बस्ती जिले के प्रसिद्ध शिक्षण संस्थान सेंट लॉरेंस पब्लिक स्कूल में कक्षा 8 का विदाई समारोह कार्यक्रम उत्साह और उमंग के साथ सफलतापूर्वक संपन्न हुआ. विदाई समारोह के कार्यक्रम के इस शुभ अवसर पर विद्यार्थियों की माता-पिता और विशिष्ट अतिथियों की गरिमामय उपस्थिति देखने को मिली. सेंट लॉरेंस पब्लिक स्कूल के पूरे परिसर को संस्कृतिक ढंग और अनेक प्रकार के फुल-पुष्पों से सजाया गया था. विदाई समारोह के कार्यक्रम में बच्चों ने विशेष रूप से मंच पर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करके विद्यालय परिवार को एक नई पहचान दी.
छात्र राष्ट्र के भविष्य को उज्जवल करने वाले नवनिर्मित सितारे
यह कार्यक्रम सेंट लॉरेंस पब्लिक स्कूल दूसरा ब्रांच राजा बाजार सेंट्रल बैंक के पास आयोजित हुआ. कार्यक्रम की शुरुआत की बात करें तो कार्यक्रम को शुरू करने से पहले मां सरस्वती की वंदना और दीपक जलाकर किया गया है. सेंट लॉरेंस पब्लिक स्कूल के प्रधानाचार्य राकेश कुमार श्रीवास्तव पूरे परिसर को संबोधित करते हुए कहा कि विद्यार्थी केवल विद्यालय के छात्र नहीं होते बल्कि राष्ट्र के भविष्य को उज्जवल करने वाले नवनिर्मित सितारे होते हैं. हमारे यहां विद्यार्थियों को उचित शिक्षा देने के साथ-साथ संस्कारों का बीज भी डाला जाता है. अगर हमारे विद्यार्थी शिक्षा और संस्कार के साथ-साथ अनुशासन, ईमानदारी, मेहनत, लगन, आत्मविश्वास के पथ चलने लगे तो हमारे विद्यार्थी सफलता के रास्ते पर बहुत ही जल्दी पहुंच जाएंगे. उन्होंने बच्चों को संबोधित करते हुए आगे कहा कि बड़े सपनों को पाने के लिए छोटे-छोटे प्रयास आवश्यक रूप से करने चाहिए.

प्रत्येक विद्यार्थी के भीतर यूनिक और असीमित प्रतिभाएं छिपी होती हैं और हमारे इस विद्यालय में विद्यार्थियों की छिपी हुई प्रतिभाओं को निखारने का प्रयास किया जाता है. अगर सभी बच्चे बिना समय को नष्ट किये अपने लक्ष्य को अपने आंखों के सामने रखें और उसको लगातार पाने का प्रयास करें तो आपकी सफलता आपके कदमों में होगी. अगर हमें अपने राष्ट्र के नींव को मजबूत करना है तो हमें सबसे पहले विद्यार्थियों को मजबूत करना होगा क्योंकि अगर विद्यार्थी मजबूत हो गए तो राष्ट्र खुद ही मजबूत हो जाएगा. विदाई समारोह के कार्यक्रम में विद्यालय के छात्रों ने स्वागत गीत गाकर विद्यालय के वातावरण को मंत्र मुग्ध बना दिया.

विद्यार्थियों में समग्र विकास करना ही हमारे विद्यालय का प्राथमिक लक्ष्य
प्रधानाचार्य राकेश कुमार श्रीवास्तव ने न्यूज़ ऑफ़ नेशन की टीम को जानकारी देते हुए कहा कि विद्यालय के छात्रों की मनमोहक प्रस्तुति ने परिसर में बैठे हुए सभी लोगों का दिल जीत लिया. बस्ती जैसे विशाल क्षेत्र में बहुत से ऐसे विद्यालय हैं जो छात्रों को भरपूर सुविधा उपलब्ध नहीं कर पाते हैं लेकिन अगर हम सेंट लॉरेंस पब्लिक स्कूल के गुणों के बारे में बात करें तो यह स्कूल छात्रों के आवश्यकता अनुसार सभी सुविधाओं से सुसज्जित है. विद्यालय क्षेत्र के आसपास का वातावरण छात्रों के अनुकूल बनाया गया है क्योंकि यहां पर चारों तरफ हरियाली ही नजर आती है. इस विद्यालय में शिक्षा के साथ-साथ मुख्य रूप से शारीरिक विकास पर भी ध्यान दिया जाता है. इस विद्यालय में बच्चों के लिए डिजिटल और स्मार्ट क्लास है. विज्ञान और कंप्यूटर विषय के छात्रों के लिए प्रयोगात्मक कक्षाएं भी उपलब्ध है जहां बच्चे अपने प्रयोगात्मक कार्य अध्यापक के मार्गदर्शन में बहुत ही आसानी से कर सकते हैं.

डिजिटल सुविधा होने से बच्चों की पढ़ाई आसान हो जाती है. विदाई समारोह का यह कार्यक्रम विद्यार्थियों में उनके आत्मविश्वास को बढ़ाएगा और उनमें नई ऊर्जा का संचार करेगा. हमारे विद्यालय में बच्चों को केवल किताबी ज्ञान तक सीमित नहीं रखा जाता बल्कि उनमें हर एक प्रकार के प्रतिभा का विकास किया जाता है. विद्यार्थियों में समग्र विकास करना ही हमारे विद्यालय का प्राथमिक लक्ष्य है. सेंट लॉरेंस पब्लिक स्कूल के विदाई समारोह में सांस्कृतिक कार्यक्रम के आयोजन से यह साबित हुआ कि विद्यालय परिवार विद्यार्थियों की भविष्य को दिशा दे रहा है जिससे आने वाले समय में यहां के विद्यार्थी सफलता की नई ऊंचाइयों तक जरूर पहुंचेंगे.


