स्पोर्ट डे दूसरा दिन रहा खेल और शिक्षा का संगम – डायरेक्टर राजकुमार श्रीवास्तव

सेंट लॉरेंस पब्लिक स्कूल में आयोजित वार्षिक स्पोर्ट डे का दूसरा दिन आज उत्साह, ऊर्जा तथा खेल भावना से भरपूर रहा. आज विद्यालय परिसर में सुबह से ही बच्चों, शिक्षकों के बीच खास उत्साह देखने को मिला है. पूरे मैदान में रंग बिरंगी वादियों में सजे छात्र-छात्राएं पूरे जोश के साथ विभिन्न प्रतियोगिता में भाग लेते नजर आए हैं.

दूसरे दिन बच्चों ने दिखाया जोश तथा अनुशासन

इसी क्रम में सेंट लॉरेंस पब्लिक स्कूल खीरीघाट मिश्रौलिया मड़वानगर विद्यालय के डायरेक्टर राजकुमार श्रीवास्तव ने कहा कि स्पोर्ट डे केवल एक प्रतियोगिता नहीं अपितु विद्यार्थियों के आत्मविश्वास, अनुशासन तथा टीम भावना को विकसित करने का महत्वपूर्ण मध्याम और मंच है दूसरे दिन का प्रारंभ मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलित और पुष्प मालाओं को चढ़ाकर शुरूआत किया गया. उसके बाद दौड़, लंबी कूद, ऊंची कूद, कबड्डी तथा अन्य खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया. बच्चों ने हर प्रतियोगिता में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया है तथा अपनी प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है. विजेता छात्रों के चेहरे पर जहां सफलता की चमक दिखी वही जो विद्यार्थी जीत नहीं पाए उन्होंने भी खेल भावना का परिचय देते हुए हार को स्वीकार किया तथा भविष्य में बेहतर प्रदर्शन का संकल्प लिया है.

आज इस अवसर पर डायरेक्टर राजकुमार श्रीवास्तव ने बताया कि कोई भी प्रतियोगिता छोटी या बड़ी नहीं होती है महत्वपूर्ण यह है कि हम पूरे मनोयोग से उसमें भाग ले जीत तथा हार जीवन का हिस्सा है. लेकिन प्रयास तथा अनुभव ही हमें आगे बढ़ता है. उन्होंने सभी प्रतिभागियों को बधाई देते हुए बताया कि विद्यालय का उद्देश्य बच्चों को केवल शैक्षणिक रूप से ही नहीं अपितु मानसिक तथा शारीरिक रूप से भी मजबूत बनाना है. खेलकूद बच्चों में अनुशासन, नेतृत्व क्षमता तथा सहयोग की भावना विकसित होती है. जो उनके भविष्य के लिए अत्यंत आवश्यककारी है. इसी क्रम में विद्यालय की प्रधानाचार्या मोहिता श्रीवास्तव ने सभी बच्चों को स्पोर्ट डे के दूसरे दिन की सफलताओं पर शुभकामनाएं दी हैं. उन्होंने अपने संबोधन में बताया कि शिक्षा के साथ-साथ खेलकूद भी जीवन का अभिन्न हिस्सा है. पढ़ाई तथा खेल का संतुलन ही विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास का महत्वपूर्ण आधार है. उन्होंने कहा कि खेल हमें संघर्ष करना सीखता है. हार से सीखना सीखता है और जीत को विनम्रता से स्वीकार करना भी सीखते है.

आज दूसरा दिन उत्साह तथा खेल भावना के नाम रहा

मीडिया से बातचीत करने के दौरान प्रधानाचार्या ने शिक्षकों तथा आयोजन समिति की भी सराहना की है. जिन्होंने पूरे कार्यक्रम को सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराया है. मैदान में सुरक्षा तथा अनुशासन की विशेष व्यवस्था भी की गई थी. जिसमें प्रतियोगिताएं बिना किसी बाधा के सफलतापूर्वक आयोजित की जा सके. इसी कड़ी में अभिभावकों ने भी बच्चों का उत्साह वर्धन किया है तथा तालियों की गड़गड़ाहट से पूरा वातावरण उत्साह में बना रहा. इस स्पोर्ट डे के दूसरे दिन कई रोमांचक मुकाबले देखने को मिले. जिसमें टीम वर्क का अद्भुत प्रदर्शन हुआ है. वही कबड्डी तथा अन्य खेलों में बच्चों ने अपनी फुर्ती तथा रणनीति का परिचय दिया है. लंबी कूद तथा ऊंची कूद में प्रतिभागियों ने अपनी क्षमता से अधिक प्रदर्शन करने का प्रयास किया है. जिससे दर्शकों में भी उत्साह का संचार हुआ है.

डायरेक्टर तथा प्रधानाचार्या ने सभी विजेताओं को सम्मानित करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है. समापन अवसर पर विद्यालय प्रबंधन ने यह संदेश दिया है कि खेल केवल मनोरंजन का माध्यम ही नहीं अपितु व्यक्तिगत निर्माण का सशक्त माध्यम है. स्पोर्ट डे का दूसरा दिन बच्चों के लिए यादगार अनुभव लेकर आया जिसमें उनमें आत्मबल, अनुशासन तथा सकारात्मक सोच को और भी अधिक मजबूत किया है. इस प्रकार सेंट लॉरेंस पब्लिक स्कूल का सपोर्ट दे न केवल प्रतियोगिताओं तक सीमित रहा अपितु विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित हुआ है. विद्यालय परिवार को विश्वास है कि ऐसे आयोजनों से बच्चों में आत्मविश्वास तथा नेतृत्व क्षमता का निरंतर विकास होता रहेगा तथा वह भविष्य में भी हर क्षेत्र में विद्यालय का नाम रोशन करेंगे.

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top