बस्ती रौता चौराहा स्थित यूनिक साइंस एकेडमी में छात्र पुरस्कार वितरण समारोह के कार्यक्रम का आयोजन किया गया है जिसमें शिक्षा व ज्ञान-विज्ञान के क्षेत्र में अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने वाले छात्रों को विशेष पुरस्कार और उपहार से सम्मानित किया गया है. इस समारोह में पूरा विद्यालय परिवार प्रसन्न और संतुष्ट दिखाई दिया. इस भव्य कार्यक्रम में विद्यार्थियों के माता-पिता और मुख्य अतिथियों की विशेष रूप से उपस्थित रही. परीक्षा फल घोषित होने के बाद सभी लोगों के चेहरे पर खुशी की रेखाएं चमक रही थी.
उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्रों को गुरुजनों दिया आशीर्वाद
डायरेक्टर संतोष कुमार श्रीवास्तव ने मीडिया से बातचीत करने के दौरान बताया कि आज का दिन पूरे विद्यालय परिवार के लिए बहुत ही शुभ है क्योंकि आज के दिन छात्रों का परिणाम पत्र घोषित हुआ है. कार्यक्रम की शुरुआत की बात करें तो इस कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती और भगवान गणेश के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित करके किया गया. इस कार्यक्रम में प्रेसिडेंट सुनील कुमार श्रीवास्तव, प्रधानाचार्य राजेश कुमार श्रीवास्तव भी उपस्थित रहे. दीप प्रज्वलित के बाद विद्यालय के छात्रों ने विद्यालय के मंच पर आए हुए अतिथियों के लिए स्वागत गीत गाया और तरह-तरह के नृत्य भी प्रस्तुत किये. डायरेक्टर संतोष कुमार श्रीवास्तव ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि छात्र जीवन में शिक्षा प्रणाली ही एक ऐसा माध्यम है जो हर मानव को मानवता का पाठ सीखता है. शिक्षा ही व्यक्ति को आत्मनिर्भर और आत्मविश्वासी बनाता है. हमारे विद्यालय के प्राइमरी क्लास के बच्चों को उनके अनुशासन, स्वच्छता और अच्छे व्यवहार व परीक्षा में अच्छा प्रदर्शन करने के कारण उन्हें सम्मानित किया गया है. अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ओलंपियाड में साइंस संबंधित गणित विषय में अंशिका बरनवाल ने प्रथम स्थान प्राप्त करके विद्यालय और अपने परिवार व समाज का नाम रोशन किया.

विभिन्न विषयों में स्वर्ण पदक प्राप्त करने वाले बच्चों के नाम क्रमशः आदित्य पटेल, हिमांशु यादव, वरुण वर्मा, ऋषभ चौधरी, श्रीश चौहान, नैंसी सोनी, दिव्यांशी श्रीवास्तव ,आशी यादव, आराध्या श्रीवास्तव, अनुप्रिया, आयशा सिद्दीकी, हरसिल खान, सृष्टि सिंह, महिमा यादव, अनामिका वर्मा इकरा सानिया, साक्षी वर्मा, अथर्व श्रीवास्तव ,दीपक चौधरी, देवांग श्रीवास्तव, वैष्णवी सिंह ,अनुप्रिया, आयशा सिद्दीकी, सौम्या, प्रिया चौधरी, रिया नागर ,अर्चिता दुबे, शिया दुबे, लक्ष्मण पांडेय ,रितेश चौरसिया, अक्सा नाज फातिमा, अभी वर्मा, शशि, आकांक्षा पटेल ,आदर्श दुबे, शशि, मनाल फातिमा, मयंक शर्मा, राजवीर यादव, सतीश कुमार, अर्चिता चौधरी, अनुप्रिया, सिया श्रीवास्तव, दीपेश कशौधन, शिवम गुप्ता, शिक्षा चौधरी, ख्याति मौर्या ,काव्य विश्वकर्मा ,अमित सिंह,रुचि, ऋषभ चौधरी, अनामिका वर्मा, अर्पीत उदय,दिव्यांश श्रीवास्तव, अर्पित श्रीवास्तव,रामेश्वर, जसवीर यादव को विद्यालय के डायरेक्टर संतोष कुमार श्रीवास्तव ने सभी छात्रों को मेडल और प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया।

छात्रों ने रचा सफलता का नया अध्याय
प्रथम पुरस्कार से सम्मानित होने वाले बच्चों के नाम क्रमशः अनंता यादव, सतीश कुमार, अनामिका वर्मा, निधि चौधरी, आदिती श्रीवास्तव, अनु पांडेय, शनी प्रजापति, सृष्टि शर्मा, सृष्टि शुक्ला, सिद्धि श्रीवास्तव ,अदिति दुबे, अनन्या गुप्ता, अनुप्रिया, शिया श्रीवास्तव, क्रिस्टल प्रकाश सिंह, आनंदिता चौधरी, नव्या श्रीवास्तव को विद्यालय के प्रधानाचार्य राजेश कुमार श्रीवास्तव द्वारा अंक प्रमाण पत्र के साथ प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया। विद्यालय में द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले बच्चों के नाम क्रमशः दिव्यांशी श्रीवास्तव, सिद्धि शुक्ला, अभी वर्मा , रियाज शेख , दीपेश कसौधन, अनुराग यादव, निधि चौधरी, जया सिंह ,सौम्या यादव, अखिल सिंह, देवांग श्रीवास्तव, नूर सबा ,वर्तिका वर्मा, जुबेरिया रशीद ,प्रिया कसौधन, चिन्मय वर्मा, इंशा फातिमा को विद्यालय के प्रेसिडेंट सुनील कुमार श्रीवास्तव ने अंक प्रमाण पत्र के साथ प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया।

विद्यालय में तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले बच्चों के नाम क्रमशः श्वेतांकर चंद्र, दिव्यांशी पांडेय ,महिमा यादव, अनुष्का नागर, अविरल सिंह, शिवांशी यादव, अमित सिंह, आरव प्रताप सिंह, आकृति यादव, अनुराग गुप्ता, अर्चिता चौधरी, अदीबा ,पलक अग्रहरि,, नेहा श्रीवास्तव को सीनियर इचार्ज शालिनी श्रीवास्तव ने अंक प्रमाण पत्र के साथ साथ प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया। विद्यालय में विद्यार्थियों की अधिकतम उपस्थिति, स्वच्छता, अनुशासन व उचित व्यवहार के लिए श्वेता श्रीवास्तव, वंदना उपाध्याय, दुर्गेश कुमार श्रीवास्तव ने भी प्रतीक-चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। सम्मान समारोह के इस कार्यक्रम में विद्यालय के शोभा पाण्डेय, अंकित पाण्डेय, श्वेता उपाध्याय, अमरदीप, शाहबाज, बिंदुसार सिंह, मानसी सिंह, अंशु उपाध्याय तथा अन्य सदस्य सभी उपस्थित रहे.


