N&T LUX BEAUTY EXPO का कार्यक्रम अत्यंत भव्यता तथा उत्साह के साथ संपन्न हुआ है. यह कार्यक्रम न केवल सौंदर्य तथा फैशन की दुनिया से जुड़े लोगों के लिए खास हुआ अपितु महिला सशक्तिकरण तथा आत्मनिर्भरता का एक सशक्त संदेश भी देकर गया है. कार्यक्रम में जिले सहित प्रदेश के विभिन्न हिस्सों से आए प्रतिभागियों मेंकअप आर्टिस्ट, ब्यूटी एक्सपर्ट तथा गणमान्य अतिथियों की उपस्थिति ने आयोजन की गरिमा को और भी चार-चांद बना दिया.
गुंजा वर्मा को मिला अवार्ड
उत्तर प्रदेश के सिद्धार्थनगर जिले में एक्सपो का मुख्य आकर्षण उसे समय देखने को मिला है. जब इंटरनेशनल मेकअप आर्टिस्ट स्नेहा शर्मा ने मंच पर गुंजा वर्मा को आमंत्रित कर उन्हें अवार्ड तथा प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया है. सम्मान प्राप्त करते समय पूरे सभागार में तालिया की गड़गड़ाहट गूंज उठी तथा उपस्थित लोगों ने गुंजा वर्मा के कार्यों की भी सराहना की है. कार्यक्रम की आयोजक निशा अग्रहरि तथा तनु वर्मा ने इस ब्यूटी एक्स्पों को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है. दोनों आयोजिकाओ ने कहा है कि इस आयोजन का उद्देश्य केवल फैशन तथा मेकअप को मंच देना ही नहीं था अपितु उन महिलाओं को आगे लाने वाला था.

जो अपने हुनर तथा मेहनत के दम पर समाज में एक नई पहचान बना रही है. आगे उन्होंने कहा कि इस तरह के आयोजन से नई प्रतिभाओं को प्रोत्साहन मिलता है तथा उन्हें आगे बढ़ने का अवसर मिलता है. सम्मान समारोह के दौरान मंच से बोलते हुए इंटरनेशनल मेकअप आर्टिस्ट स्नेहा शर्मा ने बताया है कि आज का समय महिलाओं के लिए बदलाव का समय है. आज हर बेटी आत्मनिर्भर बनने की दिशा में आगे बढ़ रही है. ऐसे में जो महिलाएं अपने सपनों को साकार कर रही है तथा दूसरों के लिए प्रेरणा बन रही है. उन्हें सम्मानित करना तथा प्रोत्साहित करना बेहद जरूरी है.
स्नेहा शर्मा ने किया अवार्ड प्रदान
स्नेहा शर्मा ने कहा है कि ब्यूटी तथा फैशन इंडस्ट्री में महिलाओं के लिए अपार संभावनाएं हैं तथा सही मार्गदर्शन मिलने पर वह अंतरराष्ट्रीय स्तर तक अपनी पहचान आसानी से बना सकती हैं. गुंजा वर्मा को मिला इस सम्मान को महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है. अपने सम्मान के बाद मंच से बोलते हुए गुंजा वर्मा ने आयोजकों, अतिथियों तथा उपस्थित सभी लोगों का हृदय से आभार व्यक्त किया है. उन्होंने कहा है कि यह सम्मान उनके लिए सिर्फ एक अवार्ड नहीं अपितु आगे और भी बेहतर करने की प्रेरणा का स्त्रोत बना हुआ है. उन्होंने कहा मैं इस मंच के माध्यम से सभी महिलाओं से कहना चाहती हूं कि अपने सपनों पर विश्वास रखें तथा लगातार मेहनत करें सफलता अवश्य मिलेगी. इस कार्यक्रम के दौरान विभिन्न ब्यूटी सेशन, मेकअप डेमोंस्ट्रेशन तथा फैशन से जुड़े प्रस्तुतियों का भी आयोजन किया गया है.

जिसमें दर्शकों ने खूब सराहा है. एक्सपो में युवाओं तथा महिलाओं की भागीदारी विशेष रूप से देखने को मिली है. जिससे यह स्पष्ट हुआ है कि आज की पीढ़ी आत्मनिर्भर बनने के लिए नए-नए अवसर तलाश रही है. N&T LUX BEAUTY EXPO यह साबित कर दिया है कि छोटे शहरों में भी बड़े सपने तथा बड़ी सोच मौजूद है. इस आयोजन ने न केवल प्रतिभाओं को मंच दिया अपितु समाज में यह संदेश भी पहुंचा है कि महिलाएं किसी भी क्षेत्र में पीछे आज के समय में नहीं है. कार्यक्रम का समापन सकारात्मक ऊर्जा, प्रेरणादायक संदेशों तथा भविष्य में ऐसे और भी आयोजनों की उम्मीद के साथ किया गया है.
शम्भूनाथ गुप्ता पिछले 6 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता के क्षेत्र में कार्यरत हैं. वे ‘मीडिया दस्तक’ और ‘बस्ती चेतना’ जैसे प्लेटफॉर्म्स पर न्यूज़ एवं वीडियो एडिटिंग टीम में अपनी महत्वपूर्ण सेवाएं दे चुके हैं. न्यूज़ प्रोडक्शन, डिजिटल कंटेंट निर्माण और ग्राउंड रिपोर्टिंग में उन्हें गहरा अनुभव प्राप्त है. इसके साथ ही वे ‘भारतीय बस्ती’ में कंटेंट राइटर के रूप में भी कार्य कर चुके हैं, जहां उन्होंने उत्तर प्रदेश से जुड़ी खबरों के लेखन और डिजिटल प्रकाशन में अहम भूमिका निभाई. वर्तमान में वे ‘न्यूज़ ऑफ नेशन’ में संपादक के पद पर कार्यरत हैं और निष्पक्ष, गंभीर व सटीक पत्रकारिता के माध्यम से समाज से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से सामने ला रहे हैं.


