उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले में स्थित सेंट लॉरेंस पब्लिक स्कूल में आज वार्षिक खेल महोत्सव का भव्य शुभारंभ उत्साह तथा उमंग के साथ किया गया है. विद्यालय के डायरेक्टर राजकुमार श्रीवास्तव के नेतृत्व में आयोजित इस तीन दिवसीय स्पोर्ट डे कार्यक्रम ने विद्यार्थियों, अभिभावक तथा शिक्षकों में नई ऊर्जा का संचार किया है. कार्यक्रम का शुभारंभ शंखनाद तथा दीप प्रज्वलित के साथ हुआ जिसमें पूरे परिसर में सकारात्मक वातावरण व्याप्त हो गया.
खेल महोत्सव की शानदार शुरुआत
यह विद्यालय सेंट लॉरेंस पब्लिक स्कूल बस्ती में दो शाखाएं संचालित होती हैं. पहली शाखा राजा बाजार सेंट्रल बैंक पुुरानी बस्ती में स्थित है दूसरी शाखा खिरी घाट मिश्रौलिया मड़वा नगर में स्थित है. जबकि दोनों शाखाओ के छात्रों ने इस खेल महोत्सव में बढ़-चढ़कर भाग लिया है. विद्यालय प्रबंधन द्वारा खेल मैदान को आकर्षक ढंग से सजाया गया था. रंग-बिरंगे गुब्बारे झंडा तथा हाउस के प्रतीक चिन्हों से सजा मैदान उत्सव का आभास करा रहा था. इस कार्यक्रम का प्रारंभ मार्च पास्ट से हुआ. जिसमें विभिन्न हाउस के विद्यार्थियों ने अनुशासन तथा एकता का परिचय दिया है. विद्यार्थियों ने कदम से कदम मिलते हुए उत्साह दिखाया है. इसके पश्चात खेल ध्वज फहराया गया तथा खेल भावना की शपथ भी दिलाई गई. विद्यार्थियों ने ईमानदारी तथा खेल भावना के साथ प्रतियोगिताओं में भाग लेने का संकल्प लिया है.

इसी कड़ी में प्रधानाचार्य राकेश कुमार श्रीवास्तव ने अपने प्रेरणादायक संबोधन में बताया कि शिक्षा केवल पुस्तकों तक सीमित नहीं है. पढ़ाई के साथ-साथ खेलकूद भी जीवन में अत्यंत आवश्यक है. खेल हमें अनुशासन, एक जुटता, टीमवर्क नेतृत्व क्षमता तथा धैर्य भी सीखता है. एक स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मस्तिष्क का वास होता है. उनके इस संदेश ने विद्यार्थियों में उत्साह का संचार किया है. इसी कड़ी में डायरेक्टर राजकुमार श्रीवास्तव ने बताया कि विद्यालय का उद्देश्य विद्यार्थियों का सर्वांगीण विकास ही करना नहीं अपितु खेल गतिविधियां बच्चों में आत्मविश्वास बढ़ती है तथा उन्हें जीवन की चुनौतियों का सामना करने के लिए हमेशा तैयार करती है. उन्होंने अभिभावकों से भी अपील किया है कि वह बच्चों को पढ़ाई के साथ-साथ खेलों में भी भाग लेने के लिए प्रोत्साहित करें.

विद्यार्थियों में दिखा खास उत्साह
इस तीन दिवसीय खेल महोत्सव में विभिन्न आयु वर्गों के लिए अनेक प्रतियोगिताएं आयोजित की गई है. प्रथम दिन दौड़ प्रतियोगिता, लंबी कूद, ऊंची कूद, कबड्डी तथा रस्सीकशी जैसे खेलों का भी आयोजन किया गया. नन्हे मुन्ने बच्चों के लिए भी विशेष खेल गतिविधियां रखी गई. जिसमें बैलून रेस, चम्मच दौड़ तथा बोरा दौड़ शामिल किया गया था. बच्चों ने पूरे उत्साह तथा लगन, ऊर्जा के साथ भाग लिया है. शिक्षकों ने भी निर्णायक की भूमिका निभाते हुए प्रतियोगिताओं को निष्पक्ष तथा व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराया है. विद्यालय प्रबंधन ने सुरक्षा तथा प्राथमिक चिकित्सा की समुचित व्यवस्था भी की है. खेल के दौरान किसी भी आकस्मिक स्थिति से निपटने के लिए चिकित्सा उपचार भी तय किया गया है. आयोजन की सुव्यवस्थित व्यवस्थाओं ने सभी को प्रभावित किया है. इस कार्यक्रम के अंत में विजेता प्रतिभागियों को सम्मानित भी किया गया.

आगे उन्होंने कहा सेंट लॉरेंस पब्लिक स्कूल का यह खेल महोत्सव न केवल खेल है अपितु प्रतिभाओं को मंच प्रदान करना रहा. विद्यार्थियों में आत्मविश्वास, अनुशासन तथा सहयोग की भावना भी विकसित कर रहा है. विद्यालय द्वारा आयोजित यह तीन दिवसीय स्पोर्ट डे निश्चित रूप से विद्यार्थियों के जीवन में एक यादगार अनुभव साबित होगा तथा उन्हें भविष्य में नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने के लिए प्रेरित करेगा. इस खेल महोत्सव में विवान, कृष्णा, राज, सूरज, शिवांश, सौरभ, विराट, ओम, सोनल जायसवाल, ममता, अवंतिका, अर्पिता, नित्या, सृष्टि, जिया, पिंकी इस कड़ी में अजीत त्रिपाठी, शेखर श्रीवास्तव, प्रीति मेहंदीरता, गोविंद यादव, सुशील यादव, खुशबू, शशि गुप्ता, नीलम गुप्ता, शिक्षकगण मौजूद रहे.


