके सम्मान ने यह साबित कर दिया कि मेहनत और समर्पण के बल पर कोई भी व्यक्ति अपने सपनों को साकार कर सकता है. सम्मान प्राप्त कर लेने के बाद रिया मौर्या ने अपनी सफलता का श्रेय उन सभी लोगों को लिया जिन्होंने हर कदम पर उनके साथ दिया था. रिया मौर्या ने असम और गोरखपुर की जनता का आभार प्रकट करते हुए कहा कि आप लोगों का प्यार, विश्वास और समर्थन मुझे आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है. आज रिया मौर्या की सफलता और उपलब्धि न केवल उनके लिए बल्कि असम और गोरखपुर दोनों क्षेत्रों के लिए प्रेरणा का विषय बना है. उनकी सफलता आज के युवाओं को यही संदेश देती है कि अगर व्यक्ति अपने लक्ष्य के प्रति समर्पित होकर कार्य करें तो सफलता एक दिन निश्चित ही उसके कदम चूमेगी।
शम्भूनाथ गुप्ता पिछले 6 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता के क्षेत्र में कार्यरत हैं. वे ‘मीडिया दस्तक’ और ‘बस्ती चेतना’ जैसे प्लेटफॉर्म्स पर न्यूज़ एवं वीडियो एडिटिंग टीम में अपनी महत्वपूर्ण सेवाएं दे चुके हैं. न्यूज़ प्रोडक्शन, डिजिटल कंटेंट निर्माण और ग्राउंड रिपोर्टिंग में उन्हें गहरा अनुभव प्राप्त है. इसके साथ ही वे ‘भारतीय बस्ती’ में कंटेंट राइटर के रूप में भी कार्य कर चुके हैं, जहां उन्होंने उत्तर प्रदेश से जुड़ी खबरों के लेखन और डिजिटल प्रकाशन में अहम भूमिका निभाई. वर्तमान में वे ‘न्यूज़ ऑफ नेशन’ में संपादक के पद पर कार्यरत हैं और निष्पक्ष, गंभीर व सटीक पत्रकारिता के माध्यम से समाज से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से सामने ला रहे हैं.


