इशिका यादव ने मेकअप क्षेत्र में बनाई सफलता की नई पहचान

आज के समय में जहां सभी युवा अपनी पहचान को बनाने के लिए नए-नए क्षेत्र में कदम रख रहे हैं वहीं दूसरी ओर इशिका यादव ने अपनी मेहनत, प्रतिभा और ईमानदारी के दम पर ब्यूटी इंडस्ट्री में एक नई मुकाम हासिल किया है. इसका यादव न केवल एक सफल मेकअप आर्टिस्ट हैं बल्कि एक बेहतरीन मॉडल एवं प्रशिक्षक भी है. इशिका यादव का नाम ब्यूटी, मेकअप और फैशन जगत में तेजी से पहचान बना रहा है.

जानिशिका मेकअप स्टूडियो की संचालिका इशिका यादव बनीं युवाओं की प्रेरणा

इशिका यादव जानिशिका मेकअप स्टूडियो एकैडमी की संचालिका है जो मुसाफिरखाना और दिल्ली जैसे प्रमुख स्थानों पर अपने स्टूडियो को चला रही है. उनका स्टूडियो और एकैडमी आधुनिक तकनीकी, प्रोफेशनल ट्रेनिंग और शानदार सुविधाएं उपलब्ध है जिसके कारण लोग बड़ी संख्या में यहां पहुंचते हैं और यहां की सेवाओं का लाभ उठाते हैं. इशिका यादव ने अपने हुनर और काम के व्यवहार से हजारों ग्राहकों का विश्वास जीता है. इशिका यादव ने बताया उन्हें बचपन से ही मेकअप और फैशन जगत में काफी रुचि थी. इसी कारण उन्होंने बचपन से ही सुंदरता, कला और क्रिएटिविटी से जुड़ी चीजों पर काम करने लगी. मेकअप एंड फैशन जगत की रुचि आगे चलकर मेरे रोजगार का आधार बनी.

उन्होंने आगे बताया कि मैंने इस क्षेत्र में आने के बाद कठिन परिश्रम, निरंतर अभ्यास और आधुनिक तकनीकों को सिखते हुए मेकअप के क्षेत्र में अपनी पहचान मजबूत बनाई. मेकअप के क्षेत्र में आए हुए मुझे लगभग 7 साल बीत चुके हैं और इन 7 सालों में मुझे मेकअप संबंधित सारे अनुभव भी मिल चुके हैं. मैंने इन 7 सालों में सैकड़ो ब्राइडल मेकअप, पार्टी मेकअप, फैशन सूट मेकअप और मॉडलिंग प्रोजेक्ट में काम करके लोगों को खुश किया है. मेरे काम की सबसे बड़ी खासियत यह है कि मैं लोगों के चेहरे की सुंदरता को प्राकृतिक अंदाज में निखारने का प्रयास करती हूं. इशिका यादव केवल मेकअप के क्षेत्र तक सीमित नहीं है बल्कि मॉडलिंग जगत में भी एक्टिव है. उन्होंने कई फैशन शो,, फोटोशूट और प्रमोशनल कार्यक्रमों में हिस्सा लिया है.

मॉडलिंग और मेकअप के क्षेत्र में इशिका यादव ने बिखेरा जलवा

आत्मविश्वास, स्टाइल और प्रोफेशनल व्यक्तित्व ने उन्हें इस क्षेत्र में एक अलग पहचान दिलाई है जो सराहनीय कदम है. इशिका यादव की एकैडमी की सबसे खास बात यह है कि यहां पर केवल मेकअप ही नहीं सिखाया जाता बल्कि यहां पर सभी लोगों को आत्मनिर्भर बनने की सीख भी दी जाती है. इशिका यादव अपने एकैडमी के छात्रों को आधुनिक मेकअप तकनीकी, हेयर स्टाइलिंग, ब्राइडल लुक, स्कीन केयर, पार्टी लुक, एयरब्रश मेकअप, एचडी मेकअप और प्रोफेशनल बिहेवियर की ट्रेनिंग देती है. इशिका यादव ने आगे बताया कि मेरे अकादमी में कई छात्र-छात्राएं प्रशिक्षण लेकर अपना खुद का पार्लर चला रहे हैं और वे लोग इस क्षेत्र में अपना सफल करियर बना रहे हैं.

यह मेरे लिए खुशी की बात है कि मेरे द्वारा सिखाई गयी कला से छात्र आज आत्मनिर्भर बनकर अपनी अलग पहचान बना रहे हैं. मेरे विचारों की माने तो हर महिला के अंदर यूनिक प्रतिभा होती है लेकिन उनको सही मार्गदर्शन न मिल पाने के कारण उनकी प्रतिभा छिप जाती है. प्रतिभाओं को निखारने के लिए सही मार्गदर्शन और अवसर की आवश्यकता होती है. इस सोच के साथ मैं लगातार महिलाओं और युवाओं को ब्यूटी इंडस्ट्रीज से जोड़ने का काम कर रही हूं. मेरा मेकअप स्टूडियो पूरे शहर में लोकप्रिय बनता जा रहा है. अधिकतर लोग मेरे स्टूडियो की प्रोफेशनल सर्विस, व्यवहार और ट्रेनिंग क्वालिटी इस सराहना करते हैं.

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top