नारी सशक्तिकरण की मिसाल बन रही प्रोफेशनल मेकअप आर्टिस्ट नीतू पाठक

उत्तर प्रदेश – बहराइच जिले की रहने वाली नीतू पाठक आज मेकअप इंडस्ट्री में अपनी प्रतिभा और सामाजिक सोच के कारण प्रेरणादायक मिसाल बन चुकी हैं। वह केवल एक प्रोफेशनल मेकअप आर्टिस्ट ही नहीं बल्कि महिला सशक्तिकरण की एक प्रेरणादायक उदाहरण हैं. मेकअप के क्षेत्र में कम समय में महत्वपूर्ण योगदान देने वाली नीतू पाठक को में लखनऊ में आयोजित इंटरनेशनल मेकअप सेमिनार में विशेष रूप से सम्मानित किया गया है.

लखनऊ के इंटरनेशनल मंच पर मिली नई पहचान

बहराइच शहर में होने वाला यह भव्य आयोजन मेकअप और ब्यूटी क्षेत्र से संबंधित कलाकारों और विशेषज्ञों की मौजूदगी में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ. कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण इंटरनेशनल हेयर आर्टिस्ट पायल पटेल रहीं. जिन्होंने वर्षों के अनुभव और अपने उत्कृष्ट कार्यों के माध्यम से समाज में एक अपनी अलग पहचान स्थापित की है. उन्होंने अभी तक हजारों छात्र – छात्राओं और ब्यूटी प्रोफेशनल्स को प्रशिक्षण देकर उन्हें इस क्षेत्र में नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया है. इस आयोजन के दौरान नीतू पाठक के कार्यों और सामाजिक सोच को देखते हुए उन्हें मंच पर विशेष रूप से आमंत्रित करके इंटरनेशनल हेयर आर्टिस्ट पायल पटेल के द्वारा उन्हें अवार्ड और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया.

यह सम्मान नीतू पाठक के लिए एक बड़ी उपलब्धि साबित हुई और उनके सफल कार्यों को राष्ट्रीय स्तर पर एक नई पहचान मिली. सम्मान प्राप्त करने वाली नीतू पाठक ने मंच पर दर्शकों से अपने विचार साझा करते हुए कहा कि उनका मुख्य उद्देश्य केवल मेकअप आर्टिस्ट के रूप में सफलता पाना नहीं है बल्कि समाज की उन महिलाओं को आगे बढ़ाना है जो अपने भविष्य के लिए कुछ करना चाहती हैं लेकिन पारिवारिक परिस्थितियों के कारण वह अपने सपनों को पूरा नहीं कर पातीं. उन्होंने आगे बताया कि आज के समय में कई महिलाएं घरेलू जिम्मेदारियों और सामाजिक बंधनों के कारण घर से बाहर निकलकर अपने लिए कुछ नया करने का साहस नहीं जुटा पाती हैं.

महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक सकारात्मक विचार

नीतू पाठक ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया आने वाले समय में वह महिलाओं के लिए कार्य करेंगी. उनका हमेशा यही प्रयास रहेगा कि ऐसी उन सभी महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाया जाए जो अपने पैरों पर खड़ा होना चाहती है. सभागार में आगे संबोधित करते हुए कहा कि यदि किसी महिला के पास प्रतिभा है तो उसे सही दिशा और उचित प्रशिक्षण देकर सफलता की रास्ते पर आगे बढ़ाया जा सकता है. उनका कहना है कि आर्थिक रूप से मजबूत महिला न केवल अपने परिवार को मजबूत बना सकती है बल्कि समाज के विकास में भी अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती है. आज के समय में नीतू पाठक हर एक बेटी और महिला के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलने के लिए तैयार हैं.

मेरा यही सपना है कि अधिक से अधिक बेटियां आत्मनिर्भर बनें और अपने जीवन में सफलता पाएं. उन्होंने आगे बेटियों के प्रति विश्वास जताया कि यदि आज की बेटियों को सही मार्गदर्शन और अवसर मिले तो हर एक बेटी अपने सपनों को साकार कर सकती है. मंच पर उपस्थित लोगों ने नीतू पाठक के विचारों को सुनकर उनका जोरदार तालियों से स्वागत किया. उनके संकल्प, प्रतिभा और आत्मविश्वास ने कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों को प्रेरित किया. कई प्रतिभागियों ने उनकी सोच को महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक सकारात्मक विचार बताया. कार्यक्रम के अंत में सभी लोगों का आभार व्यक्त किया और कहा कि लोगों के प्रेम, विश्वास और समर्थन के कारण ही आज मैं इस मुकाम तक पहुंच पाई हूं।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top