आज उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले में स्थित रंजीवन ट्रेनिंग इंस्टिट्यूट में आज कौशल प्रशिक्षण प्राप्त कर चुके विद्यार्थियों के लिए मार्कशीट और सरकारी सर्टिफिकेट वितरण कार्यक्रम का आयोजन बड़े ही सफलतापूर्वक तथा उत्साहपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ है. आज इस अवसर पर संस्थान में अध्यनरत सैकड़ो विद्यार्थियों के चेहरे पर सफलता की खुशी साफ झलक रही है.
रंजीवन ट्रेनिंग इंस्टिट्यूट में सर्टिफिकेट वितरण
आज इस इंस्टीट्यूट के डायरेक्टर हर्षित गुप्ता ने जानकारी देते हुए बताया है कि यह प्रशिक्षण कार्यक्रम विद्यार्थियों को आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से आयोजित किया गया. जिसमें प्रशिक्षण पूर्ण करने के बाद सभी सफल विद्यार्थियों को सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त सर्टिफिकेट और मार्कशीट प्रदान की गई है. जो उनके आगे रोजगार और स्वरोजगार के मार्ग को आसान बनायेगी. हर्षित गुप्ता ने बताया कि इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में 250 से 300 विद्यार्थियों ने भाग लिया. जिनकी परीक्षा सफलतापूर्वक संपन्न हुई है. यह प्रशिक्षण अवधि 10 से 15 दिनों की रही है. जिसमें विद्यार्थियों को व्यावहारिक और तकनीकी ज्ञान प्रदान किया गया है. प्रशिक्षण के दौरान विद्यार्थियों को उनके चुने गए कौशल क्षेत्र में संबंधित सभी आवश्यक जानकारियां दी गई हैं. जिसमें वह भविष्य में आत्मनिर्भर बन सके.

उन्होंने आगे बताया कि इस प्रशिक्षण के बाद प्राप्त सरकारी सर्टिफिकेट तथा मार्कशीट के आधार पर विद्यार्थी मुख्यमंत्री युवा योजना उद्यमी के अंतर्गत 5 लाख रुपए का ऋण प्राप्त कर सकते हैं. यह योजना उन युवाओं के लिए एक सुनहरा अवसर है. जो खुद का व्यवसाय प्रारंभ करना चाहते हैं तथा रोजगार के नए अवसर सृजित करना चाहते हैं. इस संस्थान के प्रशिक्षकों ने भी विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि उनके उज्जवल भविष्य की कामना की. प्रशिक्षकों ने कहा कि आज के समय में केवल डिग्री ही नहीं अपितु कौशल आधारित शिक्षा भी उतना ही महत्वपूर्ण है. रंजीवन ट्रेनिंग इंस्टिट्यूट का उद्देश्य ग्रामीण तथा शहरी क्षेत्र के युवाओं को हुनरमंद बनाना उन्हें आत्मनिर्भर बनाना है.
रंजीवन ट्रेनिंग इंस्टिट्यूट में सफल परीक्षा
न्यूज़ ऑफ़ नेशन की टीम से बात करते हुए हर्षित गुप्ता ने बताया कि मार्कशीट वितरण के समय विद्यार्थियों में खास उत्साह देखने को मिला है. कई विद्यार्थियों ने कहा कि इस प्रशिक्षण से उन्हें न सिर्फ तकनीकी ज्ञान मिला अपितु आत्मविश्वास भी बढ़ा है. कुछ छात्रों ने यह भी बताया कि वह जल्द ही मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना के अंतर्गत अपना स्वयं का व्यवसाय प्रारंभ करने की योजना बना रहे हैं . इस कार्यक्रम के अंत में इंस्टिट्यूट में प्रशासन की ओर से सभी सफल विद्यार्थियों को बधाइयां तथा शुभकामनाएं दी गई. इसके साथ ही उन्हें यह संदेश भी दिया गया कि वह प्राप्त ज्ञान का सही उपयोग करें तथा अपने परिवार और समाज के विकास में योगदान दें.

स्थानीय लोगों तथा अभिभावकों ने भी रंजीवन ट्रेनिंग इंस्टिट्यूट की इस पहल की सराहना की है. उनका मानना है कि ऐसे प्रशिक्षण कार्यक्रम युवाओं को रोजगार की दिशा में आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है. इससे न सिर्फ देश का बेरोजगारी की समस्या कम होगी अपितु युवा वर्ग आत्मनिर्भर बनकर समाज को नई दिशा देगा. रंजीवन ट्रेनिंग इंस्टिट्यूट में यह मार्कशीट वितरण कार्यक्रम न केवल विद्यार्थियों की मेहनत का सम्मान था अपितु उनके उज्जवल भविष्य की ओर एक मजबूत कदम भी सिद्ध हुआ है. आने वाले समय में इस तरह के प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किए जाने की उम्मीद भी जताई जा रही है. जिससे अधिक से अधिक युवा लाभान्वित हो सके.


