बस्ती जनपद में सनातन धर्म के प्रचार प्रसार तथा सामाजिक एकजुटता को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन संपन्न हुआ है. जिसमें इस बैठक में श्री बांके बिहारी श्री बालाजी सेवा समिति की अध्यक्ष रोशनी यादव की अगुवाई में जमाडीह पांडेय, पोस्ट लबनापार, पंचायत भवन निकट जिला अस्पताल चौराहा बस्ती में संपन्न हुआ है. इस बैठक में बड़ी संख्या में समिति के पदाधिकारी सामाजिक कार्यकर्ता तथा स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे.
बागेश्वर धाम की कथा आयोजन पर बनी सहमति
इस कार्यक्रम की अध्यक्षता रोशनी यादव ने की है. उन्होंने बैठक के उद्देश्य पर प्रकाश डालते हुए कहा है की बस्ती जिले में भव्य सनातन महायज्ञ तथा कथा का आयोजन करने की योजना बनाई जा रही है. इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य सनातन धर्म की रक्षा, सामाजिक समरसता को बढ़ावा देना तथा युवाओं में धार्मिक जागरूकता उत्पन्न करना है. इस बैठक के मंच पर प्रधान हरिप्रसाद पांडेय तथा भाजपा किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष दिलीप पांडेय भी विशेष रूप से मौजूद रहे. दोनों अतिथियों ने अपने विचार रखते हुए बताया कि वर्तमान समय में सनातन संस्कृति तथा परंपराओं के संरक्षण की आवश्यकता है. उन्होंने कहा कि ऐसे धार्मिक आयोजनों से समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है तथा लोगों के बीच भाईचारा मजबूत होता है. इस बैठक में विशेष रूप से बागेश्वर धाम की कथा का आयोजन करने पर बल दिया गया है.

समिति द्वारा यह निर्णय लिया गया है की बस्ती शहर में भव्य कथा का आयोजन किया जाएगा. इसके लिए आवश्यक तैयारियां शीघ्र प्रारंभ कर दी जाएंगी. आयोजन को सफल बनाने के लिए विभिन्न समितियां का गठन करने, व्यवस्थाओं की जिम्मेदारी तय करने तथा जनसंपर्क अभियान चलाने पर भी चर्चा की गई है. इस बैठक के दौरान यह भी बताया गया है कि धीरेंद्र शास्त्री जो बागेश्वर धाम के प्रमुख कथा वाचक हैं. उनका आगमन सुनिश्चित किया गया है. उनके प्रवचनों को सुनने के लिए देशभर के श्रद्धालु पहुंचते हैं. ऐसे में बस्ती में उनके आगमन को लेकर लोगों में विशेष उत्साह देखा जा रहा है. समिति के सदस्यों ने विश्वास व्यक्त कर दिया है कि इस कथा का आयोजन से बस्ती जिले को धार्मिक तथा सांस्कृतिक पहचान प्राप्त होगी.
धीरेंद्र शास्त्री के आगमन की तैयारी
मीडिया से बातचीत करने के दौरान रोशनी यादव ने अपने संबोधन में बताया कि सनातन धर्म केवल आस्था नहीं अपितु जीवन जीने की एक पवित्र पद्धति है. उन्होंने कहा कि हिंदू समाज को एकजुट होकर अपनी परंपराओं तथा मूल्य की रक्षा करनी चाहिए. उन्होंने यह भी कहा कि इस महायज्ञ तथा कथा के माध्यम से समाज में नैतिक मूल्य, सेवा भावना तथा आपसी सौहार्द का संदेश भी दिया जाएगा. इस बैठक में यह भी निर्णय लिया गया है कि आयोजन की तिथि जल्द घोषित कर दी जाएगी और कार्यक्रम को भव्य तथा ऐतिहासिक बनाने के लिए व्यापक स्तर पर तैयारी की जाएंगी. स्थानीय नागरिक, व्यापारिक तथा युवाओं से सहयोग की अपील भी की गई.

समिति के पदाधिकारी ने बताया कि यह आयोजन केवल धार्मिक कार्यक्रम ही नहीं होगा. अपितु सामाजिक एकता तथा सांस्कृतिक जागरण का प्रतीक बनेगा. इस कार्यक्रम के अंत में रोशनी यादव ने सभी अतिथियों पदाधिकारी तथा बस्ती शहर वासियों का आभार प्रकट किया है. उन्होंने यह भी कहा कि सभी के सहयोग से यह आयोजन निश्चित रूप से सफल होगा तथा सनातन धर्म का ध्वज विश्व पटल पर और अधिक ऊंचा होगा. इस प्रकार बस्ती में प्रस्तावित सनातन महायज्ञ तथा कथा आयोजन को लेकर तैयारियां प्रारंभ की जा चुकी हैं. बैठक में उपस्थित लोगों ने एक स्वर में इस पहल का समर्थन किया तथा इसै ऐतिहासिक बनाने का संकल्प लिया है.


