राजधानी लखनऊ में आयोजित एक भव्य बॉलीवुड इवेंट के द्वारा फैशन कला तथा मनोरंजन जगत को एक नई ऊर्जा प्रेरणा दी है. इस खास अवसर पर जानी-मानी क्राफ्ट एंड डिज़ाइनर मोनिका चौधरी को उनके उत्कृष्ट कार्य, अथक परिश्रम तथा रचनात्मक प्रतिभा के लिए दो प्रतिष्ठित सम्मानों से नवाजा गया है. यह इवेंट मलिका-ए-अवध की आयोजक श्वेता तिवारी द्वारा आयोजित किया गया. जिसमें बॉलीवुड तथा टेलीविजन जगत की कई नामचीन हस्तियां शामिल हुई है.
चाहट पांडेय तथा नवीना बोले ने किया सम्मानित
इस कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण रहा जब मोनिका चौधरी को मिसेज यूपी 2026 का अवार्ड जो उन्हें लोकप्रिय टेलीविजन अभिनेत्री चाहत पांडेय के कर कमलों से प्रदान किया गया है. यह पल मोनिका के जीवन का एक ऐतिहासिक तथा भावनात्मक छड़ बन गया. बताया जा रहा है कि यह अवार्ड जूरी मेंबर द्वारा चयन किया गया है. अब उसके बाद टेलीविजन इंडस्ट्री की सुपरस्टार अभिनेत्री नवीना बोले द्वारा उन्हें कैलेंडर मॉडल अवार्ड से भी सम्मानित किया गया है. जिसमें यह उपलब्धि और भी खास हो गया. मोनिका चौधरी जो एक उभरती हुई लेकिन बेहद प्रतिभाशाली क्राफ्ट एंड डिज़ाइनर है. जो इस मुकाम तक पहुंचाने के लिए सालों तक कठोर परिश्रम, संघर्ष तथा समर्पण की है.

उन्होंने दिन-रात जागकर अपने हुनर को निखारा, अपनी कला को संवारा तथा हर चुनौती का डटकर सामना किया है. यह सम्मान केवल एक अवार्ड नहीं अपितु उनके संघर्ष, धैर्य तथा आत्मविश्वास की जीत है. इस अवसर पर मोनिका चौधरी ने भावुक होते हुए बताया है कि यह दिन उनके जीवन का सबसे गर्वपूर्ण तथा प्रेरणादायक दिन है. उन्होंने आगे कहा कि आज मुझे महसूस हो रहा है कि मेरी मेहनत रंग लाई है. मैंने जो सपने देखे थे उनके सच होने का यह पल है. यह सफलता मेरे माता-पिता, मेरे गुरुजनों तथा उन सभी लोगों को समर्पित है. जिन्होंने हर कदम पर मेरा साथ दिया तथा मुझ पर विश्वास जताया है.
कठोर परिश्रम की जीत
इस इवेंट के दौरान मंच पर मौजूद सभी अतिथियों ने मोनिका के कला उनके डिजाइन्स तथा उनके आत्मविश्वास की जमकर सराहना की है. उनके क्राफ्ट तथा डिजाइन में भारतीय संस्कृतियां, आधुनिक सोच तथा रचनात्मक का अनोखा संगम देखने को मिलता है. जो उन्हें दूसरों से अलग पहचान दिलाता है. आयोजक श्वेता तिवारी ने भी मोनिका चौधरी की प्रशंसा करते हुए बताया कि ऐसी प्रतिभाशाली कलाकार ही समाज तथा फैशन इंडस्ट्री को नई दिशा दे पाएंगे. उन्होंने आगे कहा कि मोनिका जैसी महिलाएं आज की युवा पीढ़ी के लिए एक प्रेरणा स्रोत बन चुकी है. जो यह साबित और सिद्ध कर सकती है की कड़ी मेहनत तथा आत्मविश्वास से कोई भी लक्ष्य हासिल आसानी से किया जा सकता है.

इस भव्य आयोजन में फैशन शो, सांस्कृतिक प्रस्तुतियां तथा बॉलीवुड थीम पर आधारित कार्यक्रमों ने दर्शकों का दिल जीत लिया है. पूरे कार्यक्रम के दौरान उत्साह, सम्मान तथा प्रेरणा का माहौल बना हुआ है. मोनिका चौधरी की सफलता न केवल उनके व्यक्तिगत जीवन की उपलब्धि है अपितु उन सभी महिलाओं के लिए एक मैसेज भी है. जो अपने सपनों को सच करने के लिए दिन-रात संघर्ष कर रही है. उनकी कहानी यह सिखाती है कि अगर इंसान अपने भीतर काबिलियत का चिराग जलाए रखें तथा निरंतर मेहनत करता रहे तो सफलता एक न एक दिन जरूर कदम चूमती है. निसंदेह लखनऊ में आयोजित यह इवेंट मोनिका चौधरी के जीवन का एक स्वर्णिम अध्याय बन चुका है. जो आने वाले समय में और भी बड़ी उपलब्धियो की नींव रखेगा.


