यूनीक ब्यूटी पार्लर की ओनर सुधा शुक्ला हुई सम्मानित, एक्ट्रेस जारा खान ने दी बधाई

आज देश में विभिन्न कार्यक्रमों में कई बेटियों को उनके हुनर, मेहनत तथा उपलब्धियां के लिए सम्मानित किया जा रहा है. जिसमें माहौल पूरा उत्साह तथा प्रेरणा से भरा हुआ है. उपस्थित लोगों ने इस आयोजन को बेहद सफल तथा सराहनीय भी बताया है. सभी अतिथियों तथा प्रतिभागियों ने पहल फाउंडेशन के प्रयासों की मुक्त कंठ से प्रशंसा व्यक्त की है. इस दौरान आयोजन को भविष्य में भी सेमिनार तथा सामाजिक कार्यक्रम आयोजित करने की घोषणा की है.

ब्यूटी इंडस्ट्रीज में आत्मनिर्भरता की मिसाल बनी, जानिए कौन

आज उत्तर प्रदेश के बस्ती जिला हर्रैया में यूनीक ब्यूटी पार्लर एंड सैलून की मैनेजिंग डायरेक्टर सुधा शुक्ला का मेकअप सेमिनार में आगमन हुआ है. आज इस शहर में सामाजिक तथा व्यावसायिक क्षेत्र को नई दिशा देने के उद्देश्य से पहल फाउंडेशन के माध्यम से एक भव्य मेंकअप सेमिनार का आयोजन किया गया है. जिसमें आयोजन न केवल सौंदर्य तथा मेकअप कला को बढ़ावा देने वाला रहा अपितु महिलाओं तथा बेटियों के आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम सिद्ध हुआ है. अब इस प्रकार के अवसर पर यूनीक ब्यूटी पार्लर एंड सैलून की ओनर सुधा शुक्ला को उनके उत्कृष्ट कार्य अनुभव तथा सौंदर्य उद्योग में योगदान के लिए विशेष रूप से गर्म जोशी के साथ स्वागत किया गया है.

इस कार्यक्रम में सम्मान प्रदान करने के लिए हरियाणवी एक्ट्रेस जरा खान के द्वारा अवार्ड और सप्रेम भेंट दिया गया. बॉलीवुड एक्टर ने सुधा शुक्ला से कहा उन्होंने अपने कर कमलों से सुधा शुक्ला सहित कई प्रतिभाशालियों महिलाओं तथा बेटियों को सम्मानित किया है. आज के समय में महिलाएं हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही है तथा मेकअप और ब्यूटी इंडस्ट्रीज में महिलाओं के लिए आत्मनिर्भरता बनाने का सशक्त माध्यम है और उन्हें पहल फाउंडेशन द्वारा किए जा रहे इस प्रकार के प्रयासों की भूरि भूरि प्रशंसा की है. इस दौरान सफल आयोजन के बाद पहल फाउंडेशन की अध्यक्ष स्नेहा वर्मा के नेतृत्व में किया गया. स्नेहा वर्मा ने अपने वक्तव्य में कहा है कि फाउंडेशन का मुख्य उद्देश्य समाज की बेटियों तथा महिलाओं को हुनर मंद बनाना है. उन्हें मंच देना तथा आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ाने के लिए प्रेरित करना है. उन्होंने सुधा शुक्ला से कहा है कि यह मेकअप सेमिनार इस सोच का परिणाम है. जिसमें सीखने के साथ-साथ सम्मान तथा प्रोत्साहन भी दिया जाता है.

सौंदर्य कला को मिला नया मंच, मेकअप सेमिनार रहा सफल

सुधा शुक्ला ने मीडिया से बातचीत करने के दौरान बताया है कि सेमिनार के दौरान मेकअप से जुड़ी कई महत्वपूर्ण विषयों पर विशेषज्ञों द्वारा महत्वपूर्ण जानकारी दी गई है. आधुनिक युग मेंकअप तकनीकी, स्किन केयर, कैरियर के अवसर तथा ब्यूटी इंडस्ट्रीज में सफल होने के टिप्स साझा किया गया है. बड़ी संख्या में महिलाएं तथा बेटियों ने इसमें प्रति भाग लिया है तथा इसे अपने भविष्य के लिए प्रेरणादायक स्त्रोत बताया है. सम्मान प्राप्त करने के बाद सुधा शुक्ला ने भावुक शब्दों में अपने विचार भी मीडिया से साझा किया है उन्होंने कहा यह सम्मान मेरे लिए गर्व तथा प्रेरणा का स्रोत है.

पहल फाउंडेशन अध्यक्ष स्नेहा वर्मा तथा मुख्य अतिथि जारा खान का मैं हृदय से आभार व्यक्त करती हूं. इस मंच ने न केवल मुझे बल्कि कई बेटियों को आगे बढ़ने का हौसला बुलंद कर दिया है. उन्होंने आगे यह भी कहा है की यूनिक ब्यूटी पार्लर एंड सैलून के माध्यम से वह आगे भी महिलाओं को प्रशिक्षण देकर आत्मनिर्भर बनाने का कार्य करती ही रहेंगी. इस कार्यक्रम के अंत में समापन धन्यवाद ज्ञापन के साथ किया गया. आयोजकों ने भविष्य में भी ऐसे सेमिनार तथा सामाजिक कार्यक्रम आयोजित करने की घोषणा भी कर दिया है. ताकि ज्यादा से ज्यादा बेटियां तथा महिला सशक्त बना सके. यह आयोजन निंसदेह समाज में सकारात्मक बदलाव की दिशा में एक मजबूत कदम साबित हुआ है.

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top