त्योहारों की एकता से मजबूत है हमारा भारत – प्रोफेशनल मेकअप आर्टिस्ट प्रतिभा दुबे

बी प्रतिभा मेकअप स्टूडियो एकेडमी की संचालिका तथा प्रोफेशनल मेकअप आर्टिस्ट प्रतिभा दुबे ने होली पर शुभकामनाएं देते हुए अपने विचार प्रस्तुत करते हुए कहां कि फागुन आ गया है. अब चारों तरफ रंग ही रंग उड़ रहे हैं और भारत एक ऐसा देश है. जहां अनेक धर्मों को मानने वाले लोग रहते हैं. यहां हिंदू, मुस्लिम, सिख, इसाई आदि अनेक धर्म भारत के धरती पर निवास करते हैं. विशेष रूप से यह भारत देश हिंदुओं का ही माना जाता है.

अनेक पर्वों से सजा है हमारा भारत

न्यूज़ ऑफ़ नेशन टीम से बात करते हुए प्रतिभा दुबे ने कहा भारत जैसे अखंड राष्ट्र में अनेक त्यौहार मनाये जाते हैं. जैसे होली, दीपावली, नवरात्रि, रामनवमी, महाशिवरात्रि, गणेश पूजा, लक्ष्मी पूजा आदि अनेक त्यौहार भारत की धरती पर मनाए जाते हैं. ये सभी त्योहार सनातन धर्म के प्रमुख त्योहार माने जाते हैं. अगर हम होली की बात करें तो होली फागुन माह की पूर्णिमा तिथि को मनाया जाता है. चारों तरफ खुशी ही खुशी है. सबका घर रंग-बिरंगे फूलों से और हर घर का आगन रंगोलियों से सजाया जा रहा है. कहा जाता है कि होली की रात्रि में मां लक्ष्मी का आगमन होता है. इसलिए होली की रात्रि में अधिकतर लोग अपने आराध्य की पूजा भी करते हैं.

होली से पहले होलिका दहन आता है. जो बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक माना जाता है. होलिका दहन हमें सिखाता है कि बुराई कितनी ही शक्तिशाली क्यों ना हो परंतु वह सच्चाई के सामने अधिक समय तक जीवित नहीं रह सकती. अंत में विजय सच्चाई की ही होती है. होली केवल रंगों का त्यौहार नहीं अपितु हमारे जीवन की नए उम्मीदो की किरण होती है. इस दिन सबके चेहरे पर खुशियां झलकती हैं. इस दिन लोग अपने भीतर ऊर्जा भी महसूस करते हैं. होली का त्योहार भिन्न-भिन्न क्षेत्रों में भिन्न-भिन्नि तरीके से मनाई जाती है. जैसे मथुरा और वृंदावन में फूलों की होली खेली जाती है और यहां के लठमार होली पूरे विश्व में प्रसिद्ध है. वृंदावन और मथुरा की होली को देखने के लिए विदेश से भी लोग आते हैं और यहां की होली का भव्य दर्शन करते हैं.

भारत में त्योहारों की समृद्ध परंपरा हमारी ताकत

प्रतिभा दुबे ने देशवासियों को संबोधित किया है कि होली का त्योहार समाज को शांति, संयम और एक दूसरे का सहयोग करना भी सीखता है. इस दिन हमें अपने अंदर छिपे ऊच-नीच, गरीब-अमीर, छोटा-बड़ा आदि के भाव को मिटाकर एक दूसरे को गले लगाना चाहिए. होली के दिन हमें इस बात पर भी ध्यान देना होगा कि हम रासायनिक रंगों का प्रयोग नहीं करें. बल्कि शुद्ध प्राकृतिक अबीर और गुलाल का ही प्रयोग करेंगे ताकि हमारा पर्यावरण और हमारी त्वचा दोनों ही सुरक्षित रह सके. हमें इस बात पर भी ध्यान देना होगा कि कहीं होली की वजह से दूसरों की भावनाओं पर ठेस न पहुंचे, दूसरों की भावनाओं का सम्मान करते हुए होली खेलना ही वास्तविक होली का त्योहार माना जाएगा. इसके साथ ही हमें अपनी स्वच्छता पर भी ध्यान देना होगा. होली का त्योहार ने संकल्पों का शुभ अवसर माना जाता है.

इसलिए इसदिन हमें अपने राष्ट्र कर्तव्य के प्रति जागरूक रहने का संकल्प लेना चाहिए. हमें संकल्प लेना चाहिए कि हम भारत को उन ऊंचाइयों पर ले जायेंगे जिसकी आज भारत को आवश्यकता है. होली के शुभ अवसर पर हमें विकसित भारत का भी संकल्प लेना होगा ताकि हमारा भारत जल्द से जल्द विकसित हो सके. लेकिन इसके लिए हमें रोजाना अधिक से अधिक कार्य करने का संकल्प लेना होगा. याद रखिएगा कि होली केवल रंग, अबीर, गुलाल का ही त्यौहार नहीं बल्कि आत्मशुद्धि, आत्मचिंतन, खुद को आत्मनिर्भर करने का भी एक शुभ अवसर माना जाता है. होली के शुभ अवसर पर मै प्रोफेशनल मेकअप आर्टिस्ट प्रतिभा दुबे पूरे भारत को अनन्त शुभकामनाएं देते हुए सभी पर भगवान की मंगल कृपा बरसाने की प्रार्थना करती हूं.

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top