उत्तर प्रदेश शासन के पत्र संख्या 3032/तीस-3-2025 दिनांक 31 दिसंबर 2025 के निर्देशानुसार प्रदेश भर में 1 जनवरी से 31 जनवरी 2026 तक राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह का आयोजन किया गया. जिसमें शुक्रवार को जनपद बस्ती में स्थित कर्मा देवी शैक्षणिक संस्थान के भव्य प्रेक्षाग्रह में सड़क सुरक्षा माह के समापन समारोह का भव्य आयोजन किया गया. इस अवसर पर जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों, परिवहन तथा पुलिस विभाग के अधिकारियों, विभिन्न विभागों के प्रतिनिधियों, शिक्षकों तथा बड़ी संख्या में छात्राओं की उल्लेखनीय सहभागिता रही.
राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह का भव्य समापन
इस समारोह का शुभारंभ मुख्य अतिथि विधायक हर्रैया अजय सिंह द्वारा दीप प्रज्वलन कर किया गया है. इसके पश्चात कर्मा देवी ग्रुप के छात्राओं ने सड़क सुरक्षा विषय पर आधारित एक प्रभावशाली जागरूकता लघु नाटक प्रस्तुत किया. नाटक के माध्यम से हेलमेट तथा सीट बेल्ट के अनिवार्य उपयोग यातायात संकेतों के पालन, ओवर स्पीडिंग से होने वाले दुष्परिणाम तथा नशे की अवस्था में वाहन चलाने जैसे महत्वपूर्ण संदेशों को अत्यंत भावनात्मक तथा संजीव ढंग से प्रस्तुत किया गया. इस नाटक ने उपस्थित दर्शकों को न केवल भावनात्मक रूप से झगजोर दिया अपितु उन्हें सड़क सुरक्षा के प्रति गंभीरता से सोचने के लिए प्रेरित किया है. राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के दौरान कर्मा देवी समूह द्वारा निरंतर तथा प्रभावशाली जन जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया. जिसमें रेलिया, संगोष्ठी, प्रतियोगिताएं, नुक्कड़ नाटक तथा शैक्षणिक गतिविधियां शामिल रही.

इन सतत प्रयासों तथा सामाजिक हित में किए गए उत्कृष्ट कार्यो के लिए कर्मा देवी समूह को विशेष रूप से सम्मानित किया गया है. यह सम्मान संस्थान की सामाजिक प्रतिबद्धता जनहित के प्रति संवेदनशीलता तथा जिम्मेदार नागरिक, निर्माण की दिशा में किया जा रहे प्रयासों का प्रतीक रहा है. अपने संबोधन में मुख्य अतिथि विधायक अजय सिंह ने बताया कि सड़क सुरक्षा केवल नियमों तक सीमित विषय नहीं है अपितु यह प्रत्येक नागरिक की सामाजिक जिम्मेदारी है उन्होंने आगे कहा कि यदि हम सभी यातायात नियमों का पालन करें तो समाज में सकारात्मक संदेश जाएगा. उन्होंने अधिकारियों तथा कर्मचारियों से भी अपील किया है कि अपने आचरण से आमजन के लिए उदाहरण प्रस्तुत करें. जिससे सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाई जा सके. इसके साथ-साथ ही उन्होंने कर्मा देवी ग्रुप द्वारा शिक्षा के साथ-साथ सामाजिक सरोकारों में निभाई जा रही सक्रिय भूमिका की सराहना की है.

सड़क सुरक्षा सामाजिक जिम्मेदारी भी है।
इस अवसर पर सड़क सुरक्षा के क्षेत्र में सराहनीय योगदान देने वाले विभिन्न स्टेट होल्डर विभागों, स्वास्थ्य विभाग, एन.एच.ए.आई, लोक निर्माण विभाग, यातायात विभाग तथा शिक्षा विभाग के अधिकारियों को मोमेंटो प्रदान कर सम्मानित किया गया है. इसके साथ-साथ अतिरिक्त जनपद के चयनित राहवीर हाईवे दूत प्रमोद ओझा, उच्च शिक्षा स्तर के भाषण प्रतियोगिता, रील निर्माण और लघु नाटक प्रतियोगिता के विजेताओं उत्कृष्ट कार्य करने वाले रोडवेज बस संचालकों तथा यातायात पुलिस, परिवहन विभाग के कर्मियों को प्रशस्ति पत्र और सॉल्व प्रदान कर सम्मानित किया गया है. कार्यक्रम में सहायक सहभागीय परिवहन अधिकारी माला वाजपेई ने राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के अंतर्गत परिवहन विभाग और कर्मा देवी ग्रुप के सहयोग से आयोजित विभिन्न जागरूकता कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी साझा की है.

उन्होंने कहा है कि इन कार्यक्रमों का उद्देश्य केवल नियमों की जानकारी देना नहीं अपितु नागरिकों के व्यवहार में सकारात्मक बदलाव लाना रहा है. कार्यक्रम के अंत में संभागीय परिवहन अधिकारी प्रशासन फरीदुद्दीन ने सभी अतिथियों अधिकारियों शिक्षकों तथा विद्यार्थियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए समारोह को सफल आयोजन के लिए सभी सहयोगियों विभागों की सराहना की है. कार्यक्रम के सफल सुव्यवस्थित तथा प्रभावी संचालन में रेडियो ओमनी का भी महत्वपूर्ण भूमिका रहा है. मंच संचालन के साथ-साथ सड़क सुरक्षा संदेशों का प्रभावी सेशन रेडियो ओमनी ने कार्यक्रम को व्यापक जन समर्थन और सराहना दिलाई. राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के इस समापन समारोह ने यह स्पष्ट कर दिया है कि कर्मा देवी ग्रुप न केवल शिक्षा के क्षेत्र में अग्रणी भूमिका निभा रहा है अपितु समाज को सुरक्षित जागरूकता तथा जिम्मेदार बनाने की दिशा में भी निरंतर और प्रभावी प्रयास कर रहा है. यह आयोजन निश्चित रूप से सड़क सुरक्षा के प्रति जनमानस को जागरूक करने में मील का पत्थर साबित हुआ है.


