समग्र शिक्षा माध्यमिक के महत्वाकांक्षी योजना कैरियर गाइडेंस के अंतर्गत जनपद स्तरीय करियर मेला का आयोजन राजकीय इंटर कॉलेज बस्ती के बहुउद्देशीय हाल में आयोजन किया गया. जिसमें कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला विद्यालय निरीक्षक बस्ती संजय सिंह ने की है. इस करियर मेले का उद्देश्य छात्राओं को विभिन्न करियर विकल्पों की जानकारी देकर उनके भविष्य को दिशा प्रदान करना रहा है.
करियर मेले में उमड़ा छात्राओं का उत्साह
इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में संयुक्त शिक्षा निदेशक आनंदकर पांडेय की उपस्थिति रही. विशिष्ट अतिथियों में उप शिक्षा निदेशक और प्राचार्य डाइट संजय कुमार शुक्ला, करियर काउंसलर और डायरेक्टर सेंटर फॉर करियर डेस्टिनेशन गोरखपुर पूर्णेन्दु शुक्ला, सह जिला विद्यालय निरीक्षक उदयभान वर्मा, सह जिला विद्यालय निरीक्षक अनूप कुमार कुशवाहा और जिला समन्वयक समग्र शिक्षा माध्यमिक वागीश पाठक प्रमुख रूप से मौजूद रहे. अपने संबोधन में मुख्य अतिथि आनंदकर पांडेय ने बताया है कि आज के प्रति स्पर्धात्मक रूप में कैरियर गाइडेंस की आवश्यकता अत्यंत ही महत्वपूर्ण है. छात्रों को समय रहते अपने रुचि क्षमता तथा संभावनाओं के अनुसार मार्गदर्शन मिलना चाहिए. जिससे वह सही निर्णय ले पाए. उन्होंने समग्र शिक्षा माध्यमिक की इस पहल को छात्र हित में एक सार्थक प्रयास बताया है.

अध्यक्षीय संबोधन में जिला विद्यालय निरीक्षक संजय सिंह ने बताया है कि करियर मेला विद्यार्थियों को शिक्षा के साथ-साथ व्यवहारिक जीवन की चुनौतियों के लिए तैयार करता है. उन्होंने शिक्षकों और आयोजकों के प्रयासों की सराहना करते हुए बताया है कि ऐसे कार्यक्रमों से छात्राओं में आत्मविश्वास का विकास होता है. इस कैरियर मेले में जनपद के अनेक राजकीय विद्यालयों ने सहभागिता की है. इनमें राजकीय इंटर कॉलेज बस्ती, राजकीय कन्या इंटर कॉलेज बस्ती, राजकीय कन्या इंटर कॉलेज कछिया गौर, राजकीय कन्या इंटर कॉलेज सोनबरसा, पंडित दीनदयाल उपाध्याय राजकीय मॉडल इंटर कॉलेज श्रृंगी नारी, राजकीय अभिनव विद्यालय बभनान सहित कई राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालयों के छात्राओं ने भाग लिया है. इसके साथ-साथ ही समस्त एसआरजी शिक्षक, स्पेशल एजुकेटर और नोडल शिक्षक भी उपस्थित रही.

करियर मेले से जागरूक हुए छात्र-छात्राएं
इस कैरियर मेले के दौरान छात्राओं द्वारा कैरियर गाइडेंस विषय पर आधारित प्रेरणादायक नाटकों का मंजन किया गया है. जिसमें उपस्थित लोगों को गहराई से प्रभावित किया. इसके अतिरिक्त निबंध प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया है. जिसमें छात्राओं ने विभिन्न करियर विकल्पों पर अपने विचार प्रस्तुत किया है. प्रतियोगिताओं का उद्देश्य विद्यार्थियों में अभिव्यक्ति क्षमता तथा करियर के प्रति जागरूकता को बढ़ावा देना रहा है. करियर काउंसलर पूर्णेन्दु शुक्ला द्वारा छात्र-छात्राओं की व्यक्तिगत करियर काउंसलिंग की गई. उन्होंने मेडिकल, इंजीनियरिंग, शिक्षा, प्रशासनिक सेवाओं, तकनीकी, ब्यूटी तथा फैशन, वित्त और अन्य व्यवसाय के क्षेत्र में उपलब्ध अवसरों की विस्तृत जानकारी भी दी.

चिकित्सा क्षेत्र में डॉक्टर आशुतोष शर्मा, ब्यूटीशियन क्षेत्र में कविता श्रीवास्तव, वित्त और लिखा क्षेत्र में आशीष भास्कर और सरस्वती विद्या मंदिर रामबाग के प्रधानाचार्य गोविंद सिंह ने भी अपने-अपने क्षेत्र की महत्वपूर्ण जानकारी मंच द्वारा छात्राओं से साझा की है. जिला समन्वयक के समग्र शिक्षा माध्यमिक वागीश पाठक ने कहा कि करियर मेला समग्र शिक्षा माध्यमिक की एक महत्वपूर्ण योजना है. जिसमें इसका उद्देश्य छात्र-छात्राओं को करियर के प्रति जागरूक करना तथा उन्हें सही मार्गदर्शन प्राप्त करना है. आगे उन्होंने बताया कि ऐसे आयोजनों से ग्रामीण और शहरी क्षेत्र के विद्यार्थियों को समान अवसर मिलते हैं. जनपद स्तरीय करियर मेला के सफल आयोजन में संतोष पांडेय, मोहम्मद शोएब और धर्मेंद्र का विशेष योगदान रहा है. इस कार्यक्रम के अंत में सभी अतिथियों, शिक्षकों, स्पेशल एजुकेटर और प्रतिभागी छात्राओं का आभार व्यक्त किया गया है. करियर मेला छात्राओं के लिए प्रेरणा स्त्रोत साबित हुआ है तथा उनके उज्जवल भविष्य की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम सिद्ध हुआ है.


