बस्ती जनपद के महुलानी बस्ती में स्थित राजकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में देश का 76वां गणतंत्र दिवस अत्यंत हर्ष उल्लास, उत्साह तथा देशभक्त की भावना के साथ मनाया गया. इस अवसर पर विद्यालय परिसर को तिरंगे झंडे, रंग-बिरंगे, गुब्बारे तथा देशभक्त से ओत-प्रोत सजावट से आकर्षक रूप दिया गया. सुबह से ही विद्यालय में उत्सव जैसा माहौल देखने को मिला है.
संविधान तथा कर्तव्यों का दिया संदेश
इस कार्यक्रम की शुरुआत प्रातः काल ध्वजारोहण के साथ संपन्न हुआ है. विद्यालय के प्रधानाध्यापिका प्रतिमा मिश्रा ने विधिवत रूप से तिरंगा फहराया. जैसे ही राष्ट्रध्वज आसमान में लहराया पूरा विद्यालय परिसर भारत माता की जय तथा वंदे मातरम् के नारों से गूंज उठा. इसके साथ-साथ छात्राओं तथा शिक्षकों द्वारा सामूहिक रूप से राष्ट्रगान भी गाया गया. जिसमें सभी उपस्थित लोगों के हृदय में देशभक्ति की भावना को और भी प्रबल कर दिया. ध्वजारोहण कार्यक्रम के उपरांत प्रधानाध्यापिका प्रतिमा मिश्रा ने उपस्थित छात्राओं, शिक्षक – शिक्षिकाओं तथा विद्यालय परिवार को संबोधित किया.

अपने प्रेरणादायक भाषण में उन्होंने बताया कि भारत के संविधान की महत्व पर प्रकाश डालते हुए गणतंत्र दिवस हमें यह स्मरण करता है कि हमारा देश संविधान के नियमों तथा लोकतांत्रिक मूल्यों के आधार पर चलता है. उन्होंने छात्राओं से अपील भी किया है कि वह संविधान में निहित अधिकारों के साथ-साथ अपने कर्तव्यों को भी पूरी निष्ठा तथा ईमानदारी से निभाएं. इस कड़ी में प्रधानाध्यापिका ने अपने संबोधन में बताया कि आज के छात्र ही कल के राष्ट्र निर्माण की आधारशिला है. शिक्षा के माध्यम से ही समाज तथा देश को नई दिशा दी जा सकती है. उन्होंने छात्राओं को अनुशासन, परिश्रम तथा आत्मनिर्भरता को अपनाने की सीख दी है. उन्होंने कहा बेटियां किसी भी क्षेत्र में पीछे नहीं है बस उन्हें अपने लक्ष्य के प्रति दृढ़ संकल्प के साथ आगे बढ़ाने की आवश्यकता है.

विद्यालय में धूमधाम से मना गणतंत्र दिवस
इस कार्यक्रम के दौरान गणतंत्र दिवस को ऐतिहासिक महत्व पर भी प्रकाश डाला गया. वक्ताओं ने बताया कि 26 जनवरी 1950 को भारत का संविधान लागू पूर्ण रूप से हुआ था. जिससे भारत का संप्रभु, समाजवादी, पंथ निरपेक्ष तथा लोकतांत्रिक गणराज्य बना. इस दिन को मनाने का उद्देश्य नागरिकों में लोकतंत्र समानता तथा भाईचारे की भावना को मजबूत कर रहा है. विद्यालय परिसर में अनुशासन तथा व्यवस्था का विशेष रूप से ध्यान रखा गया. सभी छात्राएं गणवेश में अनुशासित पंक्तियों में उपस्थित रहे. कार्यक्रम के समापन के बाद मिष्ठान वितरण का भी आयोजन धूमधाम से किया गया. जिसमें सभी छात्रों को मिठाई वितरित की गई.

मिष्ठान पाकर छात्राओं के चेहरे पर खुशी से खिल उठे तथा उन्होंने उत्साह पूर्वक एक दूसरे को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं और बधाइयां दी. इस अवसर पर विद्यालय की सभी शिक्षिकाएं, कर्मचारी तथा बड़ी संख्या में छात्राएं उपस्थित रहे. सभी ने मिलकर इस राष्ट्रीय पर्व को गरिमा तथा सम्मान के साथ मनाया है. कार्यक्रम के अंत में सभी ने देश की एकता, अखंडता तथा प्रगति के लिए सदैव तत्पर रहने का संकल्प लिया है. कुल मिलाकर राजकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय महुलानी बस्ती में आयोजित गणतंत्र दिवस समारोह सफल प्रेरणादायक तथा देशभक्त से ओत-प्रोत रहा. इस प्रकार के आयोजन छात्रों में राष्ट्रीय चेतना जागृत करने के साथ-साथ उन्हें एक जिम्मेदार नागरिक बनने की भी प्रेरणा दी गई है.


