पूरे विश्व में अयोध्या राम मंदिर आकर्षण का केंद्र बन चुका है 25 नवंबर का दिन अयोध्या धाम तथा पूरे देश के लिए एक ऐतिहासिक समय है. यह समारोह उन लाखों श्रद्धालुओं तथा गणमान्य व्यक्तियों के लिए प्रेरणा का स्रोत बन चुका है जो राम आईडियोलॉजी तथा इतिहास में विश्वास रखते हैं. यह आयोजन न सिर्फ धार्मिक रूप से महत्वपूर्ण है अपितु राष्ट्रीय एकता तथा सांस्कृतिक पहचान की भावना को भी मजबूत करेगा.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे राम भक्तों को संबोधित
उत्तर प्रदेश के अयोध्या धाम में केंद्र की मोदी सरकार 25 नवंबर को आगमन कर रहे हैं जिसमें राम मंदिर के शिखर पर दोपहर 11:58 से 1:00 बजे के समय शुभ मुहूर्त में धर्म ध्वज फहराया जाएगा. राम की नगरी में राम मंदिर का भव्य निर्माण कार्य करीब अंतिम चरण में चल रहा है तथा विश्व के लिए यह एक अत्यंत महत्वपूर्ण ऐतिहासिक छड भी महसूस हो रहा है अब 25 नवंबर 2025 को राम मंदिर के शिखर पर धर्म ध्वजा पताका फहराया जाएगा जो इस महान कार्य की पूर्णता का प्रतीक माना जा रहा है
इस गौरवशाली पल के साक्षी केंद्र की मोदी सरकार स्वयं अयोध्या धाम में पधार रहे है. जिसको लेकर तैयारियां युद्ध स्तर पर की जा रही है इस कड़ी में राम मंदिर निर्माण समिति के अध्यक्ष नृपेंद्र मिश्र ने प्रधानमंत्री मोदी के इस महत्वपूर्ण दौड़े का पूरा विवरण शेयर किया है. अब अयोध्या में राम मंदिर के शिखर पर धर्म ध्वज लहराने की तैयारियां जोरों शोरों से की जा रही है इस ऐतिहासिक आयोजन के लिए समय बिल्कुल निश्चित किया जा चुका है नरेंद्र मोदी इसी पवित्र समय अवधि में मंदिर के शिखर पर धर्म ध्वजा फहराकर देश को एक बड़ा पैगाम देंगे. मिली जानकारी के अनुसार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 25 नवंबर को करीब करीब 4 घंटे अयोध्या में ही रहेंगे नृपेंद्र मिश्र ने उनके व्यस्त कार्यक्रम की जानकारी दी.

बड़ी सावधानी से पूरी सुरक्षा व्यवस्था
अयोध्या धाम पहुंचने से पहले सबसे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सप्त ऋषि मंदिर जाएंगे यहां वह सातों ऋषियों की आराधना भी करेंगे इस दौरान वैदिक मंत्रों का जाप किया जाएगा तथा वैदिक आचार्य विशेष पूजा अर्चना कराएंगे. अब इसके बाद प्रधानमंत्री का अगला पड़ाव शेषावतार मंदिर होगा यहां पर मंदिर भगवान राम के छोटे भाई तथा अन्य भक्त लक्ष्मण को समर्पित है यहां पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पूरी श्रद्धा के साथ-साथ भगवान लक्ष्मण के समक्ष अपनी प्रार्थनाएं अर्पित भी करेंगे. अब शुभ मुहूर्त में ध्वजारोहण के बाद ही मोदी देश को संबोधित करेंगे अब यह संबोधन इसलिए भी महत्वपूर्ण माना जा रहा है
क्योंकि इस अवसर पर राम मंदिर निर्माण कार्य की पूर्णतया की औपचारिक घोषणा भी करेंगे यह घोषणा करोड़ो राम भक्तों के लिए उत्साह तथा संतोष का पल होगा. इस दिव्य और भव्य कार्यक्रम को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न करने के लिए सुरक्षा व्यवस्था अभूतपूर्व स्तर पर की जा रही है जिसमें सुरक्षा की तैयारी का जायजा लेने के लिए स्वयं उत्तर प्रदेश के योगी आदित्यनाथ की उपस्थिति में दूसरा माक ट्रायल भी आयोजित किया जाएगा. जिसमें एक दिन पहले ही ट्रायल सफलतापूर्वक हो चुका है. आगे बताया जा रहा है कि प्रधानमंत्री के आगमन के रूट पर विशेष रूप से ध्यान दिया जा रहा है एयरपोर्ट से लेकर राम मंदिर तक पूरे 8 किलोमीटर के रास्ते पर बैरिकेडिंग की व्यवस्था कर दी गई है एसपीजी तथा अन्य सुरक्षा एजेंसियां लगातार रूट कर निरीक्षण कर रही है ताकि सुरक्षा में किसी भी प्रकार की गड़बड़ ना हो पाए.


