SHANKAR RESTAURANT होली पर स्वाद और बचत दोनों – अनुराग सिंह

आज उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले के गांधीनगर क्षेत्र में स्थित शंकर रेस्टोरेंट ने होली और ईद के शुभ अवसर पर अपने प्रिय ग्राहकों के लिए विशेष उपहार की घोषणा की है. जिसमें रंगो तथा खुशियों के इस महापर्व को और भी बेहतर मजबूत बनाने के लिए रेस्टोरेंट प्रबंधन ने शुद्धता, गुणवत्ता तथा स्वाद के साथ-साथ खाने पीने की सभी वस्तुओं पर आकर्षक छूट देने का भी निर्णय लिया है. इस पहल से स्थानीय ग्राहकों में खास उत्साह देखने को मिला है.

होली पर खास तोहफा, जानिए क्या

आज होली का दिन भारतीय संस्कृति का एक ऐसा पर्व है जो भाईचारे, प्रेम तथा सौहार्द का संदेश देता है. इसी भावना को आगे बढ़ाते हुए शंकर रेस्टोरेंट ने अपने ग्राहकों के लिए खास ऑफर पेश किया है. रेस्टोरेंट में उपलब्ध विभिन्न व्यंजन चाहे वह पारंपरिक भारतीय थाली हो, स्पेशल मिठाइयां हो या फिर फास्ट फूड आइटम सभी पर सही विशेष रियायत दी जा रही है. प्रबंधन का कहना है कि उनका उद्देश्य केवल व्यापार नहीं अपितु त्यौहार के इस अवसर पर लोगों के चेहरे पर मुस्कान लाना है. रेस्टोरेंट के ओनर अनुराग सिंह ने इस अवसर पर देशवासियों तथा प्रदेशवासियों विशेष रूप से बस्ती वासियों को होली की ढेर सारी शुभकामनाएं दी है.

उन्होंने बताया कि होली प्रेम तथा एकता का पर्व है तथा हमें इसे आपसी सौहार्द के साथ मनाना चाहिए. उन्होंने कहा है कि उनके रेस्टोरेंट में स्वच्छता तथा गुणवत्ता का विशेष ध्यान दिया जाता है. सभी व्यंजन ताजा तथा शुद्ध सामग्री से तैयार किए जाते हैं ताकि ग्राहकों को बेहतरीन स्वाद के साथ-साथ सेहतमंद भोजन मिल सके. गांधीनगर क्षेत्र में शंकर रेस्टोरेंट अपनी बेहतर सेवा तथा स्वादिष्ट भोजन के लिए पहले से ही प्रसिद्ध है.

अनुराग सिंह ने दी बधाई

आज होली और ईद त्यौहार के इस मौके पर सजावट भी विशेष रूप से की गई है. रंग बिरंगी लाइट होली के पारंपरिक गीत तथा महत्वपूर्ण वातावरण ग्राहकों को आकर्षित कर रहा है. परिवार तथा मित्रों के साथ होली मनाने के लिए यह स्थान एक बेहतरीन विकल्प बनकर उभरा है. ग्राहकों ने बताया कि शंकर रेस्टोरेंट की यह पहल सराहनीय है. जहां एक तरफ त्यौहार के समय अक्सर कीमत बढ़ जाती है. वहीं इस रेस्टोरेंट ने उल्टा कदम उठाते हुए घोषणा कर लोगों को बड़ी राहत दी है. इसमें मध्यवर्गीय परिवारों को भी त्यौहार का आनंद लेने में सहूलियत मिल रही है.

अनुराग सिंह ने आगे कहा है कि उनका उद्देश्य बस्ती शहर में एक ऐसा माहौल क्रिएट करना है कि जहां लोग सुरक्षित स्वच्छ तथा स्नेह पूर्ण वातावरण में त्यौहार मना सके. उन्होंने सभी से अपील भी किया है की होली को प्रेम तथा भाईचारे के साथ मनाये तथा समाज में शक्ति और सद्भाव बना रहे. शंकर रेस्टोरेंट कि यह पहल न केवल व्यापारिक दृष्टि से बल्कि सामाजिक दृष्टिकोण से भी सराहनीय है. होली के इस खास मौके पर ग्राहकों को स्वाद, शुद्धता तथा छठ का अनोखा संगम मिल पा रहा है. जिससे यह पर्व खास बन चुका है. बस्ती शहर में इस ऑफर की चर्चा जोरों शोरों पर है तथा बड़ी संख्या में लोग इसका लाभ उठाने पहुंच रहे हैं.

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top