लखनऊ के इंटरनेशनल मेकअप सेमिनार में सोनभद्र की प्रियंका पांडेय को मिला सम्मान

उत्तर प्रदेश – सोनभद्र जिले की रहने वाली प्रियंका पांडेय आज मेकअप जगत में अपनी मेहनत, लगन और प्रतिभा के बल पर एक विशेष पहचान बना रही हैं. वह एक फ्रीलांसर प्रोफेशनल मेकअप आर्टिस्ट के रूप में कार्य करते हुए पिछले सात वर्षों से इस क्षेत्र में लगातार उत्कृष्ट सेवा दे रही हैं. प्रियंका पांडेय ने आज अपनी कला और समर्पण के दम पर न केवल अपने शहर में बल्कि पूरे प्रदेश में अपनी अलग पहचान स्थापित की है.

बचपन से ही मेकअप और ब्यूटी इंडस्ट्री के प्रति गहरी रुचि

प्रियंका पांडेय को बचपन से ही मेकअप और ब्यूटी इंडस्ट्री के प्रति गहरी रुचि थी. वह शुरू से ही कुछ अलग करने और अपने नाम को एक नई पहचान देने का सपना देख करती थीं. अपने सपनों को साकार करने के लिए वह लगातार मेहनत करती थी और हजारों चुनौतियों का सामना करते हुए प्रियंका पांडेय इस क्षेत्र में आगे बढ़ती रहीं. उनका कहना था कि यदि व्यक्ति अपने लक्ष्य के प्रति समर्पित होकर कार्य करें तो एक दिन सफलता अवश्य प्राप्त होती है. अभी जल्द ही राजधानी लखनऊ में आयोजित एक इंटरनेशनल मेकअप सेमिनार में प्रियंका पांडेय को विशेष अतिथि के रूप में आमंत्रित किया गया था. लखनऊ में आयोजित यह कार्यक्रम मेकअप और हेयर इंडस्ट्री से जुड़े कलाकारों के लिए एक महत्वपूर्ण मंच साबित हुआ. जिसमें देश के विभिन्न राज्यों से आए हुए मेकअप आर्टिस्ट, एक्सपर्ट और प्रशिक्षु विशेष रूप से शामिल हुए.

इस मेकअप सेमिनार के अवसर पर इंटरनेशनल हेयर आर्टिस्ट पायल पटेल का भी भव्य स्वागत हुआ. आज के समय में पायल पटेल देश और विदेश तक अपनी विशेष पहचान रखती हैं तथा उन्होंने अभी तक हजारों की संख्या में छात्राओं और प्रोफेशनल्स को प्रशिक्षण प्रदान किया है. उनके अनुभव और ज्ञान से प्रतिभागियों को नई तकनीकों और आधुनिक हेयर एवं ब्यूटी ट्रेंड्स की महत्वपूर्ण जानकारी मिली. इस आयोजन के दौरान प्रियंका पांडे की उपलब्धियों और मेकअप के क्षेत्र में उनके योगदान को देखते हुए उनको मंच पर आमंत्रित किया गया. जैसे ही मंच से उनका नाम पुकारा गया, सभागार में उपस्थित लोगों ने उनके लिए तालियां बजाकर उनका उत्साहवर्धन किया. मंच पर उपस्थित लोगों ने उनका गर्मजोशी के साथ स्वागत किया और कार्यक्रम आयोजकों और विशेषज्ञों ने उनके कार्यों की सरहाना की.

प्रियंका पांडेय की संघर्ष और सफलता सभी युवाओं के लिए प्रेरणा

इस आयोजन का संचालन डायरेक्टर सुनीता सिंह और आर्गेनाइजेशन पूजा सैनी के द्वारा किया गया. दोनों आयोजकों ने प्रियंका पांडे को मंच पर सम्मान पूर्वक सम्मानित करके उन्हें पुष्प कुछ भेंट किया और उनका अभिनंदन किया. लखनऊ की धरती पर होने वाला उनका यह सम्मान उनके कई वर्षों की मेहनत और मेकअप जगत में किए गए उत्कृष्ट कार्यों का प्रतीक था. कार्यक्रम का सबसे महत्वपूर्ण क्षण तब आया जब इंटरनेशनल हेयर आर्टिस्ट पायल पटेल ने प्रियंका पांडेय को अवार्ड और प्रशस्ति पत्र देकर उनको सम्मानित किया. यह सम्मान प्राप्त करना प्रियंका पांडेय के लिए किसी सपने के सच होने जैसा ही था. सात वर्षों की मेहनत, संघर्ष और समर्पण का यह परिणाम उनके लिए बेहद खास और यादगार बन गया.

प्रियंका पांडेय को सम्मान मिलने के दौरान दर्शकों ने तालियों के गड़गड़ाहट से उनका उत्साह बढ़ाया. लोगों ने उनके कार्यों की सरहाना करते हुए कहा उन्हें बेहतर भविष्य के शुभकामनाएं दी. मंच पर होने वाला यह सम्मान न केवल प्रियंका पांडेय के मनोबल को बढ़ाया बल्कि अन्य युवाओं को भी अपने सपने को पूरा करने ने के लिए प्रेरित किया. राष्ट्रीय मंच पर सम्मानित होने वाली प्रियंका पांडेय ने कहा कि वह आगे भविष्य में भी अपने कार्यों के माध्यम से मेकअप इंडस्ट्री में नए आयाम स्थापित करने का प्रयास करेंगी. प्रियंका पांडेय की संघर्ष और सफलता उन सभी युवाओं के लिए प्रेरणा का विषय है जो अपने सपनों को सगाई करने के लिए दिन-रात संघर्ष करते रहते हैं।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top