अकबरपुर की बेटी ने मेकअप एंड ब्यूटी इंडस्ट्रीज में बनाई विशेष पहचान – शबनम

अकबरपुर अंबेडकर नगर में रहने वाली शबनम आज ब्यूटी और मेकअप इंडस्ट्रीज में तेजी से उभरता हुआ चेहरा बन चुकी है. राज सैलून मेकअप स्टूडियो एंड एकैडमी की संचालिका शबनम ने सिर्फ एक से डेढ़ साल में ही अपने हुनर, मेहनत, लगन और आत्मविश्वास के दम पर अपनी एक अलग विशेष पहचान बनाई है. मेकअप क्षेत्र का यह सफर उनके लिए आसान नहीं था लेकिन उन्होंने अपने जीवन में आने वाली हर एक चुनौती को अवसर में बदलते हुए सफलता का एक नया अध्याय लिखा है.

खुद को आगे बढ़ाने का जज्बा, मिली नयी पहचान

शबनम ने न्यूज़ ऑफ़ नेशन की टीम को जानकारी देते हुए बताया कि जब मैंने मेकअप के क्षेत्र में कदम रखा तब मेरे पास बहुत अधिक संसाधन नहीं थे और ना ही किसी का कोई सहारा था लेकिन मेरे अंदर छिपी प्रतिभा और जीवन में कुछ कर दिखाने का जज्बा था. मेरे सपनों में खुद के पैरों पर खड़े होने की मजबूत इच्छा शक्ति थी. मैंने इस क्षेत्र में निम्न स्तर से शुरुआत की और फिर धीरे-धीरे काम का अनुभव हुआ. फिर मैंने अपने ग्राहकों का भरोसा जीता और मेकअप के क्षेत्र में एक अलग पहचान बनाई. राज सैलून मेकअप स्टूडियो एंड एकैडमी आज के समय में न केवल मेकअप की सेवाएं दे रहा है बल्कि यहां कुछ लोगों को मेकअप से संबंधित प्रोफेशनल ट्रेनिंग भी दी जाती है. मेरा मानना है कि खुद के हुनर को बांटने से दूसरों के साथ-साथ खुद का भी विस्तार होता है इसलिए मैं अपनी प्रतिभा से दूसरों को आत्मनिर्भर बना रही हूं.

जब मैंने इस क्षेत्र में कदम रखा तब इस क्षेत्र में मुझे अनेक प्रकार की चुनौतियों का सामना करना पड़ा. सामाजिक सोच, प्रतिस्पर्धा और आर्थिक सीमाए मेरे सामने चट्टान बनकर का खड़ी हो गई परंतु मैंने कभी हार नहीं मानी. मैंने खुद को चुनौतियों से लड़ने के लिए तैयार किया और मैंने रोजाना खुद को बेहतर बनाना शुरू किया. मेकअप के क्षेत्र में नए-नए ट्रेंड्स सीखे और अपने काम को आगे बढ़ाया और अपने ग्राहकों का विश्वास देखकर उनके दिल में जगह बनाई. यह मेरे ही मेहनत का नतीजा है कि आज लोग मेरे सैलून में मेकअप और ब्यूटी से संबंधित सर्विस के लिए आते हैं. शादी, पार्टी, एनिवर्सरी तथा अन्य खास कार्यक्रमों में मेरा ही मेकअप स्टाइल लोगों को पसंद आता है.

चुनौतियों को हराकर खड़ा किया अपना सपना

मेरे सैलून में हर ग्राहक को उसकी आवश्यकता को समझ कर उसे एक नया लुक देने का प्रयास किया जाता है. स्थानीय लोगों ने बताया कि शबनम की सबसे बड़ी विशेषता उसका आत्मविश्वास और आत्मनिर्भर बनने की नई सोच है. उसकी नई सोच के कारण ही वह आज अपने लक्ष्य पर एक नई मुकाम हासिल की है. शबनम का बचपन से सपना था कि वह अपने जीवन में खुद के सहारे और खुद के प्रयासों से आगे बढ़े. शबनम बचपन यही चाहती थी कि आने वाले भविष्य में वे अपने आप को इस मुकाम पर पहुंचाएं ताकि सभी लोगों को उस पर गर्व महसूस हो सके और वह बोल सके कि रास्ता कठिन जरूर था लेकिन मैंने सब कुछ अपने दम पर ही हासिल किया.

शबनम अपने सपनों को साकार करना चाहती थी इसलिए संसाधनों की कमी और समाजिक प्रतिस्पर्धा को पीछे रखते हुए उन्होंने यह साबित कर दिया कि अगर इरादे मजबूत हो तो कोई भी लक्ष्य दूर नहीं होता. शबनम ने आगे बताया कि वह अपने सैलून व एकैडमी को अभी और आगे ले जाना चाहती हैं. सफलता के शिखर पर पहुंचने वाली शबनम आज युवाओं के लिए प्रेरणा का उदाहरण भी बन चुकी है. मेकअप के क्षेत्र में अपना योगदान देने वाली शबनम के जीवन की यात्रा, उनका संघर्ष, उनकी मेहनत, ईमानदारी और आत्मविश्वास हम सभी लोगों को यह संदेश देता है कि हमें भी अपने जीवन में किसी भी चुनौती से हारना नहीं चाहिए बल्कि उसका निडरतापूर्वक सामना करना चाहिए.

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top