समाज के प्रति अपने जिम्मेदारियों को निभाते हुए पिडीलाइट कंपनी (फेविकोल) के द्वारा बस्ती जिले में सामाजिक पहल का आयोजन किया गया. 13 जून दिन शनिवार को मंगल बाजार स्थित पंचायती मंदिर के पास शिवाय डिस्ट्रीब्यूटर परिसर में प्याऊ कैंप का आयोजन किया गया. विशेष रूप से यह आयोजन आम जनमानस को भीषण गर्मी से राहत देने के लिए किया गया था. इसके तहत बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिकों महिलाओं, बुजुर्गों, राहगीरों, यात्रियों और बच्चों को निशुल्क ताजे गन्ने का जूस वितरण किया गया.
चिलचिलाती धूप और लगातार बढ़ते तापमान के बीच इस जनसेवा कार्य
जून महीने की चिलचिलाती धूप और लगातार बढ़ते तापमान के बीच इस जनसेवा कार्य ने लोगों को काफी राहत पहुंचाई. गर्मी से परेशान लोगों के लिए यह प्याऊ कैंप किसी वरदान से कम नहीं था. दिनभर चलने वाले सेवा अभियान में लगभग 1500 से अधिक लोगों ने गन्ने के जूस का लाभ प्राप्त किया. इसका आयोजन फेविकोल चैंपियंस क्लब के पदाधिकारियों एवं पिडीलाइट कंपनी के सहयोग द्वारा किया गया. इस कार्यक्रम में शिवाय डिस्ट्रीब्यूटर के संचालक एवं कंपनी के डिस्ट्रीब्यूटर भागवत प्रसाद बरनवाल, सहायक अंकुर सिंह, रोहित पांडे सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे. शिवाय डिस्ट्रीब्यूटर के प्रोपराइटर विष्णु प्रसाद बरनवाल का विशेष योगदान रहा.

सभी लोगों ने मिल जुलकर इस जनसेवा अभियान को सफल बनाने में अपनी भूमिका निभाई. कंपनी के मुख्य मार्केटिंग कार्यकर्ता प्रखर सिंह ने भी इस कार्यक्रम अपनी सक्रिय भूमिका निभाई. उन्होंने न केवल पूरे आयोजन की व्यवस्था संभाली बल्कि स्वयं उपस्थित रहकर लोगों को जूस वितरण कराने में भी सहयोग किया. प्रखर सिंह ने लोगों से कहा कि समाज के बीच रहकर लोगों की सेवा करना ही किसी भी संस्था की वास्तविक पहचान होती है और भविष्य में भी इसी तरह के सामाजिक कार्यक्रम लगातार आयोजित किए जाते रहेंगे.
सामाजिक एकता, मानवता और जनकल्याण का एक प्रेरणादायक उदाहरण
इस कार्यक्रम की सबसे बड़ी विशेषता यह थी कि इसमें सभी धर्मों, जातियों और वर्गों के लोगों ने बिना किसी भेदभाव के भाग लिया. बच्चों, बुजुर्गों और महिलाओं से लेकर युवाओं तक, हर वर्ग के लोगों ने इस सेवा कार्यक्रम का लाभ उठाया. वहीं स्थानीय लोगों ने भी आयोजन में बढ़-चढ़कर सहयोग दिया. क्षेत्रीय नागरिकों ने कार्यक्रम के बारे में बताते हुए कहा कि इस भीषण गर्मी में जब तापमान लगातार बढ़ रहा हो तो ऐसे समय में ठंडे और ताजे गन्ने के जूस की व्यवस्था करना वास्तव में एक मानवीय पहल है. कई लोगों ने बताया कि जब गर्मी से तपते हुए गले में राहत के दो घूंट उतरते हैं तो उसका अनुभव शब्दों में व्यक्त नहीं किया जा सकता. इस छोटी सी पहल ने सैकड़ों लोगों के चेहरे पर मुस्कान ला दी और उन्हें गर्मी से कुछ समय के लिए राहत प्रदान की. पिडीलाइट कंपनी फेविकोल के द्वारा आयोजित प्याऊ कैंप केवल एक जनसेवा कार्यक्रम नहीं है

बल्कि यह सामाजिक एकता, मानवता और जनकल्याण का एक प्रेरणादायक उदाहरण भी बनकर सबके सामने आया है. बस्ती की जनता ने कंपनी और आयोजन से जुड़े सभी लोगों का आभार प्रकट करते हुए उम्मीद जताई कि भविष्य में भी इसी प्रकार के जनहितकारी कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे जिससे जरूरतमंद लोगों को राहत और सहयोग उपलब्ध हो सके. कार्यक्रम आयोजकों ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि आज के समय में मानवता की सेवा करना ही सबसे बड़ा धर्म है और इसी भावना को ध्यान में रखते हुए इस प्याऊ कैंप का आयोजन किया गया. जनपद बस्ती में आयोजित इस सफल आयोजन ने यह सिद्ध कर दिया कि जब किसी संस्था का उद्देश्य केवल व्यापार नहीं बल्कि समाज की सेवा भी हो, तो उसके सेवा प्रयास लोगों के दिलों में स्थान बना लेते हैं।
शम्भूनाथ गुप्ता पिछले 6 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता के क्षेत्र में कार्यरत हैं. वे ‘मीडिया दस्तक’ और ‘बस्ती चेतना’ जैसे प्लेटफॉर्म्स पर न्यूज़ एवं वीडियो एडिटिंग टीम में अपनी महत्वपूर्ण सेवाएं दे चुके हैं. न्यूज़ प्रोडक्शन, डिजिटल कंटेंट निर्माण और ग्राउंड रिपोर्टिंग में उन्हें गहरा अनुभव प्राप्त है. इसके साथ ही वे ‘भारतीय बस्ती’ में कंटेंट राइटर के रूप में भी कार्य कर चुके हैं, जहां उन्होंने उत्तर प्रदेश से जुड़ी खबरों के लेखन और डिजिटल प्रकाशन में अहम भूमिका निभाई. वर्तमान में वे ‘न्यूज़ ऑफ नेशन’ में संपादक के पद पर कार्यरत हैं और निष्पक्ष, गंभीर व सटीक पत्रकारिता के माध्यम से समाज से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से सामने ला रहे हैं.


