डिजिटल तकनीकी से साल भर संभव मोतियाबिंद ऑपरेशन – डॉ सुष्मिता भटनागर सिंह

आज देश में रंगों के पावन पर्व पर आनंद हॉस्पिटल और आई केयर सेंटर की डायरेक्टर डॉक्टर सुष्मिता भटनागर सिंह ने सभी देशवासियों, प्रदेशवासियों तथा जनपद वासियों को हृदय से बधाई दिया है. उन्होंने कहा कि होली केवल रंगों का त्यौहार ही नहीं अपितु प्रेम, भाईचारे, आपसी सद्भाव तथा सकारात्मक ऊर्जा का भी प्रतीक माना जाता है. यह पर्व हमें आपसी मतभेद बुलाकर एक दूसरे को गले लगाने तथा नई शुरुआत करने की महत्वपूर्ण रूप से प्रेरणा देता है.

होली पर स्वास्थ्य जागरूकता का संदेश

मीडिया से बातचीत करने के दौरान डॉक्टर सुष्मिता भटनागर सिंह ने बताया है कि आज पूरा भारत होली के रंग में रंग चुका है. चारों तरफ खुशियों की फुहार है. हर चेहरे पर मुस्कान है तथा वातावरण में उत्साह का अद्भुत संगम दिखाई दे रहा है. जब पूरा देश एक साथ उल्लास में डूब जाता है. तब हमारा भारत सचमुच सोने की चिड़िया जैसा प्रतीत होता है. विविधता में एकता ही हमारी सबसे बड़ी ताकत है. होली का पर्व इसी एकता को और भी मजबूत करता है. इस अवसर पर उन्होंने अपने अस्पताल की सेवाओं के बारे में भी विस्तार से सभी को जानकारी दी है. आगे उन्होंने कहा कि आंखों से संबंधित बीमारियों को लेकर समाज में अभी भी कई भ्रांतियां मौजूद हैं.

विशेष रूप से मोतियाबिंदु कैटरेक्ट ऑपरेशन को लेकर बहुत से लोगों के मन में यह धारणा है कि मोतियाबिंदु का ऑपरेशन केवल सर्दियों के मौसम में ही सुरक्षित रूप से किया जा सकता है. लेकिन डॉक्टर सुष्मिता सिंह ने स्पष्ट कर दिया है कि यह एक पुरानी सोच है तथा आधुनिक चिकित्सा विज्ञान ने इस मिथक को पूरी तरह समाप्त कर दिया है. आज डिजिटल तथा आधुनिक मशीनों के माध्यम से मोतियाबिंद का ऑपरेशन साल के 12 महीने सुरक्षित तथा सफलतापूर्वक किया जा सकता है. मौसम अब उपचार में बाधा नहीं कर सकता है. अस्पताल में उपलब्ध नई तकनीकी के कारण ऑपरेशन की प्रक्रिया तेज, सुरक्षित तथा कम समय में पूरी हो जाती है. मरीजों को न्यूनतम दर्द, कम समय में रिकवरी तथा बेहतर दृष्टि परिणाम प्राप्त होते हैं.

डॉ. सुष्मिता भटनागर सिंह ने दी होली की बधाई

न्यूज़ ऑफ़ नेशन की टीम से बातचीत करने के दौरान डॉक्टर सुष्मिता भटनागर सिंह ने कहा है कि उनके अस्पताल में रेटिना से संबंधित गंभीर बीमारियों का भी सफल इलाज किया जाता है. रेटिना की समस्या यदि समय पर पहचान में आ जाए तो दृष्टि के लिए बेहद खतरनाक हो सकता है. इसलिए उन्होंने लोगों से अपील किया है कि आंखों में धुंधलापन, रोशनी कम लगना, काले धब्बे दिखाना या फिर बार-बार सर दर्द जैसी समस्याओं को नजर अंदाज न करें. समय पर जांच तथा उपचार से बड़ी समस्याओं से आवश्यक रूप से बचा जा सकता है. आगे उन्होंने कहा है कि आनंद हॉस्पिटल और आई केयर सेंटर में हर प्रकार की नेत्र संबंधी सुविधा उपलब्ध किया गया है. यह अनुभवी चिकित्सक प्रशिक्षित स्टाफ तथा आधुनिक उपकरण के माध्यम से मरीजों को बेहतर उपचार प्रदान किया जाता है.

अस्पताल का उद्देश्य केवल इलाज करना ही नहीं अपितु मरीजों को जागरूक बनाना भी है ताकि वह अपने आंखों की सेहत को लेकर सतर्क रहें. डॉक्टर ने कहा कि स्वस्थ आंखें ही जीवन को रंगीन बनती है. जिस प्रकार होली के रंग हमारे जीवन में खुशियां भरती है उसी प्रकार अच्छी दृष्टि हमें इस सुंदर संसार को देखने तथा महसूस करने का अवसर देता है. इसलिए आंखों की देखभाल को प्राथमिकता देना बेहद आज के समय में आवश्यक है. अंत में उन्होंने अपनी बात रखते हुए कहा कि एक बार फिर सभी को होली की हार्दिक शुभकामनाएं. यहां पर्व सभी के जीवन में सुख, समृद्धि, स्वास्थ्य तथा उज्जवल भविष्य लेकर आए. सभी के घर आंगन खुशियों के रंगों से भर जाए तथा हर व्यक्ति स्वस्थ और सुरक्षित रहे. उन्होंने सभी से अपील किया है कि त्यौहार को प्रेम शांति तथा जिम्मेदारी के साथ मनायें और अपने परिवार की सेहत का भी विशेष रूप से ध्यान रखें. होली के इस पावन अवसर पर उनका संदेश स्पष्ट हुआ कि रंगों के साथ-साथ स्वास्थ्य का भी ध्यान रखें क्योंकि स्वस्थ जीवन ही सच्ची खुशियों की पहचान होती है.

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top