आज की बेटियां देश की भविष्य है, सम्मान समारोह में बोले हर्षित गुप्ता

बस्ती जिले में सामाजिक तथा संस्कृतिक गतिविधियों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से पहल फाउंडेशन के तत्वाधान में एक भव्य बॉलीवुड कार्यक्रम का आयोजन हुआ. इस खास से मौके पर हरियाणवी तथा टेलीविजन जगत की जानी-मानी अभिनेत्री जारा खान की गरिमामयी उपस्थिति ने कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई है. इस कार्यक्रम में समाज के विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाले लोगों को सम्मानित किया गया है.

जारा खान के हाथों हर्षित गुप्ता का सम्मान

बस्ती जिले में शिक्षा तथा कौशल विकास के क्षेत्र में अहम भूमिका निभा रहे रंजीवन ट्रेनिंग इंस्टिट्यूट के मैनेजिंग डायरेक्टर हर्षित गुप्ता को विशेष रूप से सम्मानित किया गया है. इस कार्यक्रम की आयोजन तथा इवेंट आर्गेनाईजेशन स्नेहा वर्मा ने मंच से हर्षित गुप्ता को आमंत्रित किया. जहां पर बॉलीवुड अभिनेत्री जारा खान ने उन्हें स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया है. इसके साथ ही स्नेहा वर्मा ने स्वयं पुष्पगुच्छ भेटकर उन्हें बधाई दी. मंच पर उपस्थित दर्शकों ने तालियो की गड़गड़ाहट के साथ इस सम्मान का स्वागत किया है. यह सम्मान कौशल विकास योजना के अंतर्गत युवाओं को प्रशिक्षित कर उन्हें सरकारी नौकरियां तथा रोजगार के अवसरों से जोड़ने में हर्षित गुप्ता द्वारा किए जा रहे उल्लेखनीय प्रयास के लिए प्रदान किया गया है.

रंजीवन ट्रेनिंग इंस्टिट्यूट पिछले कई सालों से बस्ती जनपद सहित आसपास के क्षेत्र के विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षाओं, स्किल ट्रेनिंग तथा कैरियर गाइडेंस के माध्यम से आगे बढ़ने का कार्य कर रहा है. सम्मान प्राप्त करने के बाद अपने संबोधन में हर्षित गुप्ता ने बताया कि यह सम्मान केवल उनका ही नहीं अपितु उनके संस्थान से जुड़े हर विद्यार्थी तथा शिक्षक का है. उन्होंने कहा आज की बेटियां देश की भविष्य है. जिस मंच पर बॉलीवुड तथा टेलीविजन जगत की चर्चित अभिनेत्री जारा खान मौजूद हो वहां से सम्मान मिलना मेरे लिए ही नहीं अपितु मेरे विद्यार्थियों के लिए भी गर्व की बात है.

पहल फाउंडेशन ने किया भव्य आयोजन

मीडिया से बातचीत करने के दौरान हर्षित गुप्ता ने बताया है कि उनका उद्देश्य हमेशा से युवाओं को आत्मनिर्भर बनाना तथा सरकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना रहा है. कौशल विकास के माध्यम से यदि एक भी छात्र अपने पैरों पर खड़ा हो जाता है. तो वही उनकी सबसे बड़ी उपलब्धि है. कार्यक्रम में उपस्थित अभिनेत्री जारा खान ने भी शिक्षा तथा कौशल विकास के महत्व पर प्रकाश डालते हुए बताया है कि आज के समय में युवाओं को सही दिशा तथा सही मार्गदर्शन की आवश्यकता है. उन्होंने हर्षित गुप्ता के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे लोग समाज की रीढ़ की हड्डी है. जो बिना शोर किए जमीनी स्तर पर कार्य कर रहे हैं.

इवेंट आर्गेनाईजेशन स्नेहा वर्मा ने बताया कि पहल फाउंडेशन का उद्देश्य समाज के उन नायकों को मंच देना है जो शिक्षा, रोजगार, महिला सशक्तिकरण तथा सामाजिक उत्थान के लिए लगातार प्रयास कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि हर्षित गुप्ता जैसे लोग युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत है तथा ऐसे लोगों को सम्मानित करना ही इस कार्यक्रम का मूल्य उद्देश्य है. इस कार्यक्रम में शहर के कई गणमान्य, शिक्षाविद, समाजसेवी युवा तथा छात्र बड़ी संख्या में उपस्थित रहे. रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां तथा बॉलीवुड थीम पर आधारित कार्यक्रमों ने दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया. पूरा माहौल उत्साह तथा प्रेरणा से भरा हुआ महसूस हुआ है. कार्यक्रम के अंत में आयोजकों ने सभी अतिथियों, कलाकारों तथा दर्शकों का आभार प्रकट करते हुए कहा कि भविष्य में भी इस तरह के कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे. ताकि समाज में सकारात्मक सोच तथा प्रेरणा आसानी से संचार हो सके.

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top