आज सेंट लॉरेंस पब्लिक स्कूल के दूसरे ब्रांच पर राजा बाजार नियर सेंट्रल बैंक आयोजित स्पोर्ट डे का दूसरा दिन अत्यंत उत्साह तथा ऊर्जा से भरा रहा. आज इस विद्यालय के प्रांगण में बच्चों की खुशी, शिक्षकों का उत्साह देखने लायक था. पूरे मैदान में रंग-बिरंगे झंडों तथा सजावट से पूरा सजा हुआ था. जहां हर विद्यार्थी अपने सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के लिए तैयार नजर आ रहा था.
दूसरे ब्रांच में स्पोर्ट डे का शानदार आयोजन
इस कार्यक्रम के मुख्य आकर्षण रहे स्कूल के डायरेक्टर राजकुमार श्रीवास्तव जो विशेष रूप से दूसरे ब्रांच पर पहुंचकर विद्यार्थियों का हौसला बढ़ाने आए हुए उनके आगमन से बच्चों में एक नई ऊर्जा का संचार हुआ. जिसमें खिलाड़ियों से मिलकर उनका उत्साहवर्धन किया तथा कहा कि खेल केवल प्रतिस्पर्धात्मक का माध्यम नहीं अपितु व्यक्तिगत निर्माण का सशक्त आधार होता है अपने प्रेरणादायक संबोधन में डायरेक्टर राजकुमार श्रीवास्तव ने बताया कि खेल के माध्यम से शरीर का विकास होता है तथा जब शरीर का विकास होता है तब शरीर स्वस्थ रहता है स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मस्तिष्क का वास होता है. यदि विद्यार्थी पढ़ाई के साथ-साथ खेल में भी सक्रिय भागीदारी करता है.

तो उनका सर्वांगीण विकास संभव है. उनके इन शब्दों ने विद्यार्थियों को नई प्रेरणा दी तथा सभी ने तालियों की गड़गड़ाहट से उनका गर्मजोशी के साथ स्वागत किया है. स्पोर्ट डे के दूसरे दिन विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की गई. जिसमें दौड़, लंबी कूद, कबड्डी रिले रेस तथा अन्य खेल शामिल किए गए थे. हर प्रतियोग्यता में बच्चों ने अनुशासन तथा खेल भावना का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है. विजेता विद्यार्थियों को डायरेक्टर ने स्वयं बुलाकर अवार्ड देकर सम्मानित किया है. सम्मान प्राप्त करते समय बच्चों के चेहरे पर खुशी स्पष्ट रूप से झलक रही थी.

बच्चों का हौसला, स्पोर्ट डे रहा यादगार
आज इस अवसर पर प्रधानाचार्य राकेश कुमार श्रीवास्तव ने भी विद्यार्थियों को संबोधित किया है कि शिक्षा के साथ-साथ खेल भी जीवन का अभिन्न रूप से हिस्सा है. खेल केवल शारीरिक मजबूती देता अपितु टीमवर्क, नेतृत्व क्षमता, धैर्य तथा आत्मविश्वास भी सीखता है. उन्होंने बच्चों को बताया कि खेल में भाग लेने से अनुशासन की भावना विकसित होती है तथा हार जीत को समान रूप से स्वीकार करने की शक्ति मिलती है. प्रधानाचार्य ने आगे भी बताया कि आज के प्रतिस्पर्धात्मक युग में बच्चों के लिए मानसिक तथा शारीरिक संतुलन बनाए रखना अत्यंत आवश्यक है. खेल इस संतुलन को बनाएं रखने का सबसे प्रभावी माध्यम होता है.

उन्होंने सभी प्रतिभागियों की सराहना करते हुए बताया कि हर बच्चा विजेता है क्योंकि उसने साहस के साथ मैदान में उतरकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया है. कार्यक्रम के दौरान उन्होंने बच्चों का उत्साह बढ़ाया तथा स्कूल प्रशासन की व्यवस्था की प्रशंसा की है. पूरे दिन वातावरण में सकारात्मक ऊर्जा तथा जोश बना रहा. अंत में डायरेक्टर राजकुमार श्रीवास्तव तथा प्रधानाचार्य राकेश कुमार श्रीवास्तव ने सभी विद्यार्थियों को उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी है. उन्होंने विश्वास जताया कि इस प्रकार के आयोजन से बच्चों में आत्मविश्वास को बढ़ाता है. उन्हें जीवन में आगे बढ़ाने की प्रेरणा देता है. इस विद्यालय में दूसरा दिन वास्तव में यादगार रहा. जिसमें यह सिद्ध कर दिया की पढ़ाई के साथ खेल भी उतना ही महत्वपूर्ण है. सेंट लॉरेंस पब्लिक स्कूल का यह आयोजन न केवल विद्यार्थियों के लिए प्रेरणादायक रहा अपितु पूरे विद्यालय परिवार के लिए गर्व का छड़ भी बना रहा.


