आज के समय में जब बेटियां हर क्षेत्र में अपनी सर्वोच्च पहचान बना रही हैं. तब वहीं उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले में एक ऐसे प्रेरणादायक कहानी सामने आ रही है. जो न केवल आत्मनिर्भर का संदेश दे रहा है अपितु समाज में बेटियों की भूमिका को भी नई दिशा प्राप्त हो रही है. यह कहानी है बी प्रतिभा मेकअप स्टूडियो एकेडमी की संचालिका तथा प्रोफेशनल मेकअप आर्टिस्ट प्रतिभा दुबे की।
बेटियों को सवार रही बी प्रतिभा मेकअप स्टूडियो एकेडमी
प्रतिभा दुबे ने साल 2011 में देहरादून से प्रोफेशनल मेकअप कोर्स कर अपने करियर की मजबूत नींव रखी है. इसके साथ-साथ ही उन्होंने खुद को केवल एक स्थान तक सीमित नहीं रखा. अपितु दिल्ली तथा लुधियाना जैसे बड़े शहरों में जाकर मेकअप की उन्नत तकनीक की क्लासेस प्राप्त की है. निरंतर सीखने की इसी लग्न ने उन्हें आज एक सफल तथा अनुभवी मेकअप आर्टिस्ट के रूप में स्थापित किया है. प्रतिभा दुबे का पार्लर बी प्रतिभा मेकअप स्टूडियो एकेडमी बस्ती जिले में रोडवेज के पास स्थित है. यह केवल एक ब्यूटी पार्लर नहीं अपितु एक ऐसा प्रशिक्षण केंद्र है. जहां बेटियों को आत्मनिर्भर बनाने का रास्ता स्पष्ट रूप से दिखाया जाता है.

यहां पर मेकअप के साथ-साथ आत्मविश्वास, आत्म सम्मान तथा स्वावलंबन की दिशा में शिक्षा दी जाती है. प्रतिभा दुबे का कहना है कि आज भी कई बेटियां केवल अवसरों की कमी के कारण अपने सपनों को पूरा नहीं कर पाती है. इसी सोच के साथ उन्होंने बेटे-बेटियों को प्रशिक्षित करने का संकल्प लिया है. उनकी एकेडमी में आने वाले छात्राएं न सिर्फ मेकअप की बारीकियां सीखती है अपितु यह भी समझती है कि अपने हुनर को कैसे रोजगार में परिवर्तित किया जा सकता है. उनका मानना है कि हर बेटी में कुछ ना कुछ खास हुनर होता है. जरूरत है तो बस उसे पहचानने की तथा निखारने की अगर एक बेटी अपने पैरों पर खड़ी हो जाती है. तो पूरा परिवार मजबूत हो जाता है.
महिला सशक्तिकरण की मिसाल पेश कर रही प्रतिभा दुबे
प्रतिभा दुबे का यह विचार आज उनकी एकेडमी से जुड़ी कई बेटियों की जिंदगी बदल चुकी है. बी प्रतिभा मेकअप स्टूडियो एकेडमी में ब्राइडल मेकअप, पार्टी मेकअप, एचडी मेकअप, स्किन केयर तथा हेयर स्टाइलिंग जैसी आधुनिक तकनीक का प्रशिक्षण दिया जाता है. यहां से प्रशिक्षण लेने के बाद कई छात्राएं स्वयं का पार्लर प्रारंभ कर चुकी है. जो कई फ्रीलांसर मेकअप आर्टिस्ट के रूप में कार्य कर रही है. प्रतिभा दुबे का कहना है कि बेटियों को केवल घर की चार दिवारी तक सीमित नहीं किया जाना चाहिए. शिक्षा तथा हुनर के बल पर उन्हें समाज में अपनी अलग पहचान बनाने के लिए मोटिवेट करना चाहिए.

अभिभावक से भी अपील करती है कि वह अपनी बेटियों को आगे बढ़ने का अवसर दे तथा उनके सपनों को समर्थन दे .आज प्रतिभा दुबे न केवल एक सफल उद्यमी है अपितु समाज के लिए एक प्रेरणा स्त्रोत भी बन चुकी है. उनकी सफलता यह साबित करता है की मेहनत, लगन तथा सही मार्गदर्शन हो तो किसी भी छोटे शहर से बड़ी उड़ान भरी जा सकती है. बस्ती जिले की यह बेटी आज दूसरी बेटियों के लिए उम्मीद की किरण बन चुकी है. बी प्रतिभा मेकअप स्टूडियो एकेडमी वास्तव में एक ऐसा मंच है. जहां सपने संवरते हैं तथा बेटियां आत्मनिर्भर बनकर अपने भविष्य को खुद संवारती है.
शम्भूनाथ गुप्ता पिछले 6 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता के क्षेत्र में कार्यरत हैं. वे ‘मीडिया दस्तक’ और ‘बस्ती चेतना’ जैसे प्लेटफॉर्म्स पर न्यूज़ एवं वीडियो एडिटिंग टीम में अपनी महत्वपूर्ण सेवाएं दे चुके हैं. न्यूज़ प्रोडक्शन, डिजिटल कंटेंट निर्माण और ग्राउंड रिपोर्टिंग में उन्हें गहरा अनुभव प्राप्त है. इसके साथ ही वे ‘भारतीय बस्ती’ में कंटेंट राइटर के रूप में भी कार्य कर चुके हैं, जहां उन्होंने उत्तर प्रदेश से जुड़ी खबरों के लेखन और डिजिटल प्रकाशन में अहम भूमिका निभाई. वर्तमान में वे ‘न्यूज़ ऑफ नेशन’ में संपादक के पद पर कार्यरत हैं और निष्पक्ष, गंभीर व सटीक पत्रकारिता के माध्यम से समाज से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से सामने ला रहे हैं.


