सीएम सिटी में बॉलीवुड मेकअप आर्टिस्ट अनुष्का विश्वकर्मा का विशेष सम्मान

सीएम सिटी गोरखपुर में आज ग्लैमर, सौंदर्य एवं कला का अद्भुत संगम देखने को मिला है. इस कार्यक्रम में इंटरनेशनल मेकअप आर्टिस्ट अनुराग आर्यवर्धन का भव्य आगमन हुआ है. उनके भव्य स्वागत को लेकर पूरे जनपद में उत्साह देखने को मिला. इस कार्यक्रम स्थल पर सुबह से ही भारी संख्या में मेकअप आर्टिस्ट, ब्यूटी एक्सपर्ट, छात्र- छात्राएं एवं अन्य गणमान्य लोग की उपस्थिति देखने को मिली. इस पूरे आयोजन में ऊर्जा, उत्साह आनंद और रचनात्मकता का माहौल देखने को मिला.

अनुराग आर्यवर्धन के द्वारा अनुष्का विश्वकर्मा को मिला सम्मान

मीडिया को मिली जानकारी के अनुसार सीएम सिटी में होने वाले इस कार्यक्रम का शुभारंभ बॉलीवुड सेलिब्रिटी मेकअप आर्टिस्ट कविता श्रीवास्तव ने दीप प्रज्वलित करके किया. उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि मेकअप केवल खुद को सुंदर दिखने का माध्यम नहीं है बल्कि व्यक्तित्व विकास और कला प्रतिभा की पहचान है. आज के आधुनिक युग में मेकअप इंडस्ट्री युवाओं के लिए रोजगार का माध्यम बन गया है और यह इंडस्ट्रीज अपनी पहचान को मजबूत बनाने का मंच भी बन चुका है. उन्होंने आगे कहा कि मेकअप के क्षेत्र में मेहनत, लगन और निरंतर सीखने की इच्छा रखने वाले लोग ही इस क्षेत्र में अपनी सफलता हासिल कर सकते हैं.

इस कार्यक्रम में अतिथि के रूप में आए हुए मेकअप आर्टिस्ट अनुराग आर्यवर्धन आकर्षण का केंद्र रहते हुए अपने अनुभवों को मंच से साझा किया और कहा कि दुनिया में मेकअप इंडस्ट्रीज तेजी से बदलती जा रही है और इसमें रोजाना नयी तकनीकी जुड़ती जा रही है. मेकअप के क्षेत्र में जिन युवाओं को आगे बढ़ना है उन्हें ट्रेंड् के साथ अपने को अपडेट करते रहना होगा, नई तकनीक को सीखना होगा और अपने हुनर को निखारने के लिए हर संभव प्रयास करना होगा. हमारे युवाओं में प्रतिभा की कोई कमी नहीं है सिर्फ सही दिशा और मेहनत की जरूरत है.

अनुष्का विश्वकर्मा आज के युवाओं के लिए प्रेरणा का मिसाल

इस कार्यक्रम में एक विशेष सम्मान समारोह भी आयोजित किया गया था जिसमें सेलिब्रिटी बॉलीवुड मेकअप आर्टिस्ट अनुष्का विश्वकर्मा को उनके उत्कृष्ट कार्यो, प्रतिभा और मेकअप जगत में विशेष योगदान देने के लिए अवार्ड देकर विशेष रूप से सम्मानित किया गया. जैसे ही मंच पर अनुष्का शर्मा का नाम बोला गया, पूरे हॉल में चारों तरफ तालियों की गूंज सुनाई दी. अनुराग आर्यवर्धन और कविता श्रीवास्तव के द्वारा अनुष्का विश्वकर्मा को संयुक्त रूप से सम्मानित किया गया. सम्मान प्राप्त करने के बाद मेकअप आर्टिस्ट पर अनुष्का विश्वकर्मा ने बताया कि मेरा यह सम्मान मेरे जीवन की सबसे बड़ी प्रेरणा है जो मुझे हमेशा आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करता रहेगा.

हर कलाकार का एक सपना होता है कि उसके काम को पहचान मिले और आज मुझे सीएम सिटी में इतना बड़ा सम्मान प्राप्त हुआ है जो मेरे लिए गर्व का विषय है. मेरे सफलता के पीछे कई सालों की मेहनत, चुनौतियां और त्याग छिपी हुई है. मेकअप आर्टिस्ट अनुष्का विश्वकर्मा ने मंच पर उपस्थित अनुराग आर्यवर्धन और कविता श्रीवास्तव का विशेष रूप से आभार व्यक्त किया और कहा कि आज का मेरा यह सम्मान मेरे करियर की नई शुरुआत है. कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने अनुष्का विश्वकर्मा सफलता की सराहना की और कहा कि अनुष्का विश्वकर्मा आज के युवाओं के लिए प्रेरणा का मिसाल है और सीएम सिटी में आयोजित होने वाला यह कार्यक्रम सौंदर्य, संस्कृति, कला और सम्मान का उत्सव बन गया।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top