ब्यूटी, फैशन और मनोरंजन का शानदार संगम बना मेगा इवेंट सीजन-2 – रेनू सक्सेना

प्रतिभा, सौंदर्य और मनोरंजन के क्षेत्र में नई पहचान बनाने वाली सेलिब्रिटी मेकअप आर्टिस्ट रेनू सक्सेना द्वारा आयोजित मेगा इवेंट सीजन – 2 का आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ. इस शानदार कार्यक्रम ने फैशन और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में लोगों को एक मंच पर अपनी कला को प्रदर्शित करने का एक सुनहरा अवसर प्रदान किया. इस आयोजन में देश के अलग-अलग राज्यों से आए हुए प्रतिभागियों ने अपनी कला दिखाकर लोगों का उत्साह बढ़ाया.

रेणुका पवार “हरियाणवी स्टार” बनीं कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण

इस कार्यक्रम की सबसे बड़ी आकर्षण प्रसिद्ध हरियाणवी गायिका रेणुका पवार थी जिन्होंने अपनी दमदार प्रस्तुति और लोकप्रिय गीतों से पूरे माहौल को संगीतमय और आनंदमय बना दिया. जैसे ही रेणुका पवार ने मंच संभाला, दर्शकों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला. उनके सुपरहिट गानों, गीतो पर उपस्थित लोगों ने जमकर आनंद लिया और कार्यक्रम देर तक तालियों की आवाज में गूंजता रहा. मेगा इवेंट सीजन-2 में प्रतिभागियों के लिए विभिन्न प्रतियोगिताओं, प्रस्तुतियों और ब्यूटी से संबंधित गतिविधियों का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में उपस्थित मेकअप आर्टिस्टों और ब्यूटी एक्सपर्ट्स ने प्रतिभागियों को आधुनिक मेकअप तकनीकों, स्किन केयर, ब्राइडल मेकअप और फैशन ट्रेंड्स की विस्तार पूर्वक जानकारी दी.

लाइव डेमोंस्ट्रेशन और विशेष प्रशिक्षण सत्रों के दौरान युवाओं को उद्योग से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां दी गईं. इस आयोजन में फैशन इंडस्ट्री से जुड़े कई विशेषज्ञों ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराई. आगे इस कार्यक्रम में मॉडलिंग और व्यक्तित्व विकास से संबंधित महत्वपूर्ण सुझाव साझा किया गया. प्रतिभाग करने वाले प्रतिभागियों ने विशेषज्ञों से सीधे संवाद करके अपने सवालों के जवाब प्राप्त किए और अपने भविष्य को लेकर नई दिशा देने वाली जानकारी प्राप्त की. इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भूमि भाटिया, शुभम कनोजिया, विराट शर्मा, पंकज आर्य, शाद मलिक, साहिका, साहिल कपूर, अरशद ज़की, रॉयल स्टार, खुशबू ढाका, मीनाक्षी ठाकुर, पूनम बंसल, करिश्मा का मेकओवर, पूनम गिज़ेरल, शीतल गौस्वामी, आकाश, सलमान अंसारी, अल्फ़ाज़, जसिका राजपूत आदि मौजूद रहे.

अनिका मेकअप स्टूडियो की संचालिका रेनू सक्सेना ने जीता दिल

अनिका मेकअप स्टूडियो की संचालिका रेनू सक्सेना ने आयोजन के सफलतापूर्वक संपन्न होने पर सभी अतिथियों, प्रतिभागियों और सहयोगियों का आभार प्रकट किया और कार्यक्रम के बारे में बताते हुए कहा कि उनका उद्देश्य केवल प्रतियोगिताओं का आयोजन करना नहीं बल्कि प्रतिभाओं को नई पहचान दिलाना और उन्हें आगे बढ़ने का एक अवसर प्रदान करना है. उन्होंने बताया कि इस प्रकार के आयोजन युवाओं के आत्मविश्वास को बढ़ाने में सहायक होते हैं और उन्हें अपने सपनों को साकार करने के लिए प्रेरणा देते हैं. गाजियाबाद की धरती पर होने वाले इस कार्यक्रम में उपस्थित प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया. विजेता प्रतिभागियों को ट्राफी, प्रशस्ति पत्र और पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया. मंच पर सम्मान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों के चेहरे पर खुशी और उत्साह साफ-साफ दिखाई दे रहा था और कई प्रतिभागियों ने इस कार्यक्रम को अपने सुनहरे भविष्य के लिए महत्वपूर्ण अवसर माना.

रेनू सक्सेना की आयोजन क्षमता और नेतृत्व की भी इस कार्यक्रम में भरपूर सराहना हुई. आज के समय में रेनू सक्सेना ने ब्यूटी और फैशन इंडस्ट्री में अपनी एक अलग पहचान स्थापित कर चुकी है. उनके द्वारा आयोजित कार्यक्रमों में पहले भी फिल्म और मनोरंजन जगत की कई प्रसिद्ध हस्तियां शामिल हो चुकी हैं. अतीत में उन्होंने शिल्पा शेट्टी, मौनी राय और शमिता शेट्टी जैसी प्रसिद्ध हस्तियों के साथ सफल कार्यक्रम करके अपनी उत्कृष्ट आयोजन क्षमता का उत्कृष्ट परिचय दिया है. गाजियाबाद की धरती पर आयोजित होने वाला मेगा इवेंट सीजन – 2 कार्यक्रम ने एक बार भी यह साबित कर दिया कि अगर युवाओं को सही मंच और उचित मार्गदर्शन मिले तो वह अपनी क्षमताओं का बेहतरीन प्रदर्शन कर सकते हैं. ब्यूटी, फैशन और मनोरंजन जगत का यह यादगार आयोजन पूरे गाजियाबाद क्षेत्र के लिए आकर्षण का केंद्र बना हुआ दिखाई दिया।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top