बाल दिवस के दिन बच्चों के दिलों में विकसित भारत की लहर – डॉ. फैसल अख्तर

आज पूरे भारतवर्ष में बाल दिवस का उत्साह तथा उमंग के साथ आयोजन किया गया है जिसमें बालकों के अधिकारों तथा उनके सर्वींगीण विकास को बढ़ावा देने के लिए इस दिन की विशेष महत्व है देश में बालकों के प्रति सम्मान तथा उनकी भलाई को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से यह दिन हर साल 14 नवंबर को मनाया जाता है.

बाल दिवस पर डायरेक्टर और प्रधानाचार्य ने किया संबोधित

आज उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले के सनराइज स्कूल में धूमधाम से बाल दिवस का कार्यक्रम संपन्न रहा. इसी कड़ी में सनराइज स्कूल के प्रधानाचार्य डॉ. फैसल अख्तर ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा है कि आज हमारा भारत 14 नवंबर के दिन बाल दिवस के शुभ मौके पर हर्षोल्लास के साथ जश्न की तैयारीयों में लगा हुआ है। ‘बाल दिवस’ विशेष रूप से बच्चों को समर्पित है। सनराइज स्कूल बस्ती की शान और छात्रों के स्वाभिमान का प्रतिबिंब है।

सनराइज स्कूल ने पिछले कई वर्षों में बस्ती के छात्रों का भविष्य उज्जवल बनाने का प्रयास किया है उनके इस प्रयास में बस्ती की जनता का भरपूर आशीर्वाद मिला है। सनराइज स्कूल के डायरेक्टर व प्रिंसिपल डॉ. फैसल अख्तर बस्ती के सभी छात्रों व उनके माता-पिता को ‘बाल दिवस’ की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि ‘बाल दिवस’ बच्चों के प्रति शिक्षा के अधिकार का दिन है। भविष्य में होने वाले राष्ट्र निर्माण का आधार छात्र ही होता हैं इसलिए अगर आज के दिन से हम अपने बच्चों को सामाजिक, आर्थिक, व्यवहारिक, न्यायिक व मानवता की शिक्षा देना शुरू कर दें तो न केवल बच्चों का भविष्य उज्जवल होगा बल्कि समाज और राष्ट्र का भी भविष्य उज्जवल होगा।

सनराइज विद्यालय में हुआ खास कार्यक्रम

हमारे विद्यालय में पढ़ने वाले बच्चों को विषय संबंधित पाठ्यक्रम के साथ-साथ व्यवहारिकता,सहनशीलता, संस्कार व सम्मान की शिक्षा दी जाती है। आज हमारे विद्यालय में ‘बाल दिवस’ के शुभ अवसर पर विशेष रूप से छात्र-छात्राओं के लिए विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। आज के कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं का उत्साह उनके चेहरे पर चमक रही थी। छात्र-छात्राओं के चेहरे पर चमकने वाला उत्साह इस बात का प्रमाण है कि बच्चे सनराइज को अपना आदर्श मानते हैं। अब इस कड़ी में बच्चों के लिए सांस्कृतिक कार्यक्रम, खेल प्रतियोगिता, कला ,संगीत प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया.

बालकों के साथ मिलकर उनके अधिकारों तथा उनके उज्जवल भविष्य की दिशा में जागरूकता बढ़ाने के लिए कार्यशालाएं भी आयोजित की गई. इन बालकों के प्रति अपने संदेश में उनके स्वास्थ्य, संरक्षण तथा शिक्षा की दिशा में और भी कदम उठाने का आवाहन किया गया बाल दिवस पर हम अपने बच्चों के उज्जवल भविष्य की दिशा में तथा अधिक मेहनत करने का संकल्प ले यह समय है कि हम उन्हें अच्छा स्वास्थ्य, सुरक्षित भविष्य तथा गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करें. आज हमारे बच्चों ने अपने प्रिय शिक्षकों तथा शिक्षिकाओं के साथ मिलकर भाषण, गाना और नृत्य का आयोजन किया. आज बच्चों ने पंडित जवाहरलाल नेहरू की तस्वीरों के साथ कला प्रदर्शनी भी लगाई जिसमें नेहरू जी की जीवन यात्रा तथा उनके बालकों के प्रति स्नेह को दर्शाया गया.

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top