राजधानी लखनऊ ग्लोरियस मेकअप स्टूडियो एंड एकेडमी की संचालिका सेलिब्रिटी मेकअप आर्टिस्ट अमरीश कौर ने सभी सनातनियों को होली के शुभकामनाएं देते हुए कहा कि होली भारत का प्रमुख और आनंददायक त्यौहार है. यह त्योहार भारत के साथ-साथ विदेश में भी व्यापक रूप में मनाया जाता है. होली को विशेष रूप से रंगों का त्योहार कहा जाता है. होली के ये रंग जब चेहरे पर लगाते हैं तब चेहरा भी आकर्षण का केंद्र बन जाता है.
अबीर-गुलाल से रंगा देश, होली पर झूम उठा पूरा भारत
न्यूज़ ऑफ़ नेशन की टीम से बात करते हुए अमरीश कौर ने बताया होली के दिन पूरा भारत भिन्न-भिन्न रंगों से सजा हुआ होता है और जब सुर्य की किरणें उन रंगो पर पड़ती हैं तो मानो ऐसा लगता है जैसे धरती के हर हिस्से पर इंद्रधनुष बना हो. होली जैसा पावन पवित्र पर्व हिंदी कैलेंडर के अनुसार हर साल फागुन मास की पूर्णिमा तिथि को मनाया जाता है. ठीक इसी प्रकार 2026 की बात की जाए तो इस बार होली 4 मार्च 2026 को भारत के साथ पूरे विश्व में मनाई जाएगी. होली का त्योहार रंगों के उत्सव के साथ-साथ हंसी-खुशी, आनंद,प्रेम, भाईचारे एकता, अखंडता, सम्मान की भावना को बढ़ावा देने का भी एक शुभ अवसर है.

यह अवसर साल में केवल एक बार ही आता है. हम चाहे तो इस दिन अपने पुराने दुश्मनी या गिले शिकवे को भूलकर एक दूसरे को रंग लगाते हुए एक नई दोस्ती की शुरुआत कर सकते हैं. भारत का हर त्यौहार किसी न किसी पौराणिक कथा से संबंध रखता ही है. होली का त्यौहार भी प्राचीन धार्मिक पौराणिक कथा से संबंधित है. यह कथा भक्त प्रहलाद और उनके पिता हिरण्यकशपू से संबंधित हैं. हिरण्यकशपू विशेष रूप से राक्षसी प्रवृत्ति का था और उनका पुत्र प्रहलाद भगवान श्री हरि विष्णु का परम भक्त थे और उन्हीं को अपना पिता मानते थे.

हर तरफ दिखा खुशी का माहौल
मीडिया से बातचीत के दौरान सेलिब्रिटी मेकअप आर्टिस्ट अमरीश कौर ने कहा हिरण्यकशपू को अपने पुत्र की यह बात अच्छी ना लगी और उसने अपने पुत्र को कई बार मारने का प्रयास किया परंतु अपने पुत्र को मारने की उनकी हर एक योजना में विफल रही. फिर उसने अपनी बहन होलिका को बुलाया और उसने अपनी बहन होलिका को आदेश दिया कि वह प्रहलाद को लेकर जलती हुई अग्नि में बैठ जाए. इस प्रकार जलती हुई अग्नि में होलिका जल गई और प्रह्लाद जी बच गए. इस प्रकार वहां पर उपस्थित लोगों ने बुराई का अंत और अच्छाई की जीत का साक्षत दर्शन किया. होलिका के जलने की वजह से हमारे पूर्वजों ने इस दिन की स्मृति के लिए होलिका दहन की परंपरा शुरू की तब से लेकर आज युगो बाद भी होलिका दहन का त्योहार मनाया जाता है और उसके दूसरे दिन होली का त्यौहार मनाया जाता है.

दूसरे दिन ही लोग एक दूसरे को अबीर -गुलाल लगते हैं और गले मिलते हैं तथा एक दूसरे को मिठाई भी खिलाते हैं. होली के दिन घर के छोटे-छोटे बच्चे पिचकारियों में रंग भरकर से एक दूसरे के ऊपर रंग फेंकते हैं और होली का स्वागत करते हैं. इस दिन विशेष रूप से सबके घर में नाना प्रकार के व्यंजन बनाए जाते हैं. जिसमें विशेष रूप से गुजिया, मालपुआ और मिष्ठान मुख्य व्यंजन माने जाते हैं. होली का त्यौहार हमारे समाज को मिलजुल कर रहने का संदेश भी देती है. इसलिए मैं सेलिब्रिटी मेकअप आर्टिस्ट अमरीश कौर भारत राष्ट्र के सभी सनातनियों को होली की ढेर सारी शुभकामनाएं देते हुए उनके स्वस्थ रहने की कामना करता हूं.


