आज शहर के प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थान उर्मिला एजुकेशनल एकेडमी के प्रांगण में आज से चार दिवसीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का भव्य तथा उत्साह पूर्ण शुभारंभ किया गया है. जिसमें खेल-मैदान में छात्रों की चहल-पहल रंग-बिरंगे परिधान तथा जोश से भरा माहौल देखना को मिला है. कार्यक्रम का उद्घाटन विद्यालय के प्रबंधक निदेशक विनय शुक्ला, प्रधानाचार्य श्रीमती शशि प्रभा त्रिपाठी और मुख्य अतिथि डॉ राजेंद्र शुक्ल द्वारा मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित करके किया गया.
उर्मिला एजुकेशनल एकेडमी में खेलकूद प्रतियोगिता प्रारंभ
आज इस उद्घाटन समारोह के दौरान विद्यालय प्रबंधन, शिक्षकगण, अभिभावक तथा छात्राओं की गरिमा में उपस्थिति रही. कार्यक्रम का प्रारंभ सरस्वती वंदना से किया गया. जिसके बाद विद्यालय के छात्रों ने अनुशासनबद्ध, मार्च पास्ट प्रस्तुत कर अतिथियों का स्वागत किया. खेल भावना तथा अनुशासन का यह दृश्य सभी के लिए प्रेरणादायक रहा है. प्रतियोगिता के पहले दिन विद्यालय के प्राइमरी और जूनियर वर्ग के छात्राओं के लिए खेल गतिविधियों का आयोजन भव्य रूप से किया गया. इस कड़ी में नन्हे नन्हे बच्चों ने दौड़, बैलून रेस, लेमन स्पून रेस तथा अन्य मनोरंजक खेलों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया है. बच्चों का उत्साह देखने के योग रहा है. खेल मैदान में बच्चों की मुस्कान तथा तालियों की गूंज से वातावरण पूरी तरह आनंदमय हो गया.

आज मुख्य अतिथि के रूप में डॉक्टर राजन शुक्ला ने बच्चों को संबोधित करते हुए बताया है कि खेल केवल शारीरिक व्यायाम का माध्यम नहीं अपितु यह जीवन में अनुशासन, धैर्य, आत्मविश्वास तथा टीम भावना का विकास करता है. पढ़ाई के साथ-साथ खेलों में भाग लेना बच्चों के लिए संवार्गीण विकास के लिए अत्यंत ही लाभदायक है. उन्होंने विद्यालय द्वारा खेलों को बढ़ावा देने के प्रयासों की सराहना की है. इस कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के प्रबंध निदेशक विनय शुक्ला ने अपने संबोधन में बताया है कि उर्मिला एजुकेशनल एकेडमी शिक्षा के साथ-साथ खेलों को भी समान महत्व देता है. उन्होंने आगे कहा है कि खेल प्रतियोगिताएं बच्चों के अंदर छिपी प्रतिभाओं को सामने लाने का सशक्त माध्यम है तथा भविष्य में इन्हीं गतिविधियों से राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी तैयार होते हैं.

चार दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता का उद्घाटन
इसी कड़ी में प्रधानाचार्य श्रीमती शशि प्राभा त्रिपाठी ने अपने संबोधन में कहा है कि विद्यालय का उद्देश्य विद्यार्थियों का केवल शैक्षणिक विकास ही नहीं अपितु उनका मानसिक तथा शारीरिक विकास भी है. उन्होंने सभी छात्राओं को खेल भावना के साथ प्रतियोगिताओं में भाग लेने तथा जीत हार को समान रूप से स्वीकार करने की सीख दी है. विद्यालय प्रशासन द्वारा जानकारी दी गई है कि आगामी तीन दिनों में सीनियर वर्ग के छात्राओं के लिए विभिन्न खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा. जिसमें कबड्डी, खो-खो, एथलेटिक्स, लंबी कूद, ऊंची कूद 100 मीटर तथा 200 मीटर दौड़ जैसी प्रतियोगिताएं शामिल की गई है.

प्रतियोगिता के अंतिम दिन विजेताओं, प्रतिभागियों को पुरस्कार और प्रमाण पत्र प्रदान किया जाएगा. खेल प्रतियोगिता का आयोजन विद्यालय के खेल शिक्षकों और स्टाफ का विशेष रूप से योगदान रहा. प्रतियोगिताओं को सफल तथा निष्पक्ष बनाने के लिए निर्णयाको की भी व्यवस्था की गई. विद्यालय परिसर में सुरक्षा तथा स्वास्थ्य संबंधी सभी आवश्यक प्रबंध किए गए हैं. चार दिवसीय वार्षिक खेल कूद प्रतियोगिता का यह आयोजन न केवल छात्रों में खेलों के प्रति रुचि बढ़ाएगा. अपितु उन्हें स्वस्थ अनुशासित तथा आत्मविश्वासी नागरिक बनाने की दिशा में प्रेरित करेगा. पहले दिन के सफल आयोजन में यह स्पष्ट हो गया कि आने वाले दिनों में यह प्रतियोगिता और भी रोमांचक तथा प्रेरणादायक साबित होगा.


