बस्ती की जनता को सेवा और भक्ति का संदेश – गौरव भारत

पुरानी बस्ती क्षेत्र में बड़े मंगलवार के पावन अवसर पर विशाल प्रसाद वितरण एवं शरबत सेवा कार्यक्रम का आयोजन धूमधाम से किया गया. यह धार्मिक आयोजन बालक राम शम्भूनाथ सर्राफ के ओनर गौरव भारत द्वारा आयोजित किया गया था. इस कार्यक्रम में हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने पहुंच कर प्रसाद ग्रहण किया और शीतल शरबत पीकर राहत महसूस की. बड़े मंगलवार के आयोजन में भक्ति, सेवा और मानवता का दृश्य से देखने को मिला.

‘संकट कटे मिटे सब पीरा’ के संदेश से गूंजा कार्यक्रम स्थल

बालकराम शम्भूनाथ सर्राफ के ओनर गौरव भारत ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि भीषण गर्मी और तेज धूप के बीच इस कार्यक्रम ने लोगों को काफी राहत पहुंचाई. आज के समय में गर्मी से हर एक व्यक्ति परेशान हैं. ऐसे समय में लगाया गया यह विशाल सेवा शिविर लोगों के लिए किसी वरदान से काम नहीं है. साधु, पंडित, महिला, बुजुर्ग और बच्चों के लिए प्रसाद के साथ-साथ ठंडे जल की भी व्यवस्था की गई थी. सभी लोगों ने इस धार्मिक सेवा भावना की जमकर सराहना की. आयोजन स्थल पर सुबह से ही भक्तों की भीड़ इकट्ठा होना शुरू हो गया था और सभी लोगों ने जय श्री राम के जयकारों से पूरे वातावरण को भक्ति में बना दिया.

आयोजन स्थल को अत्यधिक आकर्षक ढंग से सजाया गया और भक्तों के स्वागत के लिए उचित प्रबंध किए गए थे. आए हुए भक्तों ने हनुमान जी के चरणों में माथा टेका और उनका आशीर्वाद लेकर प्रसाद ग्रहण करके खुद को सौभाग्यशाली बनाया. गौरव भारत, जो बस्ती जिले के प्रतिष्ठित स्वर्ण व्यापारी माने जाते हैं. उन्होंने कई वर्षों की कठिन मेहनत और ईमानदारी से व्यापार जगत में अपनी अलग पहचान बनाई है. आज बालकराम शम्भूनाथ सर्राफ का नाम केवल बस्ती जिले तक ही सीमित नहीं बल्कि पूरे उत्तर प्रदेश में जाना जाता है. धर्म के प्रति सेवा भावना, व्यवहार और व्यापारिक ईमानदारी के कारण गौरव भारत समाज में एक सम्मानित स्थान रखते हैं.

जेठ मंगलवार का दिन सभी हनुमान भक्तों के लिए बेहद महत्वपूर्ण

गौरव भारत ने कहा कि जेठ मंगलवार का दिन सभी हनुमान भक्तों के लिए बेहद महत्वपूर्ण दिन होता है. इस कारण आज के दिन हनुमान भक्तों के लिए विशेष प्रसाद वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इतनी तेज गर्मी में लोगों को ठंडा जल, शरबत और प्रसाद वितरण करना मेरे लिए सौभाग्य की बात है. बड़े मंगलवार के इस कार्यक्रम में स्थानीय लोगों ने भी अपनी अहम भूमिका निभाई और धार्मिक कार्य में जुटे रहे. कार्यक्रम आयोजित करने वाले सदस्यों ने लोगों को अपने हाथों से प्रसाद वितरित किया. इस कार्यक्रम में कई स्थानीय व्यापारी, समाजसेवी और श्रद्धालु गण शामिल हुए जिन्होंने इस पुण्य कार्य में अपना सहयोग प्रदान किया. गौरव भारत में अपनी प्रसन्नता व्यक्त करते हुए बस्ती की जनता को संदेश देते हुए कहा कि ‘संकट कटे मिटे सब पीरा, जो सुमिरे हनुमत बलबीरा’.

अर्थात बजरंगबली की भक्ति और उनकी सेवा से ही हमारे सभी संकट दूर होते हैं. आगे उन्होंने सभी क्षेत्रवासियों को प्रेम, भाईचारे और एकता की भावना को बनाए रखने की अपील की. उन्होंने सफल आयोजन के लिए सभी व्यापारी, सहयोगियों और भक्तों का विशेष रूप से आभार व्यक्त किया और कहा कि समाज के सहयोग से बड़े-बड़े कार्यक्रम आसानी से सफल हो जाते हैं. कार्यक्रम में उपस्थित श्रद्धालुओं और भक्तों ने कहा कि इस प्रकार के सामाजिक और धार्मिक आयोजन हिंदू एकता को मजबूत करने का कार्य करते हैं. पुरानी बस्ती क्षेत्र में आयोजित जेठ माह के बड़े मंगलवार का कार्यक्रम धार्मिक आस्था, मानव सेवा और सामाजिक सहयोग पूरे जनपद के लिए आकर्षण का केंद्र बना।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top