शिवांगी गुप्ता का मेकअप के क्षेत्र में बेस्ट मेकअप आर्टिस्ट बनने का लक्ष्य

बहराइच जिले की रहने वाले शिवांगी गुप्ता आज मेकअप जगत में अपनी प्रतिभा, मेहनत और कला के दम पर अद्वितीय पहचान बना रही हैं. शिवांगी गुप्ता ने कम समय में ही मेकअप के क्षेत्र में उल्लेखनीय स्थान हासिल किया है. शिवांगी मेकओवर के नाम से संचालित मेकअप स्टूडियो आज बहराइच जिले का लोकप्रिय स्टूडियो बन चुका है और वहां पर लोग भारी संख्या में सेवाओं का लाभ उठाने के लिए आते हैं.

तालियों के गड़गड़ाहट के बीच सम्मानित हुई शिवांगी गुप्ता

पिछले पांच वर्षों के समय में मेकअप इंडस्ट्री में सक्रिय भागीदारी निभाने वाली शिवांगी गुप्ता लगातार अपने कौशल को निखारने और नई तकनीकों को सीखने में लगी हुई हैं. अपने कार्यों व प्रतिभा के द्वारा अनेक लोगों का विश्वास उन्होंने जीता है. आज के समय में वह एक सफल मेकअप आर्टिस्ट होने के साथ-साथ इस क्षेत्र में आगे बढ़ने की इच्छा रखने वाली युवतियों के लिए प्रेरणा का भी बन चुकी हैं. न्यूज़ ऑफ़ नेशन नेटवर्क टीम से बातचीत करने के दौरान शिवांगी गुप्ता ने बताया कि उनका सपना देश की सर्वश्रेष्ठ मेकअप आर्टिस्टों में अपनी अलग पहचान बनाना है. उन्होंने आगे कहा कि मेकअप केवल एक व्यवसायिक माध्यम नहीं बल्कि मेकअप  अपने अंदर की कला और जुनून होती है.

वह लगातार नई तकनीकों को सीखते हुए अपने ग्राहकों को बेहतर सेवाएं देने का प्रयास कर रही हैं और भविष्य में इस क्षेत्र में और अधिक ऊंचाइयों तक पहुंचना चाहती हैं. उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में आयोजित एक भव्य इंटरनेशनल मेकअप सेमिनार में शिवांगी गुप्ता ने भाग लिया. इस कार्यक्रम में देशभर के मेकअप विशेषज्ञों और प्रतिभाशाली कलाकारों ने हिस्सा लिया. इस सेमिनार का आकर्षण इंटरनेशनल मेकअप आर्टिस्ट पायल पटेल थी. उन्होंने हजारों की संख्या में उपस्थित विद्यार्थियों और मेकअप कलाकारों को आधुनिक मेकअप तकनीकों, प्रोफेशनल ग्रूमिंग और ब्यूटी इंडस्ट्री के बदलते ट्रेंड्स की विस्तार पूर्वक जानकारी दी.

उठो, जागो और लक्ष्य प्राप्ति तक प्रयास करते रहो – युवाओं को प्रेरणादायक संदेश

कार्यक्रम के दौरान शिवांगी गुप्ता की सफलता, उपलब्धि और उनके बेहतरीन कार्यों को देखते हुए उन्हें मंच पर विशेष रूप से आमंत्रित किया गया. वहां पर उनको सम्मान के रूप प्रमाण पत्र दिया गया. आयोजन में होने वाला उनका यह सम्मान उनके वर्षों की मेहनत, लगन और समर्पण का परिणाम था. जैसे ही उनका नाम मंच से पुकारा गया, पूरे सभागार में तालियों की गड़गड़ाहट सुनाई देने लगी और उपस्थित लोगों ने उनका उत्साहवर्धन किया. इस कार्यक्रम में अंतरराष्ट्रीय मेकअप आर्टिस्ट पायल पटेल ने शिवांगी गुप्ता के उत्कृष्ट कार्यों की सराहना करते हुए उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया. आज के प्रतिस्पर्धा वाले समय में सफलता पाने के लिए निरंतर सीखना और मेहनत करना बेहद आवश्यक है.

इस कार्यक्रम में शिवांगी गुप्ता ने दर्शकों से अपने संघर्षों और सफलता की यात्रा में बताया कि किसी भी क्षेत्र में सफलता पाने के लिए परिश्रम, धैर्य और निरंतर प्रयास की आवश्यकता होती है. शिवानी गुप्ता ने अपने अनुभवों के माध्यम से युवाओं को प्रेरित करते हुए कहा कि मानव जीवन में चुनौतियां सामने अवश्य आती है लेकिन यदि लक्ष्य स्पष्ट हो और मेहनत सच्ची हो तो सफलता निश्चित रूप से प्राप्त होती है. उन्होंने आगे अपने संबोधन में स्वामी विवेकानंद के प्रसिद्ध विचारों से युवाओं को प्रेरित करते हुए कहा कि – “उठो, जागो और तब तक प्रयास करो जब तक लक्ष्य प्राप्त ना हो जाए” शिवांगी गुप्ता की प्रेरणादायक विचारों और संघर्ष की दास्तान को सुनकर कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने उनकी सराहना की और उनसे सीखने की प्रेरणा प्राप्त की।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top