राजधानी लखनऊ की अंकिता तिवारी आज अपनी मेहनत और उत्कृष्ट कार्यशैली से मेकअप इंडस्ट्री में अलग पहचान बना रही हैं. अभी चार वर्षों के भीतर ही उन्होंने न केवल मेकअप इंडस्ट्री क्षेत्र में अपनी मजबूत पहचान बनाई है बल्कि वह कई बड़े मंचों पर सम्मानित होकर अपनी प्रतिभा का परिचय भी दिया है. उनकी सफलता की कहानी उन युवाओं के लिए प्रेरणा स्रोत भी है जो लोग अपने सपनों को साकार करने के लिए निरंतर प्रयास करते रहते हैं.
मेकअप इंडस्ट्री में अंकिता तिवारी ने बढ़ाया शहर का मान
अंकिता तिवारी ने न्यूज आफ नेशन नेटवर्क के टीम से बातचीत करते हुए बताया कि वह बचपन से ही कुछ बड़ा करने का सपना देखती थीं. उनका लक्ष्य स्पष्ट था कि उनका नाम फेमस हो, उनकी पहचान लोगों के बीच बने और उनका कार्य निरंतर आगे बढ़ता रहे. इसी सकारात्मक दृष्टिकोण के साथ उन्होंने मेकअप इंडस्ट्री में कदम रखा. शुरुआत में अनेकों चुनौतियां आईं लेकिन उन्होंने कभी हार नहीं मानी और अपने कार्य को पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ करती रही. आज उनका “स्टाइलिश पार्लर” लखनऊ में अपनी गुणवत्ता और बेहतरीन सेवाओं के लिए लोगों के बीच में लोकप्रिय माना जाता है. अंकिता तिवारी ने अपने ग्राहकों को बेहतर सेवाएं प्रदान करने के लिए दिन-रात मेहनत करी और उनका कहना है कि किसी भी व्यवसाय की सफलता का आधार ग्राहकों का विश्वास होता है.

इसी कारण उन्होंने हमेशा अपने ग्राहकों की संतुष्टि को प्राथमिकता दी और उनके विश्वास को बनाए रखने के लिए निरंतर प्रयास किया. अंकिता तिवारी ने आगे बताया कि उन्होंने अपने करियर के दौरान प्रतिदिन कुछ नया सीखने और खुद को बेहतर बनाने की कोशिश की है. निरंतर सीखने की यही भावना उनको सफलता की ओर ले गई. चार वर्षों के समय में उन्होंने कई उपलब्धियां हासिल की और अनेक मंचों पर सम्मान भी प्राप्त किया है. अभी जल्द ही में लखनऊ की धरती पर आयोजित एक भव्य कार्यक्रम में उन्हें एक भव्य सम्मान प्राप्त हुआ.
आज का दिन मेरे लिए सबसे यादगार दिनों में से एक – अंकिता तिवारी
इस आयोजन में देश की प्रसिद्ध इंटरनेशनल हेयर आर्टिस्ट पायल पटेल का आगमन हुआ था. पायल पटेल हेयर और ब्यूटी इंडस्ट्री का एक जाना-माना चेहरा हैं और उन्होंने अभी तक हजारों लोगों को प्रशिक्षण देते हुए इस क्षेत्र में अपनी खास पहचान बनाई है. इस कार्यक्रम में अंकिता तिवारी को मंच पर आमंत्रित किया गया और उनके सफल कार्यों और अच्छी उपलब्धियों को देखते हुए उन्हें प्रशस्ति पत्र देकर विशेष रूप से सम्मानित किया गया. यह सम्मान उनके लिए अत्यंत महत्वपूर्ण और गौरवपूर्ण क्षण था. मंच पर उन्होंने सम्मान प्राप्त करते समय अपनी खुशी जाहिर करी और अपनी शानदार उपलब्धि को अपने परिवार, ग्राहकों और शुभचिंतकों के नाम समर्पित किया.

अंकिता तिवारी ने आगे कहा कि आज का दिन मेरे लिए सबसे यादगार दिनों में से एक है क्योंकि आज मुझे इंटरनेशनल हेयर आर्टिस्ट पायल पटेल के हाथों से सम्मानित होने का अवसर प्राप्त हुआ है. यह सम्मान मेरे लिए गर्व का विषय है. अंकिता ने आगे युवाओं को प्रेरित करते हुए बताया कि सफलता कभी भी एक दिन में नहीं मिलती बल्कि सफलता पाने के लिए प्रतिदिन मेहनत, धैर्य और समर्पण की आवश्यकता होती है. लोगों के प्यार, विश्वास और सहयोग ही मेरी सबसे बड़ी ताकत है जो मुझे आगे बढ़ने का हौसला देता है।
शम्भूनाथ गुप्ता पिछले 6 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता के क्षेत्र में कार्यरत हैं. वे ‘मीडिया दस्तक’ और ‘बस्ती चेतना’ जैसे प्लेटफॉर्म्स पर न्यूज़ एवं वीडियो एडिटिंग टीम में अपनी महत्वपूर्ण सेवाएं दे चुके हैं. न्यूज़ प्रोडक्शन, डिजिटल कंटेंट निर्माण और ग्राउंड रिपोर्टिंग में उन्हें गहरा अनुभव प्राप्त है. इसके साथ ही वे ‘भारतीय बस्ती’ में कंटेंट राइटर के रूप में भी कार्य कर चुके हैं, जहां उन्होंने उत्तर प्रदेश से जुड़ी खबरों के लेखन और डिजिटल प्रकाशन में अहम भूमिका निभाई. वर्तमान में वे ‘न्यूज़ ऑफ नेशन’ में संपादक के पद पर कार्यरत हैं और निष्पक्ष, गंभीर व सटीक पत्रकारिता के माध्यम से समाज से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से सामने ला रहे हैं.


