राम जन्मभूमि अयोध्या में साधना जायसवाल को मिला अवार्ड, मिला विशेष सम्मान

आज उत्तर प्रदेश के अयोध्या जिले में रहने वाली सिमरन ब्यूटी पार्लर ट्रेनिंग सेंटर की संचालिका साधना जायसवाल के लिए आज का दिन गर्व तथा सम्मान से भरा हुआ है. मेकअप तथा ब्यूटी पार्लर के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने तथा बेटियों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में उल्लेखनीय योगदान के लिए उन्हें मंच पर बुलाकर सम्मानित किया गया है. यह सम्मान सेलिब्रिटी अंजलि चौहान द्वारा अवार्ड तथा प्रशस्ति पत्र देकर प्रदान किया गया है.

बेटियों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण योगदान

आज इस भव्य कार्यक्रम बॉलीवुड इवेंट आर्गेनाईजेशन के संचालिका नीतू जायसवाल के तत्वाधान में आयोजित किया गया है. जिसमें कला, संस्कृति तथा समाज सेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले लोगों को सम्मानित किया गया है. कार्यक्रम का आयोजन मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम के जन्म भूमि अयोध्या में किया गया. जिसमें इस सम्मान का महत्व और भी बढ़ गया है. इस कार्यक्रम के दौरान जब साधना जायसवाल को मंच पर आमंत्रित किया गया तो उपस्थित दर्शकों ने तालियां के साथ उनका स्वागत किया तथा सेलिब्रिटी अंजलि चौहान ने साधना जायसवाल को अवार्ड तथा प्रशस्ति पत्र प्रदान करते हुए कहा है की साधना जायसवाल जैसी महिलाएं समाज के लिए प्रेरणा है.

जो न केवल स्वयं को आगे बढ़ा रही अपितु अन्य बेटियों को भी हुनर बंद बनाकर आत्मनिर्भरता की राह दिखा रही है. साधना जायसवाल अयोध्या जिले में सिमरन ब्यूटी पार्लर ट्रेनिंग सेंटर का सफल संचालन कर रही है. जहां वह सैकड़ो बेटियों तथा महिलाओं को मेकअप ब्यूटी तथा स्किल डेवलपमेंट का प्रशिक्षण देती है. उनके प्रशिक्षण केंद्र से प्रशिक्षण प्राप्त कर कई बेटियां आज स्वयं रोजगार प्रारंभ कर दी है तथा आर्थिक रूप से सशक्त बना रही है. यही कारण है कि उन्हें यह सम्मान मेकअप पार्लर के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य तथा महिला सशक्तिकरण के लिए प्रदान किया गया है.

बेटियों को आत्मनिर्भर बनने पर मिला अवार्ड

यह सम्मान प्राप्त करने के बाद साधना जायसवाल ने मंच से अपने विचार साझा करते हुए बताया है कि कार्यक्रम की आयोजक नीतू जायसवाल तथा पूरी टीम का आभार व्यक्त करती हूं. उन्होंने आगे कहा मैं खुद को बहुत सौभाग्यशाली मानती हूं कि मुझे भगवान श्री राम जन्म भूमि अयोध्या में आयोजित इस कार्यक्रम में बुलाकर सम्मानित किया गया है. यह मेरे लिए सिर्फ एक अवार्ड नहीं अपितु मेरे कार्य की पहचान तथा मेरी मेहनत का सम्मान मुझको प्राप्त हुआ है. आगे उन्होंने कहा कि नीतू जायसवाल ने मुझे इस योग्य समझा तथा इतने बड़े मंच पर सम्मानित किया इसके लिए मैं उनकी तथा पूरी आयोजन टीम को दिल से आभार व्यक्त करती हूं. यह सम्मान मुझे आगे तथा बेहतर कार्य करने तथा ज्यादा से ज्यादा बेटियों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में प्रेरणा देगा.

कार्यक्रम की आयोजक नीतू जायसवाल ने बताया कि बॉलीवुड इवेंट ऑर्गेनाइजेशन का उद्देश्य ऐसे लोगों को मंच देना है जो समाज में सकारात्मक बदलाव भी ला रहे हैं. उन्होंने कहा कि साधना जायसवाल जैसी महिलाएं समाज की असली नायिकाएं हैं. जो अपने हुनर के दम पर न केवल खुद आगे बढ़ रही अपितु समाज को भी आगे ले जा रही हैं. इस अवसर पर कई गणमान्य, अतिथि, समाजसेवी, कलाकार तथा विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े लोग उपस्थित रहे. कार्यक्रम का पूरा माहौल उत्साह तथा प्रेरणा से भरा हुआ था. मंच से वक्ताओं ने महिलाओं के कौशल, विकास, आत्मनिर्भरता तथा स्वरोजगार को बढ़ावा देने पर पूर्ण रूप से बल दिया है. इस कार्यक्रम के अंत में सभी अतिथियों ने साधना जायसवाल को लख-लख बधाइयां दी तथा उनके उज्जवल भविष्य की कामना भी की है. यह सम्मान न केवल साधना जायसवाल के लिए अपितु अयोध्या जिले के लिए भी गौरव का विषय बना हुआ है. उनके इस सम्मान से क्षेत्र की अन्य महिलाएं तथा बेटियों को भी आगे बढ़ाने तथा अपने सपनों को साकार करने की आवश्यकता रूप से प्रेरणा मिलेगी.

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top